NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इराक़ी अदालत ने अबू महदी की हत्या मामले में ट्रम्प के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया
इराक़ के भीतर अमेरिका द्वारा किए गए ड्रोन हमले में ईरान के शीर्ष जनरल क़ासिम सुलेमनी सहित आठ अन्य लोगों को 3 जनवरी 2020 को मार दिया था।
पीपल्स डिस्पैच
08 Jan 2021
इराक़ी अदालत ने अबू महदी की हत्या मामले में ट्रम्प के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया

इराक की एक अदालत ने पिछले साल इराकी मिलिशिया अबू महदी अल-मुहंदिस के उप प्रमुख की हत्या के मामले में गुरुवार 07 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। बगदाद की अदालत ने इराकी दंड संहिता के अनुच्छेद 406 के अनुसार वारंट जारी किया जो कि पूर्व-निर्धारित हत्या से संबंधित है और जिसमें मृत्युदंड का प्रावधान है।

बगदाद बंदरगाह के नजदीक 3 जनवरी 2020 को एक ड्रोन हमले में इराकी मिलिशिया पॉपुलर मोबलाइजेशन फोर्स (हशद अल-शाबी) के डिप्टी कमांडर अबू महदी अल-मुहंदिस को नौ अन्य लोगों के साथ मार दिया गया जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के शीर्ष ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी शामिल थे।।

डोनाल्ड ट्रम्प ने बाद में इस हमले का श्रेय लिया था और यह कहा था कि अमेरिका को "एक की कीमत पर दो" मिला है।

ये गिरफ्तारी वारंट मुहंदिस के परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा बगदाद के रुसाफा जांच अदालत में मामला दायर करने और अपने बयान दर्ज करने के बाद जारी किया गया। अदालत ने एक बयान में कहा कि ये वारंट प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद जारी किया गया। इसने यह भी कहा कि अन्य दोषियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इराक ने अपने क्षेत्रों के अंदर अमेरिका द्वारा सुलेमानी और मुहंदिस की हत्या को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया था। इस हत्या के बाद सभी विदेशी सैनिकों को देश छोड़ने की मांग करते हुए इराकी संसद ने एक प्रस्ताव पारित किया था।

ईरान के बाद इस तरह का वारंट जारी करने वाला इराक दूसरा देश बन गया। ईरान ने जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के मामले में 6 जनवरी को इंटरपोल को दुनिया के अन्य पुलिस बलों को डोनाल्ड ट्रम्प और 47 अन्य लोगों को गिरफ्तार करने लिए रेड नोटिस जारी करने के लिए कहा था। जानकारी के अनुसार इंटरपोल को ईरान का अनुरोध अभी तक नहीं मिला है।

ईरान ने पहले ही दावा किया है कि उसने इस मामले के अन्य आरोपियों की पहचान की है जिसमें डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारियों और सशस्त्र बलों के अधिकारी शामिल हैं और उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Iraq
America
Donand Trump
Islamic Revolutionary Guards Corps

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बीच वार्ता का दांव और अफ़ग़ानिस्तान के बहाने शांति का दौर

क्या बंदूक़धारी हमारे ग्रह को साँस लेने देंगे


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License