NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
मध्य प्रदेश: वेद और जीसस के उद्धरणों से लिखे लेख ने एक शिक्षाविद् को पहुंचाया जेल
एक शिक्षाविद् को एक स्वयंभू आरएसएस अनुयायी की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया, वो भी सिर्फ इस आरोप पर कि उनके लेख से उसकी धार्मिक भावनाओं पर चोट पहुंची है। 
काशिफ काकवी
09 Apr 2021
मध्य प्रदेश:  वेद और जीसस के उद्धरणों से लिखे लेख ने एक शिक्षाविद् को पहुंचाया जेल

भोपाल: मध्य प्रदेश की मंदसौर पुलिस ने रविवार को एक शिक्षाविद् तथा पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी एक लेख के कारण की गई है। जो वेदों और प्रभु जीसस के संदर्भ में आध्यात्मिकता के साथ धर्मनिरपेक्षता के आदर्शों पर लिखा गया है। शिक्षाविद् ने यह लेख अपने ब्लॉग पर लिखा था।
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुयायी-समर्थक और अधिवक्ता सुरेश साहू ने नारायणगढ़ पुलिस थाने में  नवंबर 2020 में शिक्षाविद् राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। द्विवेदी भोपाल में रहते  हैं।
 
सुरेश साहू मंदसौर जिले के नारायणगढ़ मोहल्ले के निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि द्विवेदी ने अपने  ब्लॉग में हिंदुत्व को  खराब संदर्भ में पेश किया है।  इस वजह से उनकी  धार्मिक भावनाओं पर चोट पहुंची है। पुलिस ने द्विवेदी के खिलाफ  भारतीय दंड संहिता की धाराओं 295a एवं 153 बी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। इसके चलते उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 
आरएसएस के अनुयायी सुरेश साहू ने आरोप लगाया कि द्विवेदी ने अपने ब्लॉग प्रज्ञाप्रवाह डॉट इन (Pragyapravaah.in)  का नाम आरएसएस के प्रज्ञा प्रवाह डॉट कॉम (Prajna Pravah.com) से मिलता-जुलता रखा है।  संघ का यह पोर्टल हिंदुत्व और  राष्ट्रवाद के विचारों को प्रकाशित, प्रचारित और प्रसारित करता है। जबकि द्विवेदी अपने ब्लॉग में ईसाइयत के विचारों को प्रकाशित-प्रसारित करते रहे हैं। 
 
नारायणगढ़ पुलिस थाने के नगर निरीक्षक अवनीश श्रीवास्तव ने मामले की पुष्टि करते हुए  कहा, “लंबी छानबीन के बाद हमने राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी को  अपने ब्लॉग में हिंदू भावनाओं को चोट पहुंचाने के मामले में  रविवार को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत  में पेश किया है।”
 
द्विवेदी ईसाइयत के प्रति सहानुभूति रखते हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग से स्वैच्छिक अवकाश ले लिया है। इसके पहले वे राज्य में एक शिक्षक, प्राध्यापक और जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। द्विवेदी ने 26 मार्च को अपने ब्लॉग पर एक ताजा लेख ‘धर्मनिरपेक्ष-‘पवित्र विभाजन अस्तित्वहीन है’ प्रकाशित किया था। उनके हालिया लिखे लेख बेहतरीन, शिक्षा के महत्व को दर्शाने वाले, आध्यात्मिक प्रज्ञा और इन्हीं जैसे विषयों पर आधारित हैं। द्विवेदी पाठ्य पुस्तकों के भी लेखक रहे हैं और एमपीएससीईआरटी, शिक्षा निदेशालय, मध्य प्रदेश और भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय में शैक्षणिक प्रशासक भी रहे हैं।
 
इस मामले में संपर्क किए जाने पर सुरेश साहू, जो आरएसएस के प्रज्ञा प्रवाह (Prajna Pravah) से जुड़े होने का दावा करते हैं, ने कहा, “द्विवेदी ईसाइयत के समर्थक हैं और उन्होंने आरएसएस के प्रज्ञा प्रवाह डॉट कॉम के नाम से मिलता-जुलता  अपना एक ब्लॉग बनाया हुआ है।  इस ब्लॉग के जरिए वे ईसाइयत के विचारों को प्रकाशित-प्रसारित करते रहते हैं,  जबकि  वे अपने अधिकांश  लेखों में हिंदुत्व को एक बहुत खराब धारणा के आलोक में दिखाते रहे हैं।”
 
अधिवक्ता साहू ने कहा, “द्विवेदी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को गलत तरीके से यह कहते हुए दिखाया है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान उनका ईश्वर पर से विश्वास  कम हो गया है। यह एक भ्रामक सूचना है।  इसलिए ऐसे व्यक्ति  (द्विवेदी) को  समाज में  छुट्टा घूमने की आजादी नहीं दी जानी चाहिए।” 
 
हालांकि,  डॉ रश्मि  द्विवेदी ने अपने पति का बचाव किया।  उन्होंने कहा, “वह (राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी) एक विद्वान व्यक्ति हैं और उन्होंने राज्य के शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर दो दशकों से भी अधिक समय तक अपनी सेवाएं दी हैं। वे किसी भी धर्म को लांछित नहीं कर सकते और उसके विरुद्ध ऐसा कुछ भी नहीं लिख सकते, जो अपमानजनक हो।”
 
डॉ रश्मि ने कहा,“ वे गंभीर आकलन  और तथ्यों के विश्लेषण के बाद ही कोई ब्लॉग लिखते हैं।  उनके विरुद्ध यह एक निराधार मामला है। मैं मुतमईन हूं कि अगली सुनवाई पर अदालत उन्हें जमानत दे देगी।”
 
मध्य प्रदेश में ईसाई समुदाय की जनसंपर्क अधिकारी मारिया  स्टीफन ने इस बाबत पूछे जाने पर बताया, “यह  धार्मिक असहिष्णुता का एक दूसरा मामला है, जबकि संविधान में व्यक्ति की अभिव्यक्ति की आजादी का आदर किया गया है। उसे अपने धर्म के प्रचार-प्रसार का अधिकार दिया गया है।” उन्होंने आगे कहा, “यह मामला भी धर्मांतरण के विरुद्ध हालिया पारित कानून से ही जुड़ा प्रकरण है, जिसके तहत ईसाई समुदाय के सदस्यों पर मामले दर्ज किये गये हैं।”
 
स्टीफन ने कहा, “यह  सच और झूठ, न्याय और अन्याय,  प्रकाश और अंधकार की बीच की लड़ाई है। झूठ तेज दौड़ता भले ही प्रतीत होता है, लेकिन आखिर में हमेशा सच  की ही जीत होती है।  मुझे उम्मीद है कि अगली सुनवाई में उन्हें (द्विवेदी को) जमानत मिल जाएगी।” 
 
अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।

MP: Article on Secularism with Reference to Vedas, Jesus Lands Educationist in Jail

Secularism
RSS
freedom of expression
hinduism
religious conversion
Christianity

Related Stories

अलविदा शहीद ए आज़म भगतसिंह! स्वागत डॉ हेडगेवार !

कर्नाटक: स्कूली किताबों में जोड़ा गया हेडगेवार का भाषण, भाजपा पर लगा शिक्षा के भगवाकरण का आरोप

EXCLUSIVE: ‘भूत-विद्या’ के बाद अब ‘हिंदू-स्टडीज़’ कोर्स, फिर सवालों के घेरे में आया बीएचयू

"विश्वविद्यालय में भाजपा आरएसएस का एजेंडा चला रहे है वीसी"

इतिहास से वही डरते हैं जिनका कोई इतिहास नहीं

आख़िर यूजीसी पर शिक्षा के भगवाकरण का आरोप क्यों लग रहा है?

हाथ में कैंची लिए आरएसएस एक बार फिर से पाठ्यपुस्तकों की कतर-ब्योंत में लगा है

अगर वे सिर्फ अंग्रेजी सीख लेते हैं तो ओबीसी आरक्षण का फायदा उठाने की स्थिति में आ सकते हैं

डीयू ऑनलाइन एग्ज़ाम प्रकरण: क्या एबीवीपी अंतत: सरकार के कवच का काम करेगी?

बीएचयू : आखिरकार फिरोज़ खान ने दिया इस्तीफ़ा, लेकिन सवाल अभी बाक़ी!


बाकी खबरें

  • उत्तर प्रदेश: फ़ीस जमा न कर पाने के लिए विद्यालय ने छात्रा को अपमानित किया, रोते-रोते हुई मौत
    असद रिज़वी
    उत्तर प्रदेश: फ़ीस जमा न कर पाने के लिए विद्यालय ने छात्रा को अपमानित किया, रोते-रोते हुई मौत
    12 Aug 2021
    फ़ीस माफ़ी का प्रार्थना-पत्र लेकर जब छात्रा स्कूल गई, तो प्रिंसिपल सत्येंद्र शुक्ला ने उसे अपमानित किया और तिमाही परीक्षा में बैठने से भी मना कर दिया। इस से आहत होकर छात्रा रोते हुए घर लौटी, जहां आकर…
  • देशभर में एसएफआई का प्रदर्शन, शिक्षण संस्थानों को दोबारा से चालू करने की मांग 
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    देशभर में एसएफआई का प्रदर्शन, शिक्षण संस्थानों को दोबारा से चालू करने की मांग 
    12 Aug 2021
    प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि लगभग 17 महीनों के लंबे समय से सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। जिसका सीधा प्रभाव प्राइमरी से लेकर विश्विद्यालय, कोचिंग सस्थानो में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर पड़ रहा है.…
  • क्या वेबसाइट पर 'आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों' का ब्यौरा दर्ज कर राजनीति का अपराधीकरण खत्म हो जाएगा?
    अजय कुमार
    क्या वेबसाइट पर 'आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों' का ब्यौरा दर्ज कर राजनीति का अपराधीकरण खत्म हो जाएगा?
    12 Aug 2021
    जस्टिस आर एस नरीमन और जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने निर्देश दिया है कि राजनीतिक दलों को अपनी वेबसाइट पर 'आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार' नाम से कॉलम बनाना होगा। कोर्ट ने चुनाव आयोग को एक ऐसे मोबाइल…
  • देश में दलितों पर हर चौथा अपराध उत्तर प्रदेश में होता है
    राज कुमार
    देश में दलितों पर हर चौथा अपराध उत्तर प्रदेश में होता है
    12 Aug 2021
    उत्तर प्रदेश में वर्ष 2019 में 6,28,578 आपराधिक मामले दर्ज़ किये गये। वर्ष 2017 में ये आंकड़ा 3,10,084 था। यानि अपराध के मामलों में कमी नहीं बल्कि दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। जबकि योगी सरकार दावा कर रही…
  • राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी दलों का बड़ा आरोप- संसद में चर्चा नहीं होने दे रही सरकार 
    न्यूज़क्लिक टीम
    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी दलों का बड़ा आरोप- संसद में चर्चा नहीं होने दे रही सरकार 
    12 Aug 2021
    विपक्ष ने सरकार पर चर्चा कराने की मांग नहीं मानने का आरोप लगाया है और कहा है कि वह पेगासस मामले पर चर्चा करने से भाग रही है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License