NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
पाइपलाइन-विरोधी प्रदर्शनकारियों की बड़ी जीत, कीस्टोन एक्सएल परियोजना बंद
अमेरिका में आदिवासी समूहों और पर्यावरणविदों द्वारा शुरु किए गए दशकों के लंबे संघर्ष के बाद विवादास्पद कीस्टोन एक्सएल पाइपलाइन परियोजना को समाप्त कर दिया गया है।
पीपल्स डिस्पैच
11 Jun 2021
पाइपलाइन-विरोधी प्रदर्शनकारियों की बड़ी जीत, कीस्टोन एक्सएल परियोजना बंद

विवादास्पद कीस्टोन एक्सएल पाइपलाइन के डेवलपरों ने इस परियोजना को समाप्त करने की घोषणा की है। ये घोषणा गुरुवार 10 जून को कनाडा की तेल कंपनी टीसी एनर्जी द्वारा की गई। इससे संयुक्त राज्य अमेरिका में आदिवासी समूहों और पर्यावरणविदों द्वारा शुरु किए गए दशकों के लंबे संघर्ष का जीत के साथ अंत हो गया है।

लगभग 9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत वाली इस परियोजना को पहली बार 2008 में प्रस्तावित किया गया था और मौजूदा कीस्टोन पाइपलाइन प्रणाली की तुलना में कनाडा से अमेरिका के मध्य-पश्चिमी राज्यों में प्रति दिन 830,000 बैरल तेल परिवहन की क्षमता बढ़ाने की उम्मीद थी।

आदिवासी भूमि अधिकारों पर अतिक्रमण और पर्यावरण के लिए संभावित जोखिमों के लिए पर्यावरणविदों के साथ साथ अमेरिका में मूल अमेरिकियों द्वारा इस परियोजना का व्यापक रूप से विरोध किया गया था। कम से कम 2010 से जन आंदोलन इस पाइपलाइन के निर्माण का विरोध करता रहा है और बाद में अदालतों का दरवाजा खटखटाया है।

वर्षों तक पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन ने इसके व्यापक विरोध के कारण इस परियोजना को मंजूरी देने से इनकार किया था लेकिन डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने 2017 में कीस्टोन एक्सएल को मंजूरी दे दी थी। ट्रम्प प्रशासन ने अमेरिका में अन्य विवादास्पद तेल पाइपलाइन और खनन परियोजनाओं को भी मंजूरी दी जिसका आज भी विरोध जारी है।

राष्ट्रपति जो बाइडेन सामाजिक संगठनों और आदिवासी लोगों का मांग पर ध्यान देते हुए इस साल फरवरी में परियोजना को दिए गए परमिट को रद्द कर दिया। इस परियोजना से टीसी एनर्जी की वापसी के हालिया फैसले पर आदिवासी संगठनों ने खुशी जाहिर की।

हमारे पोनका नेशन ( Ponca Nation) की ओर से हम इस लंबे समय से लंबित खबर का स्वागत करते हैं और उन सभी को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने शिक्षित करने और इसे सफल होने से रोकने के लिए अथक संघर्ष किया। इस परियोजना से लड़ने वाले समूहों में से एक पोनका ट्राइब ऑफ नेबरस्का के चेयरमैन लैरी राइट जूनियर ने एक बयान में कहा, यह मदर लैंड के लिए एक बड़ा दिन है।

Keystone XL project
America
Tribal Groups

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बीच वार्ता का दांव और अफ़ग़ानिस्तान के बहाने शांति का दौर

क्या बंदूक़धारी हमारे ग्रह को साँस लेने देंगे


बाकी खबरें

  • Mehsi oyster button industry
    शशि शेखर
    बिहार: मेहसी सीप बटन उद्योग बेहाल, जर्मन मशीनों पर मकड़ी के जाल 
    26 Oct 2021
    बिहार के पूर्वी चंपारण के मेहसी स्थित विश्व प्रसिद्ध सीप-बटन उद्योग की मशीनों पर मकड़ी के जाले लग चुके हैं। बिजली की सप्लाई नहीं है। उद्योग यूनिट दर यूनिट बंद हो रहे हैं। इस उद्योग के कारीगर पंजाब-…
  • coal crisis
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोयला संकट से होगा कुछ निजी कंपनियों को फायदा, जनता का नुकसान
    26 Oct 2021
    कोयले के संकट से देश में बिजली की किल्लत हो रही है। इस किल्लत की वजह क्या है? इस संकट से किसको फायदा और किसको नुकसान होगा? जानने के लिए न्यूज़क्लिक ने बात की पूर्व कोयला सचिव अनिल स्वरुप से
  • Biden’s Taiwan Gaffe Meant no Harm
    एम. के. भद्रकुमार
    ताइवान पर दिया बाइडेन का बयान, एक चूक या कूटनीतिक चाल? 
    26 Oct 2021
    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले गुरुवार को सीएनएन टाउन हॉल में यह कहा है कि अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो वाशिंगटन उसकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों का स्थायी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी दी
    26 Oct 2021
    लगभग 3500 से अधिक कर्मचारी दिल्ली के तीनों नगर निगम में अनुबंध के आधार पर काम कर रहे हैं। राजधानी में डेंगू और अन्य ऐसी महामारी की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका के बावजूद ये ठेके प्रथा के तहत कार्यरत…
  • instant loan
    शाश्वत सहाय
    तत्काल क़र्ज़ मुहैया कराने वाले ऐप्स के जाल में फ़ंसते नौजवान, छोटे शहर और गाँव बने टार्गेट
    26 Oct 2021
    इन ऐप्स के क़र्ज़ वसूली एजेंटों की ओर से किये जा रहे उत्पीड़न के चलते 2020 और 2021 के बीच पूरे भारत में कम से कम 21आत्महत्याएं हुई हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License