NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फ़िलीपींस : नीग्रोस में एक और शांति सलाहकार की हत्या
एनडीएफ़ के शांति सलाहकार रान्डौल एकानिस की हत्या के बाद बैकोलॉड शहर में ज़ारा अल्वारेज़ की हत्या से फिलीपींस में लोग बेहद नाराज़ हैं।
पीपल्स डिस्पैच
18 Aug 2020
नीग्रोस में एक और शांति सलाहकार की हत्या
फोटो : ज़ारा अल्वारेज़ / फेसबुक

फिलीपिंस की सामाजिक कार्यकर्ता और मानवाधिकार की वकील ज़ारा अल्वारेज़ की हत्या सोमवार 17 अगस्त को नीग्रोस द्वीप में बैकोलॉड शहर में अज्ञात बंदूकधारियों ने कर दी थी। एक तरफ जहां अमन व शांति के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता रान्डौल एकानिस के अंतिम संस्कार और दफन की प्रक्रिया चल रही थी ठीक इसी दिन इस हत्या का मामला सामने आया है। एकानिस को आम तौर पर का रैंडी (Ka Randy) के रूप में जाना जाता है। इनकी हत्या राष्ट्रीय राजधानी के पास इसी परिस्थितियों में एक सप्ताह पहले की गई थी।

अल्वारेज़ नीग्रोस द्वीप हेल्थ इंटिग्रेटेड प्रोग्राम और ह्यूमन राइट्स कोलिशन कारापातन से जुड़े एक प्रमुख कार्यकर्ता थीं। उनकी गतिविधियां काफी हद तक नीग्रोस द्वीप के कृषि क्षेत्र में केंद्रित थी। इस द्वीप में रॉड्रिगो डुटर्टे के 2017 में राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रेड यूनियनिस्टों और कार्यकर्ताओं पर सबसे हिंसक हमले हुए हैं।

अल्वारेज़ को पहले फिलीपींस नेशनल पुलिस ने फिलीपींस की बागी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीपी) से जुड़े आतंकी होने के निराधार आरोपों में हिरासत में रखा था।

वह 2018 में डुटर्टे प्रशासन द्वारा एक आधिकारिक आतंकी सूची में शामिल 600 से अधिक लोगों में से भी थें। व्यापक रूप से बदनाम करने वाले कार्यकर्ताओं के रूप में इसकी निंदा की गई थी। अदालत के आदेश के बाद इस सूची में केवल दो नामों को शामिल करने के लिए बड़े पैमाने पर संशोधन किया गया था।

सामाजिक आंदोलन के नेताओं, वामपंथी दलों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इन दो हत्याओं पर आवाज़ उठाई है। अपनी हत्या को लेकर कारापातन ने "गहरा दुःख और नाराज़गी" जाहिर करते हुए एक बयान जारी किया था।

कारापातन ने कहा, "हम ज़ारा, का रैंडी और न्यायेत्तर हत्याओं के सभी पीड़ितों के लिए न्याय पाने में कभी भरोसा नहीं करेंगे।"

एकानिस सीपीपी की राजनीतिक शाखा नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट (एनडीएफ) की शांति सलाहकार (Peace consultant ) थे। शांति सलाहकार राष्ट्रपति रोड्रिगो दुटेर्टे की सरकार के साथ शांति वार्ता में कम्युनिस्टों के प्रतिनिधि होते हैं। उनकी मृत्यु की परिस्थितियां एक अन्य एनडीएप शांति सलाहकार रैंडी मलायओ से मिलती जुलती थीं जिन्हें जनवरी 2019 में मार दिया गया था।

वामपंथी राजनीतिक दल बायान मुना (Bayan Muna) और मकाबायान गठबंधन ने उनकी मौत की स्वतंत्र जांच की मांग की है। इसने अल्वारेज़ की मौत की भी निंदा की है और उन्हें सरकार की "हिट लिस्ट" का शिकार बताया जिसमें उस अवैध आतंकवादी सूची का उल्लेख किया गया था जिसमें उनका नाम था।

Philippines
Peace advisor
Negros
International news

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

दुनिया भर की: जर्मनी में ‘ट्रैफिक लाइट गठबंधन’ के हाथों में शासन की कमान

फ़िलीपींस ने प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी की राजनीतिक शाखा को "आतंकवादी" घोषित किया

ईरान हो या इज़रायल, क्या भारत का दांव उल्टा?

फ़िलीपींस : सेना की गोलीबारी में एक नाबालिग़ सहित 3 आदिवासी मारे गए

दुनिया भर की : नेतन्याहू के जानेभर से इज़रायल भला नहीं बन जाएगा


बाकी खबरें

  • Omprakash
    राज वाल्मीकि
    ओमप्रकाश वाल्मीकि सिर्फ़ दलित लेखक नहीं, राष्ट्रीय हिंदी साहित्यकार हैं: डॉ. एन. सिंह
    18 Nov 2021
    ओमप्रकाश वाल्मीकि ने ‘दलित साहित्य का सौन्दर्य शास्त्र’ लिखकर उन सवर्ण आलोचकों को जवाब दिया था, जो दलित साहित्य में शिल्पकला की कमी बताते थे।  उनकी कहानियों में ‘अम्मा’, ‘बिरम की बहू’, ‘सलाम', '…
  • israel
    पीपल्स डिस्पैच
    फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ़ नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा 451 हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया
    18 Nov 2021
    यह आंकड़े शुरूआती 2020 के बाद के हैं, मानवाधिकार समूह बी सेलेम का कहना है कि नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा किए जाने वाले हमलों को इज़रायल द्वारा एक उपकरण के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, ताकि…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास पर एक बार फिर भड़के दक्षिणपंथी संगठन
    18 Nov 2021
    वीरों की भूमि हिंदुस्तान में दो “वीर” आजकल काफ़ी चर्चे में चल रहे हैं। एक आज़ादी से पहले के वीर, एक आज़ादी के बाद के वीर। ये दो वीर हैं “वीर सावरकर” और “वीर दास”।
  • chennai floods
    नीलाबंरन ए
    चेन्नई की बाढ़ : इस अव्यवस्था के लिए कौन ज़िम्मेदार है?
    18 Nov 2021
    विशेषज्ञों का मानना है कि भारी जल निकासी के डिज़ाइन में तकनीकी ख़ामियों, शहरीकरण के कारण प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था के ख़ात्मे और जल निकायों पर अतिक्रमण की वजह से चेन्नई में हर तरफ जलभराव की स्थिति…
  • COP 26
    एम. के. भद्रकुमार
    COP 26: भारत आख़िर बलि का बकरा बन ही गया
    18 Nov 2021
    विकसित देशों का सारा गेम प्लान भारत और चीन पर कोयले के उपयोग में कमी लाने पर फिर से रजामंद करने और इसके जरिए अगले साल संयुक्त राष्ट्र की आगामी बैठक तक कार्बन उत्सर्जन में कटौती लाने के लिए उन पर दबाव…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License