NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
अराजनीतिक बुद्धिजीवियों से कुछ सवाल
"एक दिन देश के अराजनीतिक बुद्धिजीवियों से/ हमारी भोली-भाली जनता करेगी कुछ सवाल/ पूछेगी वह उनसे, क्या किया था उन्होंने/ जब मर रहा था उनका देश सांस दर सांस...”
न्यूज़क्लिक डेस्क
04 Oct 2019
non-political views

अराजनैतिक बुद्धिजीवी

 

एक दिन

देश के अराजनीतिक बुद्धिजीवियों से

हमारी भोली-भाली जनता

करेगी कुछ सवाल।

 

पूछेगी वह उनसे

क्या किया था उन्होंने,

जब मर रहा था उनका देश

सांस दर सांस –

एक मीठी, निपट अकेली,

मद्धम आँच की तरह।

 

नहीं पूछेगा

कोई उनसे

कि क्या पहनते थे वह।

 

या कि कैसे

एक शाहाना लंच के बाद

लेते थे चैन की लम्बी नींद

अपनी आरामगाहों में।

 

न जानना चाहेगा कोई

कि शून्यता की परिकल्पना को लेकर

क्या थे उनके

बेमानी तर्क वितर्क।

 

न किसी को होगी

यह जानने में दिलचस्पी

कि कितनी गहरी है

उनकी अर्थव्यवस्था की समझ।

 

न होगा कोई सवाल उनसे

ग्रीक मिथकों के गूढ़ रहस्यों पर।

 

उस आत्मग्लानि पर भी नहीं

जो उपजती होगी

इस अहसास के साथ

कि उनके अंदर

तिल-तिल करके

मर रहा है कोई

एक कायर की मौत।

 

न होगी कोई जिरह

उनकी लचर दलीलों पर

जन्मती हैं जो

एक मुक़म्मल ज़िन्दगी से अनजान

अँधेरे सायों में।

 

उस रोज़

आएंगे तुम्हारे पास

वह सीधे-साधे लोग।

 

वही,

जिनके लिए

नहीं थी कोई जगह

अराजनीतिक बुद्धिजीवियों की

किताबों और नज़्मों में,

मगर जो अलसुबह

उनके बंगलों पर

लेकर आते थे

पावरोटी, दूध और अंडे।

 

या उनकी गाड़ियाँ चलाते थे,

उनके कुत्ते टहलाते थे,

उनके दिलकश बग़ीचों को

संवारते थे, सजाते थे,

और उनकी ख़िदमत में

दस्तबस्ता खड़े रहते थे।

 

फिर वो पूछेंगे,

"क्या किया था तुमने

जब ग़ुरबतज़दा ये लोग

लाचार थे,

हलकान थे,

और उनकी मासूमियत,

उनकी मुस्कानें

फ़ना हो रहीं थीं

धुआं होकर?"

 

उस रोज़

मेरे प्यारे हमवतन,

अराजनीतिक बुद्धिजीवियो,

देते न बनेगा

तुमसे कोई जवाब !

तुम्हारी बेज़ुबानी ही

एक मनहूस गिद्ध बनकर

नोंच लेगी तुम्हारी अंतड़ियाँ।

 

एक बेपनाह मायूसी

तुम्हारी रूह को कचोटेगी,

घेर लेगी तुम्हें ताउम्र

एक ख़ामोशी,

शर्मसार ख़ामोशी!

…

यह कविता ओतो रेने कास्तियो द्वारा स्पेनिश में लिखी गयी थी, जिसका अनुवाद कमल कान्त जैसवाल ने हिंदी में किया है। इस कविता का अंग्रेज़ी भाषांतर यहाँ पढ़ा जा सकता है।

(इंडियन कल्चर फोरम से साभार)

Non-political intellectuals
hindi poetry
hindi poet
indian economy
communal violence
Lynching
BJP
Poetry

Related Stories

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग के क्षेत्र को सुरक्षित रखने को कहा, नई याचिकाओं से गहराया विवाद

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र

मैं अंबेडकर बोल रहा हूँ... भेद तुम्हारे खोल रहा हूँ

उर्दू पत्रकारिता : 200 सालों का सफ़र और चुनौतियां

देवी शंकर अवस्थी सम्मान समारोह: ‘लेखक, पाठक और प्रकाशक आज तीनों उपभोक्ता हो गए हैं’

इतवार की कविता : आग़ा हश्र कश्मीरी की दो ग़ज़लें

गणेश शंकर विद्यार्थी : वह क़लम अब खो गया है… छिन गया, गिरवी पड़ा है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला

कटाक्ष: इंडिया वालो शर्म करो, मोदी जी का सम्मान करो!


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 30,615 नए मामले, 514 मरीज़ों की मौत
    16 Feb 2022
    देश में लगातार कम हो रहे कोरोना में मामलो में आज बढ़ोतरी हुई है | देश में 24 घंटो में कोरोना के 30,615 नए मामले सामने आए है, जबकि कल 15 फ़रवरी को कोरोना के 27,409 नए मामले सामने आए थे |
  • New Planet
    संदीपन तालुकदार
    प्रॉक्सिमा सेंटॉरी की परिक्रमा करने वाले नए ग्रह में पानी मिलने की संभावना 
    16 Feb 2022
    वैज्ञानिकों के मुतबिक प्रॉक्सिमा सेंटॉरी डी नाम का नया ग्रह संभवतः पृथ्वी से छोटा है।
  • Musician Bappi Lahiri passes away
    भाषा
    गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का निधन
    16 Feb 2022
    लाहिड़ी का जुहू के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में मंगलवार रात को निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।
  • inflation
    अजय कुमार
    क्या आपको पता है कि ₹23 हजार करोड़ जैसे बैंक फ्रॉड भी महंगाई के लिए जिम्मेदार है? 
    16 Feb 2022
    “शिपयार्ड कंपनी के 23 हजार करोड़ रुपए ऐसे लोगों के हाथों में चले गए जिन्होंने 23 हजार करोड़ रुपए के बदले किसी भी तरह का उत्पादन नहीं किया। सिंपल भाषा में समझें तो यह कि पैसे का संचरण तो बढ़ा लेकिन…
  • MP
    काशिफ काकवी
    मध्य प्रदेश : धमकियों के बावजूद बारात में घोड़ी पर आए दलित दूल्हे
    16 Feb 2022
    मध्य प्रदेश में पिछले तीन हफ़्तों में चार दलित दूल्हों की बारात पुलिस सुरक्षा के बीच निकाली गई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License