NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
शिक्षा
समाज
भारत
सावित्रीबाई फुले : शिक्षा और समाज की लड़ाई लड़ने वाली जाँबाज़ महिला
देश की पहली महिला शिक्षिका, कवि और महिलाओं के लिए विद्यालय की स्थापना करने वाली सावित्रीबाई फुले की आज 189वीं जयंती है।
न्यूज़क्लिक डेस्क
03 Jan 2020
savitribhai phule

आज देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 189वीं जयंती है। 3 जनवरी 1831 को जन्मीं सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक एवं मराठी कवि थीं।

उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है। 1852 में उन्होंने बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की।

3 जनवरी 1848 में पुणे में अपने पति के साथ मिलकर विभिन्न जातियों की नौ छात्राओं के साथ उन्होंने महिलाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। एक वर्ष में सावित्रीबाई और महात्मा फुले पाँच नये विद्यालय खोलने में सफल हुए। तत्कालीन सरकार ने इन्हे सम्मानित भी किया। एक महिला प्रिंसिपल के लिये सन् 1848 में बालिका विद्यालय चलाना कितना मुश्किल रहा होगा, इसकी कल्पना शायद आज भी नहीं की जा सकती। लड़कियों की शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी। सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ़ ख़ुद पढ़ीं, बल्कि दूसरी लड़कियों के पढ़ने का भी बंदोबस्त किया, वह भी पुणे जैसे शहर में।

फुले जब स्कूल जाने के लिए निकली थीं तो अपने झोले में एक अतिरिक्त साड़ी रखती थीं, क्योंकि ऊंची जाति के लोग रास्ते में उन पर गोबर फेंकते थे। वो उस दौर में स्कूल जाती थीं, जब उनके सामने महिला होने के नाते और दलित होने के नाते कई मुश्किलात आती थीं।

सावित्रीबाई द्वारा लिखी कविता का मराठी से हिन्दी तर्जुमा
 

जाओ जाकर पढ़ो-लिखो, बनो आत्मनिर्भर, बनो मेहनती

काम करो-ज्ञान और धन इकट्ठा करो

ज्ञान के बिना सब खो जाता है, ज्ञान के बिना हम जानवर बन जाते है

इसलिए, खाली न बैठो, जाओ, जाकर शिक्षा लो

दमितों और त्याग दिए गयों के दुखों का अंत करो, तुम्हारे पास सीखने का सुनहरा मौका है

इसलिए सीखो और जाति के बंधन तोड़ दो, ब्राह्मणों के ग्रंथ जल्दी से जल्दी फेंक दो...

Savitribai Phule
social workers
Education reformer
Savitribai Phule's 189th Birth Anniversary

Related Stories

क्या आप जानते हैं ग़ाज़ीपुर मोर्चे पर एक सावित्रीबाई फुले पाठशाला चलती है?

सावित्रीबाई फुले : खेती ही ब्रह्म, धन-धान्य है देती/अन्न को ही कहते हैं परब्रह्म

यूपी: हिरासत, गिरफ़्तारी, नज़रबंदी के बाद भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे

CAA-NRC विरोध : मेरे देश से मेरा रिश्ता काग़ज़ों के आधार पर नहीं है!

'मेरे नाम पर नहीं'… न CAB, न NRC; जंतर-मंतर पर गूंजा नारा


बाकी खबरें

  • खोज ख़बर: छत्तीसगढ़ हो या बाक़ी देशः हक़ों पर डाका
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर: छत्तीसगढ़ हो या बाक़ी देशः हक़ों पर डाका
    04 Jun 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग, रेलवे स्टेडियमों के बेचे जाने के साथ-साथ चर्चा की छत्तीसगढ़ के सिलगर में आदिवासियों पर ढहाए जाए रहे ज़ुल्म की। यहां 17 मई को…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    टीका नीति पर SC की केंद्र को फिर फटकार, गौतम गंभीर दवा की जमाखोरी के दोषी और अन्य ख़बरें
    03 Jun 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे केंद्र सरकार की टीका नीति पर SC ने फिर लगाई फटकार, गौतम गंभीर दवा की जमाखोरी के दोषी और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • मेलघाट में चिखलदरा तहसील के जामली में पिछले दिनों कोरोना-रोधी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। (दोनों फोटो : ज्ञानदेव येवले) 
    शिरीष खरे
    कोरकू आदिवासी बहुल मेलघाट की पहाड़ियों पर कोरोना से ज्यादा कोरोना के टीके से दहशत!
    03 Jun 2021
    आदिवासी लोगों में मान्यता है कि टीबी और किडनी से लेकर मलेरिया तक कई गंभीर बीमारियों का उपचार भगत ही कर सकता है। इसलिए वे इस महामारी में भी कोरोना तक के इलाज के लिए सरकार की वैक्सीन और दवाइयों को नकार…
  • मनरेगा के मज़दूरों को एससी/एसटी/अन्य श्रेणियों में बांटने की सरकार की कोशिश सामयिक भुगतान पर असर डाल सकती है
    रोसम्मा थॉमस
    मनरेगा के मज़दूरों को एससी/एसटी/अन्य श्रेणियों में बांटने की सरकार की कोशिश सामयिक भुगतान पर असर डाल सकती है
    03 Jun 2021
    जब भी भुगतान के तौर-तरीकों में बदलाव किया गया, तब-तब श्रमिकों को भुगतान की प्रणाली में 'शुरुआती परेशानियों' का सामना करते हुए विलंबित वेतन भुगतान का खामियाजा भुगतना पड़ा है।
  • मस्जिद में नाबालिग से बलात्कार, सुरक्षा के असल मुद्दे को सांप्रदायिकता का ऐंगल देने की कोशिश!
    सोनिया यादव
    मस्जिद में नाबालिग से बलात्कार, सुरक्षा के असल मुद्दे को सांप्रदायिकता का ऐंगल देने की कोशिश!
    03 Jun 2021
    इस घटना के बाद कई लोग कह रहे हैं कि कठुआ मामले में न्याय मांगने वाले अब चुप क्यों हैं, सिर्फ इसलिए कि ये घटना मस्जिद में हुई है मंदिर में नहीं। यहां ये समझने की जरूरत है कि मामला मंदिर-मस्जिद का है…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License