NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बुल्गारिया की सोशलिस्ट पार्टी ने सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया
भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग और भाई-भतीजावाद के आरोपों को लेकर सरकार से इस्तीफ़ा की मांग करते हुए विपक्षी समूह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
पीपल्स डिस्पैच
16 Jul 2020
बुल्गारिया

बुल्गेरियन सोशलिस्ट पार्टी (बीएसपी) के नेता कोर्नेलिया निनोवा ने सरकार से तुरंत इस्तीफ़ा देने और चुनाव का सामना करने के लिए कहा।

बुधवार 15 जुलाई को बुल्गारिया की सोशलिस्ट पार्टी (बीएसपी) ने प्रधानमंत्री बोयको बोरिसोव और उनकी सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। बुलगारिया की संसद की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीएसपी ने सरकार और देश के शीर्ष अभियोजक पर भ्रष्टाचार, सत्तावादी शासन और आपराधिक समूहों पर निर्भरता का आरोप लगाया है।

कन्जर्वेटिव गठबंधन सरकार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में पहले से ही बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों और झड़पों के मद्देनजर राष्ट्रपति रूमेन रादेव ने भी राष्ट्र के नाम एक संबोधन में प्रधानमंत्री बोयको बोरिसोव और मुख्य अभियोजक इवान गेशेव के इस्तीफ़े की मांग की है।

बीएसपी नेता कोर्नेलिया निनोवा ने मीडिया से कहा कि “सरकार को तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए और चुनाव का सामना करना चाहिए। विरोध करने वाले लोग इससे ज़्यादा कुछ नहीं चाहते हैं। वे वास्तविक परिवर्तन चाहते हैं।”

बुल्गारियन नेशनल मूवमेंट- नेशनल फ्रंट ऑफ़ साल्वेशन (आईएमआरओ-एनएफएसबी) और अटैक पार्टी वाले गठबंधन में कन्जर्वेटिव जीईआरबी से बुल्गारिया में मौजूदा सरकार का नेतृत्व बोयको बोरिसोव द्वारा किया जाता है। बोरिसोव 2009 से सत्ता में हैं और उनका तीसरा कार्यकाल अगले साल मार्च महीने में समाप्त होने वाला है। बोरिसोव की पिछली सरकारों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और एक DW.com की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में स्पेनिश अभियोजकों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग स्कीम में कथित भागीदारी को लेकर बोरिसोव की जांच की जा रही है।

मूवमेंट फॉर राइट्स एंड फ़्रीडम (एमआरएफ) के पूर्व नेता अहमद डोगन द्वारा कथित अतिक्रमणों के लिए सरकार के समर्थन के कारण चल रहे विरोध प्रदर्शन तेज़ हो गए हैं। देश के राष्ट्रपति के कार्यालय ने भी इस मुद्दे पर सरकार के ख़िलाफ़ प्रतिक्रिया दी है। ये सरकार हमेशा राष्ट्रपति रुमेन रादेव के साथ भिड़ती रही है जो बुल्गेरियन सोशलिस्ट पार्टी के समर्थन से चुने गए थे। इन दोनों की बीच टकराव पिछले सप्ताह तब बढ़ गया जब मुख्य अभियोजक इवान गेशेव ने पद का इस्तेमाल करने के संदेह में राष्ट्रपति के मुख्यालय पर छापा मारने और उनके दो सहयोगियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इस तरह के फैसले को व्यापक रूप से प्रधानमंत्री द्वारा जानबूझकर बुल्गेरियाई राष्ट्रपति को डराने के प्रयास के रूप में माना गया था।

Bulgaria
Socialist Party of Bulgaria
Corruption
Nepotism
BSP

Related Stories

उत्तराखंड के ग्राम विकास पर भ्रष्टाचार, सरकारी उदासीनता के बादल

मुसलमानों के ख़िलाफ़ हो रही हिंसा पर अखिलेश व मायावती क्यों चुप हैं?

बिहार में 1573 करोड़ रुपये का धान घोटाला, जिसके पास मिल नहीं उसे भी दिया धान

बढ़ती हिंसा और सीबीआई के हस्तक्षेप के चलते मुश्किल में ममता और तृणमूल कांग्रेस

परिवारवाद पर हमला बोलकर खुद फंस गए पीएम मोदी!

बिहारः बड़े-बड़े दावों के बावजूद भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम नीतीश सरकार

हार के बाद सपा-बसपा में दिशाहीनता और कांग्रेस खोजे सहारा

विश्लेषण: विपक्षी दलों के वोटों में बिखराव से उत्तर प्रदेश में जीती भाजपा

बसपा की करारी हार पर क्या सोचता है दलित समाज?

विचार: क्या हम 2 पार्टी सिस्टम के पैरोकार होते जा रहे हैं?


बाकी खबरें

  • bihar school
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की मांग में भाकपा-माले विधायकों का प्रदर्शन
    08 Mar 2022
    “2.75 लाख शिक्षक के पद नीचले स्तर पर खाली हैं और कॉलेज लेवल पर अभी भी करीब 70 प्रतिशत शिक्षक के पद खाली हैं। पढ़ने-लिखने वाले गरीब के बच्चे शिक्षा महंगी होने के चलते वे इससे दूर हो रहे हैं।"
  • एम. के. भद्रकुमार
    रूस ने अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों पर जवाबी कार्रवाई की
    08 Mar 2022
    ईरान के साथ परमाणु समझौते और मॉस्को-तेहरान के द्विपक्षीय संबंधों के बारे में रूस अमेरिका से “बेहद साफ़ शब्दों” में जवाब चाहता है।
  • womens day
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी एक आशा की किरण है
    08 Mar 2022
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 भारतीय महिलाओं के लिए मजबूत प्रासंगिकता के साथ राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं की एक श्रृंखला के बीच आता है। महिलाएं अपने अधिकारों को लागू करने और सार्वजनिक मंचों पर अपनी…
  • EXITPOLL
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    EXIT POLL: बिग मीडिया से उलट तस्वीर दिखा रहे हैं स्मॉल मीडिया-सोशल मीडिया
    08 Mar 2022
    पिछले डेढ़-दो महीने से जारी चुनाव खत्म हो चुके हैं अब नतीजों का इंतज़ार है, हालांकि उससे पहले जारी एग्ज़िट पोल में भाजपा की सरकार दिखाई जा रही है।
  • Ukrainian
    मोहम्मद शबीर
    यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने युवा कम्युनिस्ट नेताओं को गिरफ्तार किया 
    08 Mar 2022
    वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डेमोक्रेटिक यूथ और अन्य प्रगतिशील संगठनों ने यूक्रेन के लेनिनवादी कम्युनिस्ट यूथ यूनियन के नेताओं अलेक्सांद्र कोनोनोविच और मिखाइल कोनोनोविच की गिरफ्तारी की निंदा की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License