NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
जो निधि राज़दान के साथ हुआ, वो साइबर फ्रॉड आपके साथ भी हो सकता है!
आजकल डेटा हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, महत्वपूर्ण जानकारियों से लेकर हमारी रोज़-मर्रा की ज़रूरतें सब डेटा-बेस में कैद हैं। इस मामले में हमारी सतर्कता ही हमारा बचाव है।
सोनिया यादव
16 Jan 2021
निधि राज़दान

“मेरे साथ हुए इस फिशिंग हमले में साजिशकर्ताओं ने मेरे व्यक्तिगत डाटा, कम्यूनिकेशन, डिवाइस और सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुँचकर उससे हासिल जानकारियों का इस्तेमाल किया है।"

ये बयान एनडीटीवी की पूर्व पत्रकार निधि राज़दान का है। निधि ने शुक्रवार, 15 जनवरी को एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि उनके साथ एक गंभीर ऑनलाइन धोखा हुआ है जिसके तहत उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर की नौकरी की पेशकश की गई थी।

निधि राज़दान के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। कई लोगों ने इस घटना को 'डरावना' बताया और निधि के प्रति 'सहानुभूति' दिखाई तो वहीं कई लोगों ने निधि का मज़ाक बनाकर उन्हें ज्यादा सावधानी बरतने की नसीहत तक दे डाली।

हालांकि निधि के साथ हुआ ये धोखा किसी के भी साथ, कहीं भी, कभी भी हो सकता है। इसकी वहज हमारी डेटा पर निर्भरता है। आजकल डेटा हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, महत्वपूर्ण जानकारियों से लेकर हमारी रोज़मर्रा की जरूरतें सब डेटा-बेस में कैद हैं, जिसे चाह कर भी हम बच नहीं सकते लेकिन हमारी सतर्कता हमारे जोखिम को कम जरूर कर सकती है।

आख़िर फिशिंग है क्या?

सबसे पहले समझते हैं फिशिंग के मामले को, जिसका निधि शिकार हुई हैं। गूगल ने पिछले साल अप्रैल में बताया था कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में 'फिशिंग अटैक्स' की बाढ़ आ गई है। साइबर अपराधी आसानी से ये तरीका अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

दरअसल, फिशिंग इंटरनेट पर धोखाधड़ी का वो तरीक़ा है जिसमें कोई अपराधी ईमेल के ज़रिए यूजर्स को झांसा देकर उनके पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड डिटेल जैसी निजी जानकारियां हासिल करने की कोशिश करते हैं। ये एक तरह का ऑनलाइन फ़्रॉड है जिसके ज़रिए लोगों को अपनी निजी जानकारियां जैसे बैंक डिटेल्स या पासवर्ड शेयर करने के लिए कहा जाता है।

इस जालसाज़ी में शामिल लोग ख़ुद को बिल्कुल सही और प्रतिष्ठित कंपनी का प्रतिनिधि बताते हैं और सामने वाले को अपनी बातों का यक़ीन दिलाकर उनसे उनकी निजी जानकारियां हासिल कर लेते हैं। जालसाज़ जीमेल यूजर्स को कई तरह के ईमेल भेजते हैं, सरकारी संस्थाओं के नाम पर भी फ़ायदा उठाने की कोशिश करते हैं।

इस तरह के ऑनलाइन हमलावर टेक्स्ट मैसेज, मेल या फोन के ज़रिए लोगों से संपर्क करते हैं। फ़िशिंग के शिकार लोगों को लगता है कि मैसेज, मेल या फ़ोन कॉल उनके ही बैंक या सर्विस प्रोवाइडर की तरफ़ से आया है। इसलिए लोग अपनी जानकारी आसानी से साझा कर देते हैं।

फिशिंग के अलावा मोबाइल फोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने से स्पाईवेयर, रैनसमवेयर और मैलवेयर के जरिए भी साइबर अपराध हो रहे हैं। देश-विदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग डिजिटल लेन-देन को ज्यादा बढ़ावा दे रहे हैं, दफ्तर जाने के बजाय घर से काम कर रहे हैं, तो वहीं साइबर अपराधी इसका फायदा उठाने की जुगत में लगे हैं। कई एजेंसियां इस मामले में पहले ही आगाह कर चुकी हैं कि कोराना का वजह से साइबर ठगी और साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें: सावधान! कोरोना संकट के बीच साइबर क्राइम भी रफ्तार पकड़ रहा है!

क्या है स्पाईवेयर, रैनसमवेयर और मैलवेयर?

स्पाईवेयर आपके मोबाइल फोन से ज़रूरी जानकारी चुरा लेता है, वहीं रैनसमवेयर आपके लॉगइन और अन्य चीजों पर कंट्रोल कर लेता है और फिर उसके बदले आपसे फिरौती की रकम वसूली करने की कोशिश होती है। मैलवेयर में आपके मोबाइल फोन के ऐप की जानकारियां असुरक्षित हो जाती हैं। इससे बचने कि लिए अपने मोबाइल फोन के ऐप को हमेशा अपडेटेड रखें।

कैसे होती है धोखाधड़ी?

अक्सर साइबर क्राइम के शिकार लोगों से कहा जाता है कि उन्हें अपने बैंक खाते या किसी सर्विस के एक्टिवेशन या सिक्योरिटी चेक के लिए कुछ जानकारियाँ देनी होंगी। उन्हें कहा जाता है कि अगर वो जानकारियाँ नहीं दीं तो उनकी सेवा को बंद किया जा सकता है। हाल ही में कोरोना वैक्सीन के रेजिस्ट्रेशन में भी धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आईं थी।

साइबर जालसाज़ी को फ़ेक वेबसाइट के जरिए बढ़ावा दिया जाता है, जो कि बिल्कुल असली लगती है। लोगों को उस वेबसाइट में जाकर अपनी निजी जानकारियां डालने के लिए कहा जाता है। जैसे ही निजी जानकारी लोग डालते हैं, साइबर अपराधी उनका इस्तेमाल करके आपको आसानी से लूट लेते हैं। उन फ़ेक वेबसाइट्स में मॉलवेयर इंस्टॉल किया रहता है जो आपको निजी जानकारियों को चुरा भी लेता है।

ऑनलाइन जालसाज़ी से कैसे बचें?

* आपकी सतर्कता ही इस तरह के फ़र्ज़ीवाड़े से बचाव का तरीका है। अनजान जगहों से आने वाले फ़ोन कॉल, मेल और मैसेज से हमेशा सतर्क रहें ख़ासकर उन हालात में जब आपसे संपर्क करने वाला आपको आपके नाम से संबोधित नहीं करता है। बड़ी कंपनियां कभी भी आप से आपकी निजी जानकारियां फ़ोन या मेल के ज़रिए नहीं मांगती हैं।

* उन मेल और टेक्स्ट मैसेज से और भी सतर्क रहें जिसमें आपको कोई लिंक क्लिक करने के लिए कहा जाता है। अगर आपको पूरा यक़ीन नहीं है कि आपको मेल भेजने वाला या फ़ोन करने वाला असली और वास्तविक है या नहीं तो सबसे बेहतर है कि आप कंपनी को ख़ुद फ़ोन करें और इसके लिए फ़ोन नंबर भी वही इस्तेमाल करें जो कि बैंक स्टेटमेंट, फ़ोन बिल या डेबिट कार्ड के पीछे लिखा हो।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन में ऑनलाइन होना जितना अच्छा है, उतना ही रिस्की भी!    

* इंटरनेट या मोबाइल फोन से किसी भी तरह के संवेदनशील डाटा का चोरी, गलत इस्तेमाल या उसे मिटने/खो जाने से बचाने के लिए मोबाइल फोन और सभी ऐप को सुरक्षित रखना ज़रूरी है। किसी भी ऐप को हमेशा अपने मोबाइल हैंडसेट निर्माता या ऑपरेटिंग सिस्टम के आधिकारिक स्टोर से ही डाउनलोड करें। किसी अज्ञात स्रोत से ऐप डाउनलोड ना करें।

* सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किसी और ऐप में साइन-इन करते हुए सतर्क रहें। कुछ ऐप सोशल मीडिया साइटों के साथ जुड़े होते हैं, ऐसे में वे ऐप आपके सोशल मीडिया अकाउंट से सूचनाएं ले सकते हैं।

* एसएमएस और ईमेल पर आए लिंक पर क्लिक करने से पहले, अज्ञात स्रोत से आए अटैचमेंट खोलने से पहले ध्यान दें इसमें वायरस का खतरा हो सकता है। किसी भी बैंक के नाम से आने वाली फोन कॉल, मैसेज या ईमेल पर भरोसा ना करें, अपने खाते की जानकारी किसी से साझा न करें।

* मोबाइल फोन पर सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल करने से बचें। अपने फोन के ज़रूरी ऐप के लॉगइन आईडी और पासवर्ड उसमें सेव न रखें। ज़रूरत नहीं होने पर ब्लूटूथ सेटिंग को ऑफ करके रखें।

* किसी भी ऐप के जरिए ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करते समय सतर्क रहें और वेरिफाइड ऑनलाइन स्टोर से ही सामान ऑडर करें। डिस्काउंट या फ्री के चक्कर में सही-गलत की जांच किए बगैर कोई भी ऐप, कोई भी सर्विस, गेम या वेबसाइट के झांसे में आ जाएं।

डेटा सुरक्षा को लेकर सरकारें गंभीर क्यों नहीं दिखाई देतीं?

गौरतलब है कि डेटा की सुरक्षा आज के दौर की सबसे अहम जरूरत है। हाल ही में वाट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव को लेकर मचा बवाल हम सबके सामने है। इस पूरे विवाद पर लगाम लगाने के लिए फिलहाल वाट्सऐप ने अपनी नई पॉलिसी को तीन महीने और एक्सटेंड कर दिया है। हालांकि सवाल अभी भी बरकरार है कि आख़िर आम लोगों की डेटा सुरक्षा को लेकर सरकारें गंभीर क्यों नहीं दिखाई देती, मज़बूत कानून क्यों नहीं बनाए जाते।

इसे भी पढ़ें: क्या वाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी से आपको डरने की ज़रूरत है

Nidhi Razdan
Cyber Crime
Phishing
COVID-19
Coronavirus
Cyber ​​fraud
Harvard University
Data Protection

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कैसे पता लगाएं वेबसाइट भरोसेमंद है या फ़र्ज़ी?

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत


बाकी खबरें

  • Kapur Commission Report and Savarkar's Role in Gandhi’s Assassination
    न्यूज़क्लिक टीम
    कपूर कमीशन रिपोर्ट और गाँधी की हत्या में सावरकर की भूमिका
    14 Nov 2021
    हाल ही में AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सावरकर दरअसल गाँधी की हत्या का ज़िम्मेदार थाI इससे गाँधी की हत्या से जुड़े सवाल एक बार फिर बहस के केंद्र में आ गएI 'इतिहास के पन्ने' के इस अंक में…
  • elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर न्यूज़क्लिक का नया कार्यक्रम- चुनाव चक्र
    14 Nov 2021
    आज देश अहम मोड़ पर खड़ा है। इस मोड़ से आगे का रास्ता देश में अगले साल 2022 की शुरुआत में पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से तय होगा। तय होगा कि 2024 के आम चुनाव में देश क्या फ़ैसला लेगा…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : जवाहरलाल नेहरू जन्मदिन विशेष
    14 Nov 2021
    भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन और बाल दिवस के मौक़े पर पढ़िये उन पर लिखी 2 नज़्में... 1. जवाहरलाल नेहरू: अबरार किरतपुरी
  • malnutrition
    राज वाल्मीकि
    कुपोषित बच्चों के समक्ष स्वास्थ्य और शिक्षा की चुनौतियां
    14 Nov 2021
    सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नवम्बर 2020 तक देश में 9.28 लाख से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित थे। इनमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में और फिर बिहार में हैं।
  • साभार : सुमन सिंह के फेसबुक वाल से
    डॉ. मंजु प्रसाद
    पर्यावरण, समाज और परिवार: रंग और आकार से रचती महिला कलाकार
    14 Nov 2021
    ऐसा कलाकार जब प्रकृति को ठोस मेटलिक माध्यम द्वारा कठोर नुकीले घास के रूप में निर्मित करती हैं, यह अत्यंत गंभीर विषय है जो केवल पर्यावरण को ही नहीं वर्तमान मनुष्य जीवन को और उसके संकट को भी दर्शाता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License