28 नवंबर को मुंबई के आजाद मैदान में 50,000 लोगों की विशाल राज्यव्यापी किसान-मजदूर महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में पूरे महाराष्ट्र के किसान, मज़दूर, खेतिहर मज़दूर, महिलाएं, युवा और सभी धर्मों और जातियों के छात्र शामिल हुए। यहां किसानों ने साल भर के संघर्ष के बाद मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया और शेष मांगों के लिए लड़ाई जारी रखने के अपने दृढ़ संकल्प की घोषणा भी की।