NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
जिब्राल्टर : ट्रेड यूनियन से जुड़े युवाओं की मांग, 16 साल की उम्र से मिले मताधिकार
जिब्राल्टर में ट्रेड यूनियन यूनाईट से जुड़ी यंग मेंबर्स कमेटी की मांग है कि मताधिकार की न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल से घटाकर 16 साल की जाए।
पीपल्स डिस्पैच
13 Dec 2019
Alex Nunez

जिब्राल्टर द्वीप पर वोट देने की न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल से घटाकर 16 साल करने की मांग तेज़ हो चुकी है। 'ट्रेड यूनियन यूनाईट' से जुड़ी 'यंग मेंबर्स कमेटी' ने भी हाल में इसकी मांग की है। जिब्राल्टर में यूनाईट के सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में मिलाकर 4200 सदस्य हैं।

यूनाइट मेंबर्स कमेटी के अध्यक्ष एलेक्स नुनेज़ ने जीबीसी न्यूज़ को बताया,''यूनियन और यंग मेंबर्स का मानना है कि मताधिकार की न्यूनतम सीमा 16 साल करने से इस उम्र के लोगों को बहुत फ़ायदा होगा। उनकी जिब्राल्टर की राजनीति में एक आवाज़ होगी। उनके पास राजनीतिक दलों और उनकी नीतियों पर वोट देने का मौक़ा होगा। यह उनके कार्यक्षेत्र और शिक्षा में उन्हें प्रभावित करेगा। यह फ़ैसला केवल यंग मेंबर्स के लिए ही फ़ायदेमंद नहीं होगा, बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करेगा। युवा राजनीति से जुड़ेंगे और जिब्राल्टर में मौजूद लोकतांत्रिक खाई को भरेंगे।''

एलेक्स ने आगे कहा, ''अगर वोटिंग की उम्र घटाकर 16 साल कर दी जाती है तो राजनीतिक पार्टियों को युवाओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना पड़ेगा। एक ऐसे वक़्त पर जब हमने युवाओं का राजनीतिक मुद्दों पर रुझान बढ़ता हुआ देखा है, जैसे मौसम और पर्यावरण के मुद्दों पर, तब हमें इसको बढ़ावा देना चाहिए।''

2014 में भी जिब्राल्टर के समाज में कई समूहों ने इस तरह की मांग रखी थीं। बता दें यह मांग तब उठ रही है, जब ब्रिटेन से स्वतंत्र होने के जनमत संग्रह पर स्कॉटलैंड में 16 साल के युवाओं ने भाग लिया है।

33,700 लोगों की आबादी वाले जिब्राल्टर द्वीप में घरेलू मुद्दों पर स्वशासन है, वहीं द्वीप की सुरक्षा और विदेश मामलों के लिए ब्रिटेन जिम्मेदार है। 18 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को 17 सदस्यों वाली जिब्राल्टर संसद और ब्रिटेन में जनमत संग्रह के लिए वोट देने का अधिकार है। हालांकि ब्रिटेन के हाउस ऑफ़ कॉमन्स में जिब्राल्टर का प्रत्यक्ष प्रतिनिधि नहीं चुना जाता। जिब्राल्टर, साउथ-वेस्ट इंग्लैंड क्षेत्र का हिस्सा है, जहां से यूरोपियन संसद के लिए 6 सांसद चुनकर भेजे जाते हैं।

साभार: पीपल्स डिस्पैच

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Trade Union Youth in Gibraltar Demand Right to Vote at 16

Alex Nunez
European Parliament
Gibraltar Parliament
South West England
UK Elections
Unite the union
voting rights

Related Stories

कौन हैं यूरोपीय संसद की नई अध्यक्ष रॉबर्टा मेट्सोला? उनके बारे में क्या सोचते हैं यूरोपीय नेता? 

वोटर-आईडी को आधार से जोड़ना निराधार, चुनाव-बिगाड़ को मत कहें सुधार

नया बिल, मतदान से वंचित करने के साथ लोकतंत्र पर है हमलाः अपार गुप्ता

खोज ख़बरः गुप्त मतदान और लोकतंत्र पर हमला है आधार को वोटर i-card से जोड़ने वाला क़ानून

पूंजीवाद की अश्लील-अमीरी : एक आलोचना

अमेरिकी विदेश नीति ने न केवल विश्व को, बल्कि अमेरिकियों को भी पहुंचाया नुकसान

अमेरिका में प्रतिबंधात्मक मतदाता क़ानूनों की बाढ़

इज़रायल ने फिलिस्तीनी महिला कार्यकर्ता खितम साफिन को अवैध प्रशासनिक हिरासत में रखा

ट्रम्प हमें युद्ध में धकेल रहे हैं, मगर हम इस संकट की अनदेखी कर रहे हैं

यूरोपियन यूनियन के सांसदों ने सीएए के खिलाफ तैयार किया प्रस्ताव


बाकी खबरें

  • मालिनी सुब्रमण्यम
    छत्तीसगढ़ : युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों ने अपने दु:खद अनुभव को याद किया
    09 Mar 2022
    कई दिनों की शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलने के बाद, अंततः छात्र अपने घर लौटने कामयाब रहे।
  • EVM
    श्याम मीरा सिंह
    मतगणना से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- 'बनारस में ट्रक में पकड़ीं गईं EVM, मुख्य सचिव जिलाधिकारियों को कर रहे फोन'
    08 Mar 2022
    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच अपनी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं को चेताया है कि वे एक-एक विधानसभा पर नज़र रखें..
  • bharat ek mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    मालिक महान है बस चमचों से परेशान है
    08 Mar 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा आज बात कर रहे हैं Ukraine और Russia के बीच चल रहे युद्ध के बारे में, के जहाँ एक तरफ स्टूडेंट्स यूक्रेन में अपनी जान बचा रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार से सवाल…
  •  DBC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, कहा- आश्वासन नहीं, निर्णय चाहिए
    08 Mar 2022
    DBC के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।  ये कर्मचारी 21 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। इस दौरान निगम के मेयर और आला अधिकारियो ने इनकी मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। परन्तु…
  • Italy
    पीपल्स डिस्पैच
    इटली : डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ हड़ताल की
    08 Mar 2022
    इटली के प्रमुख डॉक्टरों ने 1-2 मार्च को 48 घंटे की हड़ताल की थी, जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग की और स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ चेतवनी भी दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License