NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
सोशल मीडिया
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ट्विटर ने ट्रंप के ट्वीट को ‘फ्लैग’ किया, कहा: इसने ‘नियम का उल्लंघन किया
ट्विटर ने पहले ट्रंप के दो ट्वीटों पर ‘फैक्ट चेक लिंक’ जोड़ दिए थे जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति नाराज़ हो गए थे।
भाषा
29 May 2020
trump
Image courtesy: The Indian Express

वाशिंगटन : ट्विटर ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ताजा ट्वीट को ‘फ्लैग’ कर दिया और कहा कि यह ‘‘हिंसा को बढ़ावा देने’’ संबंधी नियमों का उल्लंघन करता है। इससे कुछ घंटे पहले ही ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए जो तीसरे पक्ष के उपयोगकर्ताओं द्वारा पोस्ट की जाने वाली सामग्री के लिए ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंचों की कानूनी छूट वापस लेने पर केंद्रित है।

घटनाक्रम तब हुआ जब ट्रंप ने पुलिस हिरासत में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लोयड की मौत के बाद मिनीपोलिस में जारी हिंसक प्रदर्शनों के संबंध में ट्वीट किया, ‘‘जब लूटपाट शुरू होती है तो गोलीबारी शुरू होती है।’’

हथकड़ी पहने फ्लोयड की गर्दन को एक श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा घुटने से दबाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद अमेरिका, खासकर मिनीपोलिस में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कई जगह आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया है।

ट्विटर ने पहले ट्रंप के दो ट्वीटों पर ‘फैक्ट चेक लिंक’ जोड़ दिए थे जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति नाराज़ हो गए।

ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए ट्वीट में लिखा, ‘‘ये ठग जॉर्ज फ्लोयड की स्मृति का निरादर कर रहे हैं, और मैं यह नहीं होने दूंगा। अभी गवर्नर टिम वाल्ज से बात की और उनसे कहा कि सेना हर तरह से उनके साथ है...जब लूटपाट शुरू होती है तो गोलीबारी शुरू होती है। आपका धन्यवाद।’’

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने उनके इस ट्वीट को ‘फ्लैग’ कर दिया है और अब इसे ट्विटर के झंडे पर क्लिक करने के बाद ही देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया कंपनी ने कहा, ‘‘इस ट्वीट ने हिंसा को बढ़ावा देने से संबंधित ट्विटर के नियमों का उल्लंघन किया है। हालांकि हमारा मानना है कि कई बार ट्वीट तक पहुंच बरकरार रहना जनता के हित में हो सकता है।’’

इसने कहा कि वह नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न ट्वीट को लेकर सामान्य तौर पर कार्रवाई करती रहती है।

ट्रंप ने अपने दो ट्वीटों पर ट्विटर द्वारा ‘फैक्ट चेक लिंक’ जोड़े जाने के बाद बृहस्पतिवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए जो जो तीसरे पक्ष के उपयोगकर्ताओं द्वारा पोस्ट की जाने वाली सामग्री के लिए ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंचों की कानूनी छूट वापस लेने पर केंद्रित है।

अमेरिकी मीडिया ने टिप्पणी की है कि ट्विटर का हालिया कदम राष्ट्रपति तथा सोशल मीडिया मंचों के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है।

ट्रंप सोशल मीडिया मंचों को बंद करने की पहले ही धमकी दे चुके हैं।

Donand Trump
twitter
USA

Related Stories

अफ़्रीका : तानाशाह सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए कर रहे हैं

मुख्यमंत्री पर टिप्पणी पड़ी शहीद ब्रिगेडियर की बेटी को भारी, भक्तों ने किया ट्रोल

कांग्रेस, राहुल, अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट बहाल, राहुल बोले “सत्यमेव जयते”

ट्विटर बताए कि आईटी नियमों के अनुरूप शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति कब तक होगी : अदालत

संसदीय समिति ने ट्विटर से कहा: देश का कानून सर्वोपरि, आपकी नीति नहीं

मोहन भागवत समेत कई आरएसएस पदाधिकारियों के ट्विटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक

विश्लेषण : मोदी सरकार और सोशल मीडिया कॉरपोरेट्स के बीच ‘जंग’ के मायने

नए आईटी कानून: सरकार की नीयत और नीति में फ़र्क़ क्यों लगता है?

जिसे कांग्रेस की ‘COVID टूलकिट’ बताया जा रहा है, वो जाली लेटरहेड पर बनाया गया डॉक्युमेंट है

ट्विटर ने कंगना का अकाउंट स्थायी रूप से बंद किया


बाकी खबरें

  • musahar
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: पूर्वी क्षेत्र में विकल्पों की तलाश में दलित
    02 Mar 2022
    दलित आम तौर पर ऐसे मूक मतदाता माने जाते हैं, जो अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं का आसानी से इज़हार नहीं करते। हालांकि, इस चुनाव को नज़दीक से देखने पर इस बात के साफ़ संकेत मिल जाते हैं कि उनका झुकाव बसपा…
  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    02 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.20 फ़ीसदी यानी 85 हज़ार 680 हो गयी है।
  • एम. के. भद्रकुमार
    यूक्रेन युद्ध ने यूरोपियन यूनियन और अमेरिका को ईरान सौदे पर सोचने को मजबूर किया
    02 Mar 2022
    क्या नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के विस्तार पर अमेरिका-रूस टकराव और यूक्रेन के आसपास बने हालात वियना में चल रही ईरान परमाणु वार्ता को पटरी से उतार देगी?
  • ukraine
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी; सोवियत संघ का हिस्सा रहे राष्ट्रों से दूर रहे पश्चिम, रूस की चेतावनी
    02 Mar 2022
    रूसी बलों ने मंगलवार को यूक्रेन के घनी आबादी वाले शहरी इलाकों पर हमले तेज करते हुए यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर के मध्य स्थित एक मुख्य चौराहे और कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी की। वहीं भारत ने…
  • बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    02 Mar 2022
    पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि वह सीटेट और बीटेटट उत्तीर्ण सभी अभ्यर्तियों के लिए सातवें चरण की बहाली के लिए 2014-21 तक सभी रिक्तियों को जोड़कर मार्च महीने में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License