NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
यूपी: बलात्कार पीड़िता ने आत्महत्या की, परिवार का आरोप- आरोपी की गिरफ़्तारी न होने से निराश थी
पुलिस ने कहा कि मृतक बीबी नगर थानांतर्गत एक इलाके की निवासी थी और फरवरी 2019 में जब वह नाबालिग थी, तब उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया था।
भाषा
11 Jul 2020
Rape Case
Image Credit: iStaunch

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 18 वर्षीय बलात्कार पीड़िता ने कथित रूप से घटना के एक साल बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किये जाने से मायूस होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता के परिवार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मृतक बीबी नगर थानांतर्गत एक इलाके की निवासी थी और फरवरी 2019 में जब वह नाबालिग थी, तब उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया था।

उन्होंने कहा कि जब उसका परिवार घर से बाहर गया हुआ था, तो उसने मौत को गले लगा लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि परिवार के अनुसार वह घटना के एक साल बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने की वजह मानसिक रूप से निराश थी। परिवार ने आरोप लगाया कि उन पर इस मामले में समझौता करने के लिये दबाव डाला जा रहा था।

पुलिस ने कहा कि उसी गांव में रहने वाले दूसरी जाति के एक व्यक्ति ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। इस मामले में उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी किया था। आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामला विचाराधीन है। आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है।

UttarPradesh
rape case
crimes against women
violence against women
yogi sarkar

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या


बाकी खबरें

  • नरेंद्र मोदी
    परंजॉय गुहा ठाकुरता
    सात साल के सबसे बड़े संकट में नरेंद्र मोदी
    01 Jun 2021
    2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं और तब से लेकर अभी तक के सात साल में इतने कमजोर और लाचार वे कभी नहीं दिखे। उनकी सरकार को समझ ही नहीं आ रहा है कि इस संकट से निकलने के लिए आगे का रास्ता क्या…
  • बाइडेन का कॉर्पोरेट टैक्स रेट प्लान सामाजिक लोकतांत्रिक अजेंडे की प्राथमिकता दिखाता है
    प्रभात पटनायक
    बाइडेन का कॉर्पोरेट टैक्स रेट प्लान सामाजिक लोकतांत्रिक अजेंडे की प्राथमिकता दिखाता है
    01 Jun 2021
    कोविड के बाद के बड़े पैमाने पर धन पुनर्वितरण कार्यक्रम का संभावित परिणाम देखा जाना बाकी है, लेकिन जो स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है वह विश्व पूंजीवाद के नवउदारवादी चरण का अंत है।
  • संकीर्ण और अहंकारी राष्ट्रवाद से ग्रस्त भारतीय समाज और विदेशी मदद
    सत्यम श्रीवास्तव
    संकीर्ण और अहंकारी राष्ट्रवाद से ग्रस्त भारतीय समाज और विदेशी मदद
    01 Jun 2021
    हिंदुस्तान को किसी दूसरे देश की मदद दरकार है या नहीं है? यह एक बेहद गंभीर सवाल है लेकिन इसे इस ढंग से पूछा जाना चाहिए कि क्या अपने देश में आयी किसी भी विपदा का सामना करने में हम सक्षम हैं या नहीं?
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    SC की केंद्र को वैक्सीन नीति पर फटकार, राजद्रोह क़ानून पर सुप्रीम कोर्ट में बहस और अन्य ख़बरें
    31 May 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे सुप्रीम कोर्ट ने वैक्सीन की दो क़ीमतों पर किए सवाल, राजद्रोह क़ानून पर हुई SC में बहस और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • पिनराई विजयन
    भाषा
    लक्षद्वीप के प्रशासक को वापस बुलाए जाने की मांग करने वाला प्रस्ताव केरल विधानसभा में पारित
    31 May 2021
    केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सरकारी प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप का भविष्य चिंता का विषय है और इसकी अनूठी एवं स्थानीय जीवनशैली को कमजोर करना अस्वीकार्य है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License