NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति

यूपी का रण, चौथा चरण: 9 ज़िले—59 सीट, शाम 5 बजे तक 57.45 फ़ीसद मतदान, अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज नौ जिलों की 59 सीटों पर हुए मतदान में कुछ ख़ास उत्साह नज़र नहीं आया। ख़ासतौर पर लखनऊ में तो बहुत अच्छा मतदान नहीं कहा जा सकता। शाम पांच बजे तक सभी सीटों पर औसतन 57.45 फ़ीसद मतदान हुआ। इसमें पीलीभीत और खीरी में सबसे ज़्यादा और हरदोई, उन्नाव और लखनऊ में सबसे कम मतदान हुआ।
23 Feb 2022

Live blog

चौथा चरण: 9 ज़िले, 59 सीटें

8:23 IST, Feb 23

पीलीभीत ज़िला- पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर (एससी), बीसलपुर।

लखीमपुर खीरी ज़िला- पलिया, निघासन, गोला गोकर्णनाथ, श्रीनगर (एससी), धौरहरा, लखीमपुर, कसता (एससी), मोहम्मदी।

सीतापुर ज़िला- महोली, सीतापुर, हरगांव (एससी), लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली (एससी), मिश्रिख (एससी)।

हरदोई ज़िला- सवायजपुर, शाहबाद, हरदोई, गोपामऊ (एससी), सान्डी (एससी), बिलग्राम-मल्लांवान, बालमऊ (एससी), संडीला।

लखनऊ ज़िला- मलिहाबाद (एससी), बख्शी का तालाब, सरोजिनी नगर, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व, लखनऊ सेंट्रल, लखनऊ छावनी, मोहनलालगंज (एससी)।

उन्नाव ज़िला- बांगरमऊ, सफीपुर (एससी), मोहान (एससी), उन्नाव, भगवंतनगर, पुरवा

रायबरेली ज़िला- बछरावां (एससी), हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार, सलोन।

फतेहपुर ज़िला- जहानाबाद, बिन्दकी, फतेहपुर, आयहशाह, हुसैनगंज, खागा (एससी)।

बांदा ज़िला- तिन्दवारी, बबेरू, नरैनी (एससी), बांदा।

क्या पिछला रिकॉर्ड दोहरा पाएगी भाजपा?

8:23 IST, Feb 23

2017 के चुनावों में भाजपा को 97 सीटें मिली थीं, 2012 में बीजेपी को इसी क्षेत्र में 10 सीटें मिली थीं। मतलब 2017 के चुनावों में बीजेपी ने 87 सीटें ज्यादा जीतीं। वहीं समाजवादी पार्टी को 2012 के तुलना में 2017 में घाटा हुआ। 2012 में समाजवादी पार्टी को 90 सीटें मिली थीं, जो 2017 में घटकर 12 रह गईं। यूपी चुनाव में बीएसपी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता क्योंकि अवध क्षेत्र में वो 10 से 12 सीटों पर दखल रखती है। 2012 में बीएसपी को यहां 10 सीटें मिलीं जो 2017 में घटकर 6 रह गईं लेकिन उसका दखल बना रहा।

केंद्र सरकार के मंत्रियों की साख दांव पर

8:24 IST, Feb 23

चौथे चरण की 59 सीटों पर 600 से ज़्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां सबसे बड़ी बात ये है कि उम्मीदवारों के साथ-साथ केंद्र सरकार के मंत्रियों की साख भी दांव पर लगी है। क्योंकि चौथे चरण में जिन 9 ज़िलों में वोट डाल जाएंगे उसमें मोदी सरकार के चार मंत्रियों के संसदीय क्षेत्र में शामिल हैं। पहला नाम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह है.... जो लखनऊ से सांसद हैं। दूसरा नाम स्मृति ईरानी है... जो अमेठी सांसद हैं। तीसरा नाम कौशल किशोर का है... जो मोहनलाल गंज लोकसभा से सांसद हैं। वहीं चौथा नाम अजय मिश्र टेनी का है... जो सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री है साथ ही लखीमपुर से सांसद भी हैं।

क्या हैं चौथे चरण के मुद्दे

8:25 IST, Feb 23

चौथे चरण की 60 सीटों में लखीमपुर खीरी भी शामिल हैं, जो पिछले दिनों लखीमपुर हिंसा के लिए चर्चा का विषय बना रहा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का बेटा और हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्र पर कई किसानों को कुचलकर हत्या करने का आरोप लगा और उसे जेल भेजा गया। हालांकि पिछले दिनों आरोपी आशीष मिश्रा को ज़मानत पर रिहा कर दिया गया जिसके बाद से ही राजनीतिक पारा बेहद गर्म है। वहीं दूसरी ओर आरोपी की रिहाई के खिलाफ पीड़ित किसानों के परिवार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। इसके अलावा लगातार मांग के बाद भी आरोपी के पिता अजय मिश्र टेनी अभी तक बर्खास्त नहीं किया गया है। यानी अगर लखीमपुर और आसपास के क्षेत्रों को विपक्ष की बात समझ में आ गई तो भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

जातीय समीकरण: अनुसूचित जाति का वोट अहम

8:26 IST, Feb 23

चौथे चरण में जिन इलाकों में मतदान हो रहा है, वहां आबादी के लिहाज से अनुसूचित जाति (एससी) वोट काफी अहम माना जा रहा है, अवध क्षेत्र की बात करें तो सीतापुर में सबसे ज्यादा 32 फीसदी एससी मतदाता हैं। वहीं हरदोई, उन्नाव, रायबरेली में 30 फीसदी के करीब वोटर हैं। लखनऊ में सबसे कम 21 फीसदी एससी मतदाता हैं। यानी चौथे चरण में अवध के आधे से ज्यादा जिलों में अनुसूचित जाति आबादी 30 फीसदी से ज्यादा है।

गोवंश चर जाएगा भाजपा का वोट बैंक?

8:27 IST, Feb 23

लखीमपुर खीरी के अलावा चौथे चरण की 60 में 50 सीटों पर सांड के कहर का असर देखने को मिल रहा है। ऐसा योगी सरकार में मिले गोवंश को संरक्षण में इनकी तादाद बढ़ने से हुआ है। गोवंशों द्वारा खेतों की बर्बादी और लोगों की जा रही जान का मुद्दा भांपते हुए सपा और कांग्रेस ने हमले में मरने वालों को 5-5 लाख मुआवजा देने का ऐलान कर दिया है। वैसे तो गोवंशों से किसान साल 2017 के बाद से ही परेशान हैं लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव की सभाओं में भी इसका खूब असर देखने को मिला।

 

करहल के एक पोलिंग बूथ पर पुनर्मतदान

8:33 IST, Feb 23

निर्वाचन आयोग ने 20 फरवरी को तीसरे चरण के तहत मैनपुरी जिले के करहल विधान सभा क्षेत्र के मतदेय स्थल सं.-266 (प्राथमिक विद्यालय, जसवंतपुर) में किसी अनाधिकृत व्यक्ति के वोटिंग कम्पार्टमेंट के निकट पाये जाने के मद्देनजर पीठासीन अधिकारी की आख्या के आधार पर पुनर्मतदान कराये जाने के निर्देश दिये हैं। पुनर्मतदान बुधवार को ही हो रहा। सम्बन्धित मतदेय स्थल की पोलिंग पार्टी के सदस्यों एवं अन्य सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक विधिक एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही द्वारा की जा रही है।

करहल सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

सुबह 9 बजे तक 9 फ़ीसद मतदान

9:53 IST, Feb 23

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज नौ जिलों की 59 सीटों पर हो रहे मतदान के तहत आज सुबह शुरुआती दो घंटे में यानी सुबह 9 बजे तक कुल 9.10 फ़ीसद मतदान हुआ है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022

चौथे चरण के अंतर्गत 09 जनपदों में पूर्वाह्न 09 बजे तक कुल औसतन मतदान 9.10% रहा।#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase4 pic.twitter.com/23cSz8EKEr

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 23, 2022

इस चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर ज़िलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

राष्ट्रीय किसान मंच ने किया विधानसभा चुनाव में सपा को समर्थन का ऐलान

11:45 IST, Feb 23

लखनऊ (भाषा): किसानों के संगठन 'राष्ट्रीय किसान मंच' ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) को समर्थन देने की घोषणा की है।

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र में कहा कि उनके संगठन ने सपा को पूर्ण समर्थन देने का फैसला किया है।

उन्होंने पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘इस वक्त उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और दुख की बात है कि सत्तारूढ़ भाजपा किसानों के कल्याण के लिए कोई बात ना करके समाज में वैमनस्य फैलाने वाली बातें कर रही है। भाजपा लोगों के बीच में धार्मिक उन्माद पैदा कर दोबारा सत्ता हासिल करने की फिराक में है।’’

दीक्षित ने आरोप लगाया कि ‘‘भाजपा ‘ईस्ट इंडिया कम्पनी’ की तरह ही बर्ताव कर रही है और 'बांटो और राज करो' की नीति पर चल रही है।’’

उन्होंने बताया कि प्रदेश के वर्तमान हालात पर आज राष्ट्रीय किसान मंच की एक आपात बैठक में विचार विमर्श के बाद तय किया गया कि इन चुनावों में किसानों और नौजवानों की खुशहाली की परिकल्पना को साकार करने के लिए समाजवादी पार्टी के गठबंधन को समर्थन दिया जाए।

दीक्षित ने कहा कि ‘‘सपा ने किसानों की सिंचाई मुफ्त करने का वादा किया है और 300 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने का ऐलान भी किया है। पूर्व में भी इस पार्टी ने किसानों के हित के लिए अनेक सार्थक काम किए हैं और उम्मीद है कि आने वाले समय में सरकार बनने पर वह इन कार्यों को और आगे बढ़ाएगी।’’

9 ज़िले—59 सीट, 11 बजे तक 22.62 फ़ीसद मतदान

12:08 IST, Feb 23

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज नौ जिलों की 59 सीटों पर हो रहे मतदान के तहत दिन में 11 बजे तक 22.62 प्रतिशत मतदान की ख़बर है। इनमें पीलीभीत और खीरी में सबसे ज़्यादा मतदान हुआ है। आप नीचे चार्ट में पूरा ब्योरा देख सकते हैं।

इससे पहले आज सुबह ठंड की वजह से धीमी गति से मतदान शुरू हुआ। सुबह शुरुआती दो घंटे में यानी सुबह 9 बजे तक कुल 9.10 फ़ीसद मतदान हुआ था। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

इस चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर ज़िलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022

चौथे चरण के अंतर्गत 09 जनपदों में पूर्वाह्न 11 बजे तक कुल औसतन मतदान 22.62% रहा।#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase4 pic.twitter.com/1NGRKRjnJS

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 23, 2022

सपा ने लगाए मतदान में धांधली के आरोप, कार्रवाई की मांग

12:24 IST, Feb 23

समाजवादी पार्टी ने लखनऊ, उन्नाव, हरदोई और सीतापुर में मतदान में धांधली किये जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

पार्टी ने अलग-अलग ट्वीट में आरोप लगाये हैं कि पीलीभीत जिले की बीसलपुर विधानसभा के बूथ संख्या 283, 284 और 232 पर मतदान कर्मी मतदाताओं को भाजपा के लिए वोट करने के लिए दबाव बना रहे हैं। पार्टी ने दावा किया कि इसके अलावा सीतापुर की बिस्वां विधानसभा सीट के बूथ संख्या 402 पर प्रशासन भाजपा के पक्ष में वोट डलवाने में मदद कर रहा है।

सपा ने आरोप लगाया कि उन्नाव की मोहान विधानसभा सीट के बूथ संख्या 191 पर भाजपा के पक्ष में जबरदस्ती मतदान कराया जा रहा है।

9 ज़िले—59 सीट, दोपहर 1बजे तक 37.45 फ़ीसद मतदान

14:11 IST, Feb 23

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज नौ जिलों की 59 सीटों पर हो रहे मतदान के तहत दोपहर एक बजे तक कुल औसतन मतदान 37.45% रहा है। इनमें पीलीभीत और खीरी में सबसे ज़्यादा मतदान हुआ है, जबकि हरदोई और लखनऊ में सबसे कम मतदान हुआ है। आप इस चार्ट में पूरा ब्योरा देख सकते हैं।

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022

चौथे चरण के अंतर्गत 09 जनपदों में अपराह्न 01 बजे तक कुल औसतन मतदान 37.45% रहा।#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase4 pic.twitter.com/ARBImEqAz4

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 23, 2022

आपको बता दें कि आज इससे पहले पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 22.62 प्रतिशत मतदान हुआ था। आज सुबह ठंड की वजह से धीमी गति से मतदान शुरू हुआ। सुबह शुरुआती दो घंटे में यानी सुबह 9 बजे तक कुल 9.10 फ़ीसद मतदान हुआ था। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

इस चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर ज़िलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

9 ज़िले—59 सीट, दोपहर 3 बजे तक 49.89 फ़ीसद मतदान

16:12 IST, Feb 23

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज नौ जिलों की 59 सीटों पर हो रहे मतदान के तहत दोपहर 3 बजे तक कुल औसतन मतदान 49.89 फ़ीसद रहा है। मतदान के मामले में पीलीभीत और खीरी सुबह से सबसे ऊपर बने हुए हैं। जबकि हरदोई, उन्नाव और लखनऊ नीचे हैं। आप इस चार्ट में पूरा ब्योरा देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022

चौथे चरण के अंतर्गत 09 जनपदों में अपराह्न 03 बजे तक कुल औसतन मतदान 49.89% रहा।#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase4 pic.twitter.com/TjK644Yji0

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 23, 2022

आपको बता दें कि आज इससे पहले दोपहर एक बजे तक औसतन मतदान 37.45% दर्ज किया गया था। पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 22.62 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि सुबह के शुरुआती दो घंटे में यानी सुबह 9 बजे तक कुल 9.10 फ़ीसद मतदान हुआ था। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

इस चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर ज़िलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

9 ज़िले—59 सीट, शाम 5 बजे तक 57.45 फ़ीसद मतदान

18:11 IST, Feb 23

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज नौ जिलों की 59 सीटों पर हो रहे मतदान में कुछ ख़ास उत्साह नज़र नहीं आया। ख़ासतौर पर लखनऊ में तो बहुत अच्छा मतदान नहीं कहा जा सकता। शाम पांच बजे तक सभी सीटों पर औसतन 57.45 फ़ीसद मतदान हुआ। इसमें पीलीभीत और खीरी में सबसे ज़्यादा और हरदोई, उन्नाव और लखनऊ में सबसे कम मतदान हुआ। खीरी में 62.42 और पीलीभीत में 61.33 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि हरदोई, उन्नाव और लखनऊ सभी में 55 फ़ीसद के करीब मतदान हुआ। आप इस आधिकारिक चार्ट में पूरा ब्योरा देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022

चौथे चरण के अंतर्गत 09 जनपदों में सायं 05 बजे तक कुल औसतन मतदान 57.45% रहा।#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase4 pic.twitter.com/tQG8u168d0

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 23, 2022

आपको बता दें कि आज इससे पहले दोपहर बाद 3 बजे तक कुल औसतन मतदान 49.89 फ़ीसद रहा था। दोपहर एक बजे तक औसतन मतदान 37.45% दर्ज किया गया और पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 22.62 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि सुबह के शुरुआती दो घंटे में यानी सुबह 9 बजे तक कुल 9.10 फ़ीसद मतदान हुआ था। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहा।

इस चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर ज़िलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ।

UttarPradesh
UP Assembly Elections 2022
UP Polls 2022
BJP
SP
BSP
Congress
AKHILESH YADAV
Yogi Adityanath
Election Update
Fourth Phase Voting

Related Stories

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

हार के बाद सपा-बसपा में दिशाहीनता और कांग्रेस खोजे सहारा

सियासत: अखिलेश ने क्यों तय किया सांसद की जगह विधायक रहना!

यूपी चुनाव नतीजे: कई सीटों पर 500 वोटों से भी कम रहा जीत-हार का अंतर

यूपीः किसान आंदोलन और गठबंधन के गढ़ में भी भाजपा को महज़ 18 सीटों का हुआ नुक़सान

BJP से हार के बाद बढ़ी Akhilesh और Priyanka की चुनौती !

यूपी के नए राजनीतिक परिदृश्य में बसपा की बहुजन राजनीति का हाशिये पर चले जाना

जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता

पंजाब : कांग्रेस की हार और ‘आप’ की जीत के मायने


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली उच्च न्यायालय ने क़ुतुब मीनार परिसर के पास मस्जिद में नमाज़ रोकने के ख़िलाफ़ याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार किया
    06 Jun 2022
    वक्फ की ओर से प्रस्तुत अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि यह एक जीवंत मस्जिद है, जो कि एक राजपत्रित वक्फ संपत्ति भी है, जहां लोग नियमित रूप से नमाज अदा कर रहे थे। हालांकि, अचानक 15 मई को भारतीय पुरातत्व…
  • भाषा
    उत्तरकाशी हादसा: मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत,  वायुसेना के विमान से पहुंचाए जाएंगे मृतकों के शव
    06 Jun 2022
    घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शिवराज ने कहा कि मृतकों के शव जल्दी उनके घर पहुंचाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायुसेना का विमान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जो स्वीकार कर लिया…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव
    06 Jun 2022
    23 जून को उपचुनाव होने हैं, ऐसे में तमाम नामों की अटकलों के बाद समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव पर फाइनल मुहर लगा दी है। वहीं धर्मेंद्र के सामने भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
  • भाषा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ‘पार्टीगेट’ मामले को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का करेंगे सामना
    06 Jun 2022
    समिति द्वारा प्राप्त अविश्वास संबंधी पत्रों के प्रभारी सर ग्राहम ब्रैडी ने बताया कि ‘टोरी’ संसदीय दल के 54 सांसद (15 प्रतिशत) इसकी मांग कर रहे हैं और सोमवार शाम ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में इसे रखा जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 
    06 Jun 2022
    देश में कोरोना के मामलों में आज क़रीब 6 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है और क़रीब ढाई महीने बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हज़ार से ज़्यादा 25,782 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License