NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति

यूपी का रण: आख़िरी चरण में भी नहीं दिखा उत्साह, शाम 5 बजे तक कुल 54.18 फ़ीसदी मतदान

आज 7 मार्च—7वां चरण है। और यही आख़िरी चरण है। आख़िरी दौर, आख़िरी वार। आज तय हो जाएगा कि अगली सरकार किसकी होगी। इस अंतिम दौर में 9 ज़िलों की 54 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत अखिलेश यादव का गढ़ आज़मगढ़ भी शामिल है।
07 Mar 2022

10 फरवरी, 2022 से शुरू हुआ चुनाव अब आख़िरी दौर में पहुंच गया है। आज 7 मार्च को आख़िरी वोट पड़ने के साथ ही एग्ज़िट पोल भी आने शुरू हो जाएंगे यानी आज शाम से हर कोई अपने दावे-प्रतिदावे, रुझान खुले तौर पर जाहिर करने लगेगा कि किसके पास कितने नंबर हैं या हो सकते हैं। कौन आ रहा है और कौन जा रहा है। लेकिन इतना साफ़ है कि इस अंतिम दौर की 54 सीटें भी सरकार बनाने और चलाने में अहम रोल अदा करेंगी, यानी इस दौर में पक्ष-विपक्ष जितनी भी सीटे झटक पाने में सफल होगा, उसकी सरकार बनने की संभावना उतनी ही प्रबल हो जाएगी।  

Live blog

9 ज़िले—54 विधानसभा सीटें

8:08 IST, Mar 07

आजमगढ़ ज़िला- अतरौलिया, गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आजमगढ़, निज़ामाबाद, फूलपुर-पवई, दीदारगंज, लालगंज (एससी), मेहनगर (एससी)

मऊ ज़िला- मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद-गोहना(एससी), मऊ

जौनपुर ज़िला- बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हनी, मुंगड़ा बादशाहपुर, मछलीशहर (एससी), मरियाहू,  जफराबाद, केराकत(एससी)

भदोही ज़िला- भदोही, ज्ञानपुर, औराई (एससी)

वाराणसी ज़िला- पिंडरा, अजगरा (एससी), शिवपुर, रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी छावनी, सेवापुरी

मिर्ज़ापुर ज़िला- छानबे (एससी), मिर्जापुर, मझवां, चुनार, मड़िहान

गाज़ीपुर ज़िला- जाखानिया (एससी), सैदपुर (एससी), गाजीपुर, जंगीपुर, ज़हूराबाद, मोहम्मदाबाद, ज़मानिया

चंदौली ज़िला- मुगलसराय, सकलडीह, सैयदराजा, चकिया (एससी)

सोनभद्र ज़िला- घोरावाल, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा (एसटी), दुद्धी(एसटी)

प्रधानमंत्री मोदी ने खुद को झोंका

8:09 IST, Mar 07

इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख भी दांव पर होगी, दरअसल इस चरण में मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की 8 विधानसभा सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे। यही कारण है कि देश के प्रधानमंत्री पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश में ही डेरा जमाएं हुए हैं। और तरह-तरह से लोगों को रिझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में डबरू बजाते नज़र आए हैं। ये कहना ग़लत नहीं होगा कि इन सबके बीच भाजपा समर्थकों के मन में तो यही चल रहा होगा कि चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री ने जितनी तेज़ी से रूप बदले हैं उतनी ही तेज़ी से अगर जनता का मन बदल गया तो समस्या आन पड़ेगी।

अखिलेश की प्रतिष्ठा भी दांव पर

8:09 IST, Mar 07

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी के अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए भी ये चरण प्रतिष्ठा की बात है, क्योंकि आज़मगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर जनता मतदान करेंगी और अपना प्रतिनिधि चुनेगी। क्योंकि अखिलेश यादव आज़मगढ़ से सांसद है, ऐसे में एक-एक सीट उनके लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है।

613 उम्मीदवार मैदान में

8:10 IST, Mar 07

पश्चिम से पूर्वांचल तक 349 सीटों पर मतदान होने के बाद अब 54 सीटें बची हैं, जिसके लिए पूर्वांचल के आज़मगढ़ से लेकर काशी तक 613 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पिछले चुनावों में चली थी भाजपा लहर

8:10 IST, Mar 07

साल 2014 के बाद से पूर्वांचल में भाजपा की अच्छी खासी पकड़ रही है, इसी कड़ी में पिछले यानी 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने इन 54 सीटों पर विपक्षियों को पूरी तरह साफ कर दिया था, इस चरण में भाजपा और उसके सहयोगियों ने 36 सीटें अपने नाम की थीं, जिसमें भाजपा को 29, अपना दल(एस) को 4, और सुभासपा के 3 सीटें मिली थीं। वहीं सपा ने 11 सीटें, बसपा ने 6 सीटें और निषाद पार्टी ने एक सीट जीती थी। जबकि कांग्रेस खाता तक नहीं खोल सकी थी। हालांकि इस बार ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा से नाता तोड़ सपा से हाथ लिया है, तो कांग्रेस भी मैदान में नज़र आ रही है, ऐसे में सियासी समीकरण बदल सकते है।

अपने-अपने क्षेत्र में प्रदर्शन

8:11 IST, Mar 07

जैसे सबको पता है कि आज़मगढ़ और जौनपुर सपा का गढ़ रहा है, उसी तरह वाराणसी में भाजपा का दबदबा है, तो ये सियासी समीकरण 2017 में भी बरकरार रहे थे, अपने-अपने क्षेत्र में दोनों पार्टियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

किसकी कितनी तादाद

8:12 IST, Mar 07

निषाद, राजभर और पटेल समाज के अलावा इस चरण की 54 सीटों पर मुस्लिम आबादी भी अच्छी खासी तादाद में है, औसत के हिसाब से इन सीटों पर 12 फीसदी मुस्लिम आबादी और 24 फीसदी अनुसूचित जाति की आबादी है। ब्राह्मण और ठाकुरों की आबादी 20 प्रतिशत है। जबकि 20 फीसदी में कुर्मी, पटेल, निषाद, राजभर और बनिया शामिल हैं। इस क्षेत्र में यादवों की तादाद भी अच्छी खासी है। इन सभी जातियों में अल्पसंख्यकों की सबसे ज्यादा आबादी मऊ, आज़मगढ़ और वाराणसी में है, जो क्रमश: 19%, 16% और 15% है। जबकि अनुसूचित जाति की सर्वाधिक आबादी सोनभद्र में 42% मीरजापुर में 27% और आज़मगढ़ में 26% है।

बदल चुके हैं हालात

8:12 IST, Mar 07

पिछले चुनावों की तुलना में इस बार हालात काफी ज्यादा बदल चुके हैं। जहां सुभासपा ने भाजपा का साथ छोड़कर सपा का दामन थाम लिया है, तो इस चरण में बसपा का भी अच्छा-खासा जनाधार है, वहीं अगर साल 2017 के चुनावों को न देखें तो इस चरण में 90 के दशक से जातिगत समीकरण हावी रहे हैं। कहने का अर्थ ये है कि इस आखिरी चरण में सपा-बसपा के अलावा, संजय निषाद, ओपी राजभर और अनुप्रिया पटेल की भी परीक्षा है।

सातवें चरण में कुल 2.06 करोड़ मतदाता

8:17 IST, Mar 07

सातवें चरण में 2.06 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 1.09 करोड़ पुरुष, 97.08 लाख महिलाएं तथा 1,027 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इस चरण के निर्वाचन में कुल 54 विधान सभा क्षेत्रों में 613 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 75 महिला प्रत्याशी हैं। सातवें चरण की 54 सीटों में से 11 अनुसूचित जाति के लिए और दो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

चकिया, राबर्ट्सगंज और दुद्धी में केवल शाम 4 बजे तक मतदान

8:17 IST, Mar 07

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि चंदौली जिले की चकिया और सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज तथा दुद्धी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। शेष 51 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

23,614 पोलिंग बूथ

8:18 IST, Mar 07

सातवें चरण के चुनाव के लिए कुल 23,614 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) तथा 12,210 मतदान केन्द्र (पोलिंग स्टेशन) बनाये गये हैं। मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग ने 52 सामान्य प्रेक्षक, नौ पुलिस प्रेक्षक तथा 17 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये हैं। इसके अलावा 1,621 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 195 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2,796 सूक्ष्म पर्यवेक्षक भी तैनात किये गये हैं।

आयोग ने राज्य स्तर पर एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, एक वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक तथा दो वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए हैं, जो क्षेत्र में रहकर सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण करेंगे।

इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

8:20 IST, Mar 07

चुनाव के इस अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश के कई मंत्रियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। इनमें पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी (वाराणसी दक्षिण), अनिल राजभर (शिवपुर-वाराणसी), रविंद्र जायसवाल (वाराणसी उत्तर), गिरीश यादव (जौनपुर) और रमाशंकर पटेल (मड़िहान-मिर्जापुर) शामिल हैं।

इसके अलावा विधानसभा चुनाव से ऐन पहले भाजपा छोड़कर सपा में गए पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान (घोसी-मऊ) और भाजपा का साथ छोड़कर इस बार सपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे सुभासपा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर (जहूराबाद-गाजीपुर), बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी (मऊ सदर) तथा बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह (मल्हनी-जौनपुर) की उम्मीदवारी वाली सीट पर भी इसी चरण में ही वोट डाले जा रहे हैं।

सुबह 9 बजे तक 8.58 प्रतिशत मतदान

9:55 IST, Mar 07

आज सातवें और अंतिम चरण के लिए शुरुआती दो घंटों में सुबह नौ बजे तक कुल औसतन 8.58 प्रतिशत मतदान हुआ है। आज नौ जिलों वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर की 54 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। चार्ट देखें—

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

सांतवें चरण के अंतर्गत 9 जनपदों में पूर्वाह्न 9 बजे तक कुल औसतन मतदान 8.58% रहा।#ECI#AssemblyElections2022 #विधानसभाचुनाव2022 #GoVote#GoVoteUP_Phase7 pic.twitter.com/RmE0FBSpa2

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) March 7, 2022

11 बजे तक 21.55 प्रतिशत मतदान

12:09 IST, Mar 07

आज सातवें और अंतिम चरण के लिए धीमी गति से ही मतदान चल रहा है। शुरुआती दो घंटों में सुबह नौ बजे तक कुल औसतन 8.58 प्रतिशत मतदान हुआ और 11 बजे 21.55 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया है। आज नौ जिलों वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर की 54 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। चार्ट देखें—

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

सांतवें चरण के अंतर्गत 9 जनपदों में पूर्वाह्न 11 बजे तक कुल औसतन मतदान 21.55% रहा।#ECI#AssemblyElections2022 #विधानसभाचुनाव2022 #GoVote#GoVoteUP_Phase7 pic.twitter.com/dWuCBvasUW

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) March 7, 2022

दोपहर 1 बजे तक 35.51 प्रतिशत मतदान

14:11 IST, Mar 07

आज सातवें और अंतिम चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है। दोपहर एक बजे तक सभी नौ ज़िलों की 54 सीटों पर औसतन 35.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे पहले 11 बजे 21.55 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया था। आज नौ जिलों वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर की 54 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। चार्ट देखें—

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

सातवें चरण के अंतर्गत 9 जनपदों में अपराह्न 1 बजे तक कुल औसतन मतदान 35.51% रहा।#ECI#AssemblyElections2022 #विधानसभाचुनाव2022 #GoVote#GoVoteUP_Phase7 pic.twitter.com/fshjpjirDc

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) March 7, 2022

बनारस की आठ सीटों का हाल

14:16 IST, Mar 07

वाराणसी (बनारस) ज़िले की 8 सीटों पर दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत

384 पिण्डरा    34.2%

385 अजगरा    33.78%

386 शिवपुर    34.8%

387 रोहनिया   34.5%

388 वाराणसी उत्तरी 34.9%

389 वाराणसी दक्षिणी 32.2%

390 वाराणसी कैण्ट 29.6%

391 सेवापुरी       35%

दोपहर 3 बजे तक 46.40 फ़ीसदी मतदान

16:00 IST, Mar 07

आज सातवें और अंतिम चरण के लिए नौ ज़िलों की 54 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है। दोपहर बाद तीन बजे की रिपोर्ट यह है कि कुल औसतन 46.40 फ़ीसदी मतदान हुआ है। इसमें भी बनारस सबसे पीछे है। प्रधानमंत्री मोदी के इस संसदीय क्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक कुल 43.90 यानी क़रीब 44 फ़ीसद वोट हुआ है। जबकि चंदौली में 50 फ़ीसदी से ज़्यादा वोट हुआ है। आज नौ जिलों वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर की 54 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। चार्ट देखें—

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

सातवें चरण के अंतर्गत 9 जनपदों में अपराह्न 3 बजे तक कुल औसतन मतदान 46.40% रहा।#ECI#AssemblyElections2022 #विधानसभाचुनाव2022 #GoVote#GoVoteUP_Phase7 pic.twitter.com/NfqLt0hKZn

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) March 7, 2022

शाम 5 बजे तक 54.18 फ़ीसदी मतदान, गाज़ीपुर-बनारस सबसे पीछे

18:32 IST, Mar 07

आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान भी समाप्त हो गया। आज नौ ज़िलों की 54 सीटों के लिए वोट पड़े, लेकिन कोई उत्साह देखने को नहीं मिला। शाम पांच बजे तक कुल औसतन 54.18 फ़ीसदी मतदान हुआ। इसमें भी वाराणसी (बनारस) पीछे है। प्रधानमंत्री मोदी के इस संसदीय क्षेत्र में शाम पांच बजे तक कुल 52.95 फ़ीसदी वोट हुआ। गाज़ीपुर में भी वोट प्रतिशत कम रहा। यहां पांच बजे तक कुल औसतन 52.73 फ़ीसदी वोट हुआ। जबकि चंदौली में 60 फ़ीसदी के पास वोट हुआ है। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है। आज जिन नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान हुआ, वे ज़िले हैं—वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर। चार्ट देखें—

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

सातवें चरण के अंतर्गत 9 जनपदों में सायं 5 बजे तक कुल औसतन मतदान 54.18% रहा।#ECI#AssemblyElections2022 #विधानसभाचुनाव2022 #GoVote#GoVoteUP_Phase7 pic.twitter.com/TClbDdHicg

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) March 7, 2022

UP Assembly Elections 2022
UP Polls 2022
Yogi Adityanath
AKHILESH YADAV
BJP
SP
Congress
BSP

Related Stories

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

हार के बाद सपा-बसपा में दिशाहीनता और कांग्रेस खोजे सहारा

सियासत: अखिलेश ने क्यों तय किया सांसद की जगह विधायक रहना!

यूपी चुनाव नतीजे: कई सीटों पर 500 वोटों से भी कम रहा जीत-हार का अंतर

यूपीः किसान आंदोलन और गठबंधन के गढ़ में भी भाजपा को महज़ 18 सीटों का हुआ नुक़सान

BJP से हार के बाद बढ़ी Akhilesh और Priyanka की चुनौती !

यूपी के नए राजनीतिक परिदृश्य में बसपा की बहुजन राजनीति का हाशिये पर चले जाना

जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता

पंजाब : कांग्रेस की हार और ‘आप’ की जीत के मायने


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली उच्च न्यायालय ने क़ुतुब मीनार परिसर के पास मस्जिद में नमाज़ रोकने के ख़िलाफ़ याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार किया
    06 Jun 2022
    वक्फ की ओर से प्रस्तुत अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि यह एक जीवंत मस्जिद है, जो कि एक राजपत्रित वक्फ संपत्ति भी है, जहां लोग नियमित रूप से नमाज अदा कर रहे थे। हालांकि, अचानक 15 मई को भारतीय पुरातत्व…
  • भाषा
    उत्तरकाशी हादसा: मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत,  वायुसेना के विमान से पहुंचाए जाएंगे मृतकों के शव
    06 Jun 2022
    घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शिवराज ने कहा कि मृतकों के शव जल्दी उनके घर पहुंचाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायुसेना का विमान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जो स्वीकार कर लिया…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव
    06 Jun 2022
    23 जून को उपचुनाव होने हैं, ऐसे में तमाम नामों की अटकलों के बाद समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव पर फाइनल मुहर लगा दी है। वहीं धर्मेंद्र के सामने भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
  • भाषा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ‘पार्टीगेट’ मामले को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का करेंगे सामना
    06 Jun 2022
    समिति द्वारा प्राप्त अविश्वास संबंधी पत्रों के प्रभारी सर ग्राहम ब्रैडी ने बताया कि ‘टोरी’ संसदीय दल के 54 सांसद (15 प्रतिशत) इसकी मांग कर रहे हैं और सोमवार शाम ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में इसे रखा जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 
    06 Jun 2022
    देश में कोरोना के मामलों में आज क़रीब 6 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है और क़रीब ढाई महीने बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हज़ार से ज़्यादा 25,782 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License