NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
अब यूरोपियन यूनियन घेरेगा मसूद अज़हर को
इस बार जर्मनी EU में मसूद के खिलाफ प्रस्ताव लाने जा रही है. जर्मनी इस प्रस्ताव को लेकर कई सदस्य देशों के संपर्क में है.
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Mar 2019
MASOOD AJAHAR
image courtesy- daily express

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कूटनीतिक तौर पर दुनियाभर में पाकिस्तान को घेरने का काम किया. काफी हद तक भारत अपनी इस रणनीति में सफल रहा, पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया लेकिन UNSC में चीन के वीटो पावर के कारण मौलाना मसूद अजहर ग्लोबल आतंकी घोषित होने से रह गया. अब यूरोपियन यूनियन में भी ऐसा ही प्रस्ताव पेश होगा. इस बार जर्मनी EU में मसूद के खिलाफ प्रस्ताव लाने जा रही है. जर्मनी इस प्रस्ताव को लेकर कई सदस्य देशों के संपर्क में है.

जर्मनी का अगर ये प्रस्ताव काम करता है तो यूरोप के करीब 28 देशों में मसूद अजहर के ट्रैवल करने पर बैन लग जाएगा. जर्मनी ने इस प्रस्ताव को अभी सिर्फ पेश किया है, इसी पर किसी तरह के समाधान का प्रस्ताव पास नहीं हुआ है.

जर्मनी के सूत्रों का कहना है कि सभी 28 देश अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगी की पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. जिसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है.

आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही फ्रांस ने भी जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. फ्रांस ने अपने देश में मौजूद जैश पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया था और अन्य देशों से भी ऐसा ही करने की अपील की थी.

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हुए थे, जिसके बाद भारत ने फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन के साथ मिलकर जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव पेश किया था. हालांकि, चीन ने एक बार फिर मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित होने से बचा लिया.

इनपुट- समाचार एजेंसी 

 

MASOOD AZAHAR
PAKISATN TERRORISM
TERRIORISM IN WORLD
European Union
germany (7591
PULWAMA ATTCAK

Related Stories

नवउदारवाद और धुर-दक्षिणपंथ की अजीबोगरीब सांठ-गांठ

अति-दक्षिणपंथ को कौन रोक सकता है?

कार्टून क्लिक : कश्मीर और ईयू सांसदों का दौरा

ईयू के सांसदों का कश्मीर दौरा, बांग्लादेश क्रिकेट खिलाड़ियों की हड़ताल कायम और अन्य

सिर्फ़ कश्मीर ही नहीं, देश का लोकतंत्र ख़तरे में है: ग़ुलाम नबी आज़ाद

वोटबैंक की राजनीति से राष्ट्रीय सुरक्षा पर ख़तरा!


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर : मस्जिद दर मस्जिद भगवान की खोज नहीं, नफ़रत है एजेंडा, हैदराबाद फ़र्ज़ी एनकाउंटर के बड़े सवाल
    24 May 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने एक के बाद एक मस्जिद में भगवान की खोज के नफ़रती एजेंडे को बेनक़ाब करते हुए सरकारों से पूछा कि क्या उपलब्धियों के नाम पर मुसलमानों के ख़िलाफ उठाए गये कदमों को…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    ज्ञानव्यापी- क़ुतुब में उलझा भारत कब राह पर आएगा ?
    24 May 2022
    न्यूज़चक्र में आज वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं कि सत्ता पक्ष आखिर क्यों देश को उलझा रहा है ज्ञानवापी, क़ुतब मीनार, ताज महल जैसे मुद्दों में। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों की बात कब होगी…
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी: भारी नाराज़गी के बाद सरकार का कहना है कि राशन कार्ड सरेंडर करने का ‘कोई आदेश नहीं’ दिया गया
    24 May 2022
    विपक्ष का कहना है कि ऐसे समय में सत्यापन के नाम पर राशन कार्ड रद्द किये जा रहे हैं जब महामारी का समय अधिकांश लोगों के लिए काफी मुश्किलों भरे रहे हैं।
  • सोनिया यादव
    देश में लापता होते हज़ारों बच्चे, लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में 5 गुना तक अधिक: रिपोर्ट
    24 May 2022
    ये उन लापता बच्चों की जानकारी है जो रिपोर्ट हो पाई हैं। ज़्यादातर मामलों को तो पुलिस मानती ही नहीं, उनके मामले दर्ज करना और उनकी जाँच करना तो दूर की बात है। कुल मिलाकर देखें तो जिन परिवारों के बच्चे…
  • भाषा
    ज्ञानवापी मामला : मुकदमे की पोषणीयता पर सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख नियत
    24 May 2022
    मुकदमा चलाने लायक है या नहीं, इस पर अदालत 26 मई को सुनवाई करेगी। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License