आज की पहली ख़बर श्रमिकों और किसानों से जुड़ी हुई, श्रम क़ानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए तेलुगु राज्यों के मज़दूर और किसान यूनियन आगामी विरोध प्रदर्शनों के मद्देनज़र अपने आरंभिक अभियान को तेज़ कर रहे हैं। साथ ही देखेंगे की इंडियन पीपल्स थिएटर एसोसिएशन (IPTA) के गायक आगामी 26 नवम्बर को होने जा रही आम हड़ताल का नेतृत्व कर रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार नीलांजन मुखोपाध्याय से जानेंगे क्या है देश में मुसलमानों के सिकुड़ते प्रतिनिधित्व के मायने। आखिर में न्यूज़क्लिक के प्रमुख संपादक प्रबीर पुरकायस्थ बता रहे है ट्रम्प की विदेश नीति से जुड़े फ़ैसलों का मध्य पूर्व (पश्चिमी एशिया) पर क्या प्रभाव हो सकते हैं।