NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
आयकर आँकड़ों से कॉर्पोरेट को दी गयी रियायतों का खुलासा
कॉर्पोरेट निकायों पर कर क्यों नहीं बढ़ाए जाएँ ताकि सरकार सभी नागरिकों को विभिन्न आवश्यक सेवाएँ मुहैया करवा सके?
सुबोध वर्मा
25 Oct 2018
Translated by महेश कुमार
corporate concessions

मोदी सरकार फिर एक बार भरमाने वाले आँकड़ों के आधार पर अपनी पीठ को थपथपा रही है। इस बार यह आयकर से जुड़े आँकड़े है, जिन्हें हाल ही में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा जारी किया गया है। सरकार ने दावा किया है कि कर अनुपालन और कर वसूलियों में लगातार वृद्धि हुई है।

वास्तव में सरकार इन तथ्यों में जो छिपा रही है वह यह है कि जीडीपी के हिस्से के तौर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर वसूलियाँ पिछले कई वर्षों में लगभग स्थिर हैं (नीचे ग्राफ देखें)।

Corporate concessions 1.jpg

एकत्रित कर के इतने सारे करोड़ रुपये की पूर्ण संख्या - सरकार जिनको प्रचारित कर रही है – वे अप्रासंगिक हैं क्योंकि मुद्रास्फीति ने न केवल ऐसे आँकड़े को निगल लिया है बल्कि देश के सकल उत्पादन (सकल घरेलू उत्पाद) का मूल्य भी इसी अवधि में लगातार बढ़ा है। तो, कर वसूलियों को देखने का एक बेहतर तरीका जीडीपी के हिस्से के तौर पर देखना होगा। इस तरह से देखने से हम पाते हैं कि 2010-11 में सकल घरेलू उत्पाद का 5.81 प्रतिशत प्रत्यक्ष कर है जो 2017-18 में 5.98 प्रतिशत तक बढ़ गया था (जिसके लिए केवल अस्थायी अवांछित आँकड़े उपलब्ध हैं, जो ऊपर दिए गए ग्राफ में *इंगित है)। सात वर्षों में मात्र  0.18 प्रतिशत अंक की वृद्धि का ज़िक्र करना फ़िज़ूल सा लगता है। जीडीपी के हिस्से के तौर पर अप्रत्यक्ष कर इसी अवधि में 4.48 प्रतिशत से बढ़कर 5.46 प्रतिशत हो गया, जो कि केवल 0.98 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी है।

यदि आप इन दो प्रकार के करों को जोड़ते हैं, और जीडीपी के हिस्से के तौर पर इसकी गणना करते हैं तो यह 2010-11 में 11.3 प्रतिशत की तुलना में 2017-18 में केवल 11.44 प्रतिशत तक बैठता है। यह न केवल बहुत कम बढ़ोतरी है बल्कि 11.44 प्रतिशत का कर-जीडीपी अनुपात इस आकार की अर्थव्यवस्थाओं के लिए दुनिया में सबसे कम है।

एक ओर भी चौंकाने वाली वास्तविकता है जिसका खुलासा नये आँकड़े करते है – जिस पर मोदी सरकार चुप्पी साधे हुए है। वह कि: जीडीपी के हिस्से के तौर पर कॉर्पोरेट कर में इस अवधि के दौरान गिरावट आई है। 2010 -11 में यह जीडीपी का 3.89 प्रतिशत था जो 2010-11 में घटकर सकल घरेलू उत्पाद का 3.41 प्रतिशत ही रह गया यानि कॉर्पोरेट ने पहले के मुकाबले कम कर चुकाया है।

Corporate concessions 2.jpg

यह मोदी सरकार द्वारा लागू भारी व्यापार अनुकूल नीतियों का परिणाम है, जो पिछली सरकार की रियायतों का कुल योग है। कॉरपोरेट निकायों को दी गयी विशाल बोनंजा की गंगा रियायतों और कटौती और विभिन्न करों और ड्यूटी में छूट से बहती है जिसे कि जेटली के तहत वित्त मंत्रालय हर साल कोर्पोरेट के लिए उंडेल रहा है।

इस बीच, व्यक्तिगत आयकर (व्यक्तियों के साथ-साथ छोटी कंपनियों सहित अन्य गैर-कॉर्पोरेट संस्थाओं के लिए लागू) 2010-11 में सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 1.9 प्रतिशत से बढ़कर 2017-18 में 2.5 प्रतिशत हो गया है।

दूसरे शब्दों में, व्यक्तियों और गैर-कॉर्पोरेट संस्थाओं की अंतिम बूंद तक को निचोड़ा जा रहा है जबकि कॉर्पोरेट संस्थाओं को सभी तरह के करों में सुविधा दी जा रही हैं।

सरकार के द्वारा किए जाने वाला विलाप कि उनके पास विभिन्न आवश्यक कार्यों और जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कोई संसाधन नहीं है - जैसे बुजुर्गों को पेंशन देना या स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए अधिक धन खर्च करना - इस 'व्यापार अनुकूल' दृष्टिकोण पर विचार करने से उन्हे इसका जवाब खुद ही मिल जाएगा। कॉर्पोरेट निकायों पर कर क्यों नहीं बढ़ाए जाएँ ताकि सरकार सभी नागरिकों को विभिन्न आवश्यक सेवाएँ मुहैया करवा सके?

मोदी सरकार से आने वाले चुनावों में शायद यह सवाल पूछा जाएगा और उसे उत्तर देना होगा जब वे जनादेश मांगने के लिए मतदाताओं के पास जाएंगे।

income tax
corporate concessions
Modi Govt
Income tax data

Related Stories

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

सरकारी एजेंसियाँ सिर्फ विपक्ष पर हमलावर क्यों, मोदी जी?

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

भारत में संसदीय लोकतंत्र का लगातार पतन

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

मोदी सरकार 'पंचतीर्थ' के बहाने अंबेडकर की विचारधारा पर हमला कर रही है

लोगों की बदहाली को दबाने का हथियार मंदिर-मस्जिद मुद्दा

ज्ञानवापी, ताज, क़ुतुब पर बहस? महंगाई-बेरोज़गारी से क्यों भटकाया जा रहा ?

तिरछी नज़र: ...ओह माई गॉड!


बाकी खबरें

  • russia attack on ukrain
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन पर हमला, रूस के बड़े गेम प्लान का हिस्सा, बढ़ाएगा तनाव
    25 Feb 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से। यूक्रेन पर रूस हमला, जो सरासर अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है, के पीछे पुतिन द्वारा…
  • News Network
    न्यूज़क्लिक टीम
    आख़िर क्यों हुआ 4PM News Network पर अटैक? बता रहे हैं संजय शर्मा
    25 Feb 2022
    4PM News नामक न्यूज़ पोर्टल को हाल ही में कथित तौर पर हैक कर लिया गया। UP की राजधानी लखनऊ का 4PM News योगी सरकार की नीतियों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। 4PM News का आरोप है कि योगी…
  • Ashok Gehlot
    सोनिया यादव
    राजस्थान : कृषि बजट में योजनाओं का अंबार, लेकिन क़र्ज़माफ़ी न होने से किसान निराश
    25 Feb 2022
    राज्य के बजटीय इतिहास में पहली बार कृषि बजट पेश कर रही गहलोत सरकार जहां इसे किसानों के हित में बता रही है वहीं विपक्ष और किसान नेता इसे खोखला और किसानों के साथ धोखा क़रार दे रहे हैं।
  • ADR Report
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव छठा चरणः 27% दाग़ी, 38% उम्मीदवार करोड़पति
    25 Feb 2022
    एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार छठे चरण में चुनाव लड़ने वाले 27% (182) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं 23% (151) उम्मीदवारों पर गंभीर प्रकृति के आपराधिक मामले हैं। इस चरण में 253 (38%) प्रत्याशी…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव 2022: मोदी सभा में खाली कुर्सियां, योगी पर अखिलेश का तंज़!
    25 Feb 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे आवारा पशुओं के बढ़ते हुए मुद्दे की, जो यूपी चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकता है। उसके साथ ही अखिलेश यादव द्वारा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License