NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
CNN पत्रकार को प्रतिबंधित करने के व्हाइट हाउस के फैसले का विरोध
कई समाचार संगठनों के संवाददाताओं ने सीएनएन के पत्रकार जिम एकोस्टा के प्रति समर्थन जताया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
09 Nov 2018
Trump-Jim Acosta
Image Courtesy: bbc

वाशिंगटन। मध्यावधि चुनाव के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संवाददाता सम्मेलन में उनके और सीएनएन के वरिष्ठ संवाददाता जिम एकोस्टा के बीच तीखी बहस के कारण व्हाइस हाउस द्वारा अगले आदेश तक जिम का प्रेस पास रद्द कर दिए जाने के बाद कई समाचार संगठनों के संवाददाताओं ने जिम के प्रति समर्थन जताया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, 'हार्ड पास' जिससे व्हाइट हाउस के मैदान में प्रवेश करने की इजाजत मिलती है, उसे ट्रंप प्रशासन ने बुधवार रात को रद्द कर दिया।

एकोस्टा सीएनएन के प्रमुख व्हाइट हाउस संवाददाता हैं। वह 'एंडरसन कॉपर 360' शो का सीधा प्रसारण करने के लिए व्हाइट हाउस में फिर से प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे, तभी उन्हें सीक्रेट सर्विस ऑफिसर द्वारा रोक दिया गया।

दक्षिणपंथी वेबसाइटों और ट्रंप समर्थक विवरणदाताओं ने आरोप लगाया कि एकोस्टा ने व्हाइट हाउस की एक इंटर्न के साथ गलत बर्ताव किया था, जो संवाददाता सम्मेलन के दौरान माइक्रोफोन को उनसे दूर करने का प्रयास कर रही थी।

चंद मिनटों बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने अकोस्टा के अनुचित व्यवहार का हवाला देते हुए पास रद्द करने की घोषणा की।

हालांकि इस संवाददाता सम्मेलन के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एकोस्टा सिर्फ अपना सवाल पूछना चाह रहे थे। इस बीच इंटर्न उनसे माइक लेना चाहती हैं, लेकिन वे इंटर को इसके लिए रोकते हैं और माइक न लौटाने के लिए माफी मांगते हुए अपने सवाल पर बने रहते हैं।

सीएनएन और कई बड़े पत्रकारिता हितैषी समूहों ने व्हाइट हाउस के इस कदम की निंदा की है।

ये भी पढ़ें- ...ख़तरा बड़ा है लेकिन सबकी नज़र बस तमाशे पर है

 

(इनपुट आईएएनएस)

Donand Trump
Jim Acosta
CNN
America
trumps clashes with cnn jim acosta
trump press conference

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बीच वार्ता का दांव और अफ़ग़ानिस्तान के बहाने शांति का दौर

क्या बंदूक़धारी हमारे ग्रह को साँस लेने देंगे


बाकी खबरें

  • Modi
    अनिल जैन
    PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?
    01 Jun 2022
    प्रधानमंत्री ने तमाम विपक्षी दलों को अपने, अपनी पार्टी और देश के दुश्मन के तौर पर प्रचारित किया और उन्हें खत्म करने का खुला ऐलान किया है। वे हर जगह डबल इंजन की सरकार का ऐसा प्रचार करते हैं, जैसे…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत
    01 Jun 2022
    महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में आज तीन महीने बाद कोरोना के 700 से ज्यादा 711 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    चीन अपने स्पेस स्टेशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रहा है
    01 Jun 2022
    अप्रैल 2021 में पहला मिशन भेजे जाने के बाद, यह तीसरा मिशन होगा।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : मेरठ के 186 स्वास्थ्य कर्मचारियों की बिना नोटिस के छंटनी, दी व्यापक विरोध की चेतावनी
    01 Jun 2022
    प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बिना नोटिस के उन्हें निकाले जाने पर सरकार की निंदा की है।
  • EU
    पीपल्स डिस्पैच
    रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ
    01 Jun 2022
    ये प्रतिबंध जल्द ही उस दो-तिहाई रूसी कच्चे तेल के आयात को प्रभावित करेंगे, जो समुद्र के रास्ते ले जाये जाते हैं। हंगरी के विरोध के बाद, जो बाक़ी बचे एक तिहाई भाग ड्रुज़बा पाइपलाइन से आपूर्ति की जाती…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License