NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
दावों-प्रतिदावों के बीच भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ा : इमरान ने की बातचीत की पेशकश
पुलवामा हमले के बाद भारत की कार्रवाई और उसके जवाब में पाकिस्तान के पलटवार को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। हालांकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश को संबोधित करते हुए भारत से बातचीत की पेशकश की है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
27 Feb 2019
india-pakistan

भारत ने बुधवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी कार्रवाई के एक दिन बाद पाकिस्तान ने भारतीय सेना के अड्डों को निशाना बनाया, जिसमें भारतीय वायुसेना के विमान मिग-21 बाइसन का एक पायलट लापता हो गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मीडिया को बताया, "इस आतंकवाद रोधी कार्रवाई (जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर बम बरसाने की) के खिलाफ पाकिस्तान ने आज सुबह अपनी वायुसेना का इस्तेमाल करते हुए भारत के सैन्य अड्डों को निशाना बनाया।"

उन्होंने कहा कि भारतीय वासुसेना ने त्वरित जवाबी कार्रवाई की और एक मिग-21 बाइसन ने पाकिस्तानी वायुसेना के एक विमान को मार गिराया।

उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी विमान को आकाश से पाकिस्तान के इलाके में गिरते देखा गया।"

उन्होंने कहा, " दुर्भाग्य से इस कार्रवाई में हमने एक मिग-21 को खो दिया। कार्रवाई में पायलट लापता है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि वह उसके कब्जे में हैं। हम तथ्यों का पता लगा रहे हैं।"

पाकिस्तान का दावा

उधर इस्लामाबाद से ख़बर है कि पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने भारत के दो पायलटों को अपने कब्जे में ले लिया है, जिनमें से एक की पहचान विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के रूप में हुई है। लेकिन दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि भारत ने एक पायलट के लापता होने की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार, अभिनंदन भारतीय वायुसेना के पायलट हैं और वह सेवानिवृत्त एयर मार्शल के पुत्र हैं। सुखोई-30 के पायलट अभिनंदन को 2004 में कमीशन मिला था। 

पाकिस्तानी समाचार चैनलों पर पायलट को कब्जे में लेने को लेकर एक वीडियो दिखाया गया। 

इससे पहले पाकिस्तानी सैन्य बल की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसिस पब्लिक रिलेशंस ने एक ट्वीट के जरिए बताया, "विदेश मंत्रालय के अनुसार,पाकिस्तानी वायुसेना की कार्रवाई पर जवाबी कार्रवाई करते हुए आज सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार किया।"
भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन
जम्मू-कश्मीर पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी वायुसेना के तीन एफ-16 लड़ाकू विमानों ने नौशेरा सेक्टर में भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया, लेकिन भारत की जवाबी कार्रवाई पर उसे वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ा। 

SUSHMA.jpg

सुषमा ने चीन में रखी बात

इसके अलावा विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को रूस-भारत-चीन (आरआईसी) के विदेश मंत्रियों की 16वीं बैठक में अपने चीनी समकक्ष वांग यी के समक्ष 14 फरवरी को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले का मुद्दा उठाया। सुषमा ने आरआईसी से इतर द्विपक्षीय बैठक के दौरान अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में कहा, "मैं ऐसे समय में चीन का दौरा कर रही हूं, जब भारत में शोक और गुस्सा है। यह जम्मू-कश्मीर में हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ सबसे क्रूर आतंकवादी हमला था।"
सुषमा स्वराज ने कहा, "पुलवामा आतंकी हमले के बाद जेईएम के खिलाफ कार्रवाई करने के अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के आह्वान को गंभीरता से लेने के बजाय पाकिस्तान ने हमले की कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया और जैश के दावों को सीधे तौर पर खारिज कर दिया।"

उन्होंने कहा, "इस तरह के क्रूर आतंकवादी हमले आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता दर्शाने और इसके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सभी देशों को एक साथ आने की जरूरत पर बल देते हैं।" 

चीन के साथ यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि बीजिंग जैश प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र से वैश्विक आतंकी घोषित कराने के भारत के प्रयासों को बार-बार बाधित करता रहा है।

imran.jpg

इमरान ने की बातचीत की पेशकश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज दोपहर बाद पाकिस्तान के नाम एक संबोधन में कहा कि उन्हें भी पुलवामा हमले पर दुख है क्योंकि पाकिस्तान ने भी दस साल ये दहशतगर्दी देखी है। पीटीवी पर प्रसारित बयान में उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत को भी हर तरह की तफ्तीश का भरोसा दिया था। इमरान ने जंग के नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि वे एक बार फिर भारत से बातचीत की पेशकश करते हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि वक्त की मांग है कि इस समय हमें बैठकर बातचीत कर अपने मसले हल करने चाहिए।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

 

 

 

 

 

india-pakistan
Tactical strike
air strike
balakot
pulwama attack
CRPF Jawan Killed
no war
Jingoism
Sushama Swaraj
Imran Khan

Related Stories

कार्टून क्लिक: इमरान को हिन्दुस्तान पसंद है...

अपने क्षेत्र में असफल हुए हैं दक्षिण एशियाई नेता

वार इन गेम: एक नया खेल

अति राष्ट्रवाद के भेष में सांप्रदायिकता का बहरूपिया

कितना याद रखें, कितना मन को मनाएं और कितना भूलें? 

15 अगस्त 1947: आज़ादी की ख़ुशी के साथ था बँटवारे का सदमा

बंटवारे का दर्द: जो हो चुका या जो किया जा रहा है!

आगरा शिखर सम्मलेन: भारत-पाकिस्तान के रिश्तों का अहम पड़ाव

सिद्धू क्यों पंजाब के इमरान ख़ान नहीं बन सकते?

किसान आंदोलन: एक शाम शहीदों के नाम


बाकी खबरें

  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    जनादेश-2022: यूपी समेत चार राज्यों में बीजेपी की वापसी और पंजाब में आप की जीत के मायने
    10 Mar 2022
    दो महीने लंबी चली चुनावी कवायद के बाद आज नतीजे सामने आ गए। पांचों चुनावी राज्यों यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में चार राज्यों में तस्वीर बिल्कुल साफ़ है।
  • pushkaar
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    उत्तराखंड में बीजेपी को बहुमत लेकिन मुख्यमंत्री धामी नहीं बचा सके अपनी सीट
    10 Mar 2022
    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 70 में 37 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। इनमें से 25 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है और 22 पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 11 सीटों पर जीत हासिल कर 18 पर आगे चल रही है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    प्रसिद्ध मार्क्सवादी विचारक और लेखक एजाज़ अहमद का 81 साल की उम्र में निधन
    10 Mar 2022
    एजाज़ अहमद 2017 से कैलिफोर्निया में रह कर काम कर रहे थे। मार्क्सवादी कममुनिस्ट पार्टी से क़रीबी तौर पर जुड़े रहे थे। माकपा ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है।
  • YOGI WIN
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव: प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की वापसी
    10 Mar 2022
    भाजपा ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव जीत लिया है, हालांकि सीटों के लिहाज़ से पिछली बार की अपेक्षा सीटें कम मिली हैं।
  • गोवाः बहुमत के आंकड़े से पिछड़ी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गोवाः बहुमत के आंकड़े से पिछड़ी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
    10 Mar 2022
    गोवा विधानसभा में कुल सीटें 40 हैं यानी बहुमत के लिए उसे 21 सीटों की जरूरत है लेकिन किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। राज्य में बीजेपी सबसे ज्यादा 20 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License