NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
घटना-दुर्घटना
समाज
भारत
दलित बच्ची की घर से अपहरण के बाद हत्या, दुष्कर्म की आशंका
शुक्रवार सुबह घर के बाहर बिस्तर पर बच्ची के न मिलने पर परिजनों ने ढूंढ़ने का प्रयास किया। जिसके बाद गांव के बाहर उसके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसका रक्त रंजित शव बरामद हुआ। बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे। 
भाषा
21 Jun 2019
Kotwali
फोटो साभार: Amar Ujala

उत्तर प्रदेश : उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली इलाके में देवगांव के मजरे नयाखेड़ा में नाबालिग दलित किशोरी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी, उसकी हत्या ईंट से कुचल कर की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार सुबह घर के बाहर बिस्तर पर बच्ची के न मिलने पर परिजनों ने ढूंढ़ने का प्रयास किया। जिसके बाद गांव के बाहर उसके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसका रक्त रंजित शव बरामद हुआ। बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे। 

शव देखने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक के साथ स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। 

कुछ ही देर बाद आई जी जोन एस के भगत भी घटना स्थल पर पहुंचे और जांच के बाद बताया कि चार टीमें बनाई गई हैं, जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा। 

आईजी जोन एस के भगत ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस के हाथ मजबूत सबूत लगे हैं। डॉग स्क्वायड के आने के बाद मृत बच्ची के पड़ोस का एक युवक भागता हुआ देखा गया है।

खून से सने कपड़े मिले हैं। उसकी तलाश जारी है। उसके मिलते ही खुलासा किया जायेगा। 

पुलिस ने बताया कि सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के नया खेड़ा मजरा देव गांव निवासी नीरज अपनी 12 वर्षीय बेटी और अन्य परिवारी जनों के साथ घर के बाहर सो रहा था।

नीरज के अनुसार रात में तीन बजे तक बच्ची उसके साथ थी। दुबारा उठा तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। सुबह खोजबीन करने पर गांव के बाहर उसका शव बरामद हुआ है।

दूष्कर्म के बाद हत्या के मामले पर उनका कहना था कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

minor girl raped
minor murdered
Sexual Abuse of Minors
Unnao Rape Case
unnao
Uttar pradesh

Related Stories

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

उत्तर प्रदेश: इंटर अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक, परीक्षा निरस्त, जिला विद्यालय निरीक्षक निलंबित

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

यूपी में मीडिया का दमन: 5 साल में पत्रकारों के उत्पीड़न के 138 मामले

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!

पीएम को काले झंडे दिखाने वाली महिला पर फ़ायरिंग- किसने भेजे थे बदमाश?


बाकी खबरें

  • JK
    अनीस ज़रगर
    कश्मीरः जेल में बंद पत्रकारों की रिहाई के लिए मीडिया अधिकार समूहों ने एलजी को लिखी चिट्ठी 
    16 Feb 2022
    मीडिया निकायों ने फहद की पत्रकारिता कार्य के विरुद्ध शुरू की गई सभी पुलिसिया जांच को वापस लेने का भी आह्वान किया। 
  • modi ravidas mandir
    राज वाल्मीकि
    रैदास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात
    16 Feb 2022
    कई जगह दलितों का वोट प्राप्त करने के लिए भाजपा के नेता भी आज रैदास मंदिर में नमन कर रहे हैं। इसे देखकर एक अम्बेडकरवादी होने के नाते मैं असहज हुआ।
  • Greta Acosta Reyes
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वामपंथ के पास संस्कृति है, लेकिन दुनिया अभी भी बैंकों की है
    16 Feb 2022
    'जब हमारे समय की महान सांस्कृतिक बहसों की बात आती है, इतिहास की सुई लगभग पूरी तरह से वामपंथ की ओर झुक जाती है।लेकिन आर्थिक व्यवस्था के मामले में दुनिया बैंकों की है'।
  • UNEMPLOYMENT
    प्रभात पटनायक
    क्यों पूंजीवादी सरकारें बेरोज़गारी की कम और मुद्रास्फीति की ज़्यादा चिंता करती हैं?
    16 Feb 2022
    सचाई यह है कि पूंजीवादी सरकारों को बेरोजगारी के मुकाबले में मुद्रास्फीति की ही ज्यादा चिंता होना, समकालीन पूंजीवाद में वित्तीय पूंजी के वर्चस्व को ही प्रतिबिंबित करता है।
  • punjab
    न्यूज़क्लिक टीम
    अमृतसर: व्यापार ठप, नौकरियाँ ख़त्म पर चुनावों में ग़ायब मुद्दा
    16 Feb 2022
    भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार ख़त्म होने के बाद अमृतसर, तरन तारन और गुरदासपुर के हज़ारों लोग बेरोज़गार हो गए. इस व्यापार ने हज़ारों ट्रक ड्राइवरों, कुलियों, ढाबों को आबाद किया लेकिन अब सभी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License