NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
स्वतंत्रता दिवस को कमज़ोर करने एवं हिंदू राष्ट्र को नए सिरे से आगे बढ़ाने की संघ परिवार की योजना को विफल करें: येचुरी 
माकपा महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का “फोकस 5 अगस्त को देश की वास्तविक स्वतंत्रता की तारीख के रूप में बढ़ावा देने पर है।"  
संदीप चक्रवर्ती
25 Feb 2022
Sitaram Yechury

कोलकाता : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने यहां बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेतृत्व वाली ताकतों द्वारा हिंदू राष्ट्र के निर्माण के नैरटिव को नए सिरे से बढ़ावा दिया जा रहा है, जो हमारे देश के स्वतंत्रता दिवस के महत्त्व को भी कमजोर करता है। 

बैंक कर्मचारी संघ (बीईएफआई) के संस्थापक महासचिव आशीष सेन की जयंती के इस अवसर पर बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए येचुरी ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर 5 अगस्त की तारीख को महत्त्व देकर स्वतंत्रता दिवस की तारीख 15 अगस्त की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। 5 अगस्त को वह एक 'बड़ा' दिन इसलिए बना रही है कि उस दिन ही जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा छीन लिया गया था। सरकार ने 5 अगस्त 2022 तक सेंट्रल विस्टा के निर्माण को पूरा करने का भी लक्ष्य रखा है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह काम तय अवधि में पूरा नहीं हो पाएगा। 

येचुरी ने कहा कि “सरकार का फोकस 5 अगस्त को देश की वास्तविक स्वतंत्रता की तारीख के रूप में बढ़ावा देने का है।”

उन्होंने कहा, “अभी, संविधान के मूल सिद्धांतों का दिन-प्रतिदिन उल्लंघन किया जा रहा है।” 

माकपा महासचिव येचुरी ने कहा कि "यदि आप ठोस परिस्थितियों का ठोस विश्लेषण करना चाहते हैं तो आपको 1920 के स्वतंत्रता संग्राम के वर्षों में वापस जाना होगा।" 

"स्वतंत्र देश होने के बाद भारत कौन सा मार्ग अख्तियार करे, इसके बारे में तीन दृष्टिकोण सामने आए थे। उस समय कांग्रेस ने देश की विविधता को ध्यान में रखते हुए इस बात की वकालत की थी कि भारत को एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य होना चाहिए। दूसरी तरफ कम्युनिस्ट थे, जिन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य के आधार पर भारत की राजनीतिक स्वतंत्रता को आर्थिक स्वतंत्रता बनाने और समाजवाद की ओर बढ़ने के लिए और संघर्ष करना चाहिए। एक तीसरा दृष्टिकोण, जिन्ना और आरएसएस जैसे व्यक्तियों-संगठनों का था, जिन्हें राज्य के चरित्र को उन लोगों की धार्मिक संलग्नता के आधार पर तय करना था, जिनमें वे निवास करते हैं। जिन्ना ने उस दृष्टि से पाकिस्तान बनाया, लेकिन भारत में, विविधता में एकता की अवधारणा फिर भी कायम रही और महात्मा गांधी, अपने विशाल व्यक्तित्व के साथ, इन ताकतों के लिए भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाने के मार्ग में मुख्य अवरोधक बन गए थे।”

येचुरी ने कहा कि भारत को एक धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने में गांधी की भूमिका और उनके नेतृत्व को लेकर आजादी मिलने के तत्काल बाद ही उनकी हत्या कर दी गई थी, वर्तमान परिस्थिति उसी लगातार चल रही लड़ाई के रूप में हमारे सामने है।" 

माकपा महासचिव ने कहा कि “इस लड़ाई का नतीजा क्या होना चाहिए, यह हम सब पर निर्भर करता है। हिंदू राष्ट्र तभी बन सकता है जब देश के संविधान को कमजोर किया जाए।” 

येचुरी ने कहा कि वर्तमान शासन के तहत, "यूएपीए और देशद्रोह कानूनों के जरिए लोगों को उनके सामाजिक न्याय से वंचित किया जा रहा है, जिसके तहत कार्यकर्ता बिना मुकदमे के ही तीन साल से जेल में बंद हैं।"

देश की आर्थिक संप्रभुता पर येचुरी ने कहा कि बैंकों के राष्ट्रीयकरण के बाद जो हुआ, अब उसके ठीक विपरीत हो रहा है। बैंक के राष्ट्रीयकरण का विचार और इसका उद्देश्य गरीब से गरीब व्यक्ति तक बैंकिंग लेन-देन तक पहुंचना था। 

उन्होंने कहा,"पहली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के समय, मनरेगा जैसी योजनाओं को हाथ में लिया गया था, जिन्हें बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से जोड़ा गया था। अब, महामारी संकट के बाद भी, जब लोग गंभीर संकट में हैं, मनरेगा जैसी योजना में 25 फीसदी आवंटन कम कर दिया गया है।" 

माकपा महासचिव ने कहा कि यह इस तथ्य के बावजूद है कि विश्व स्तर पर अत्यधिक गरीबी में मजबूर होने वाले 60 फीसदी गरीबों में से अधिकाधिक भारत से थे। "हमारे देश की 67 फीसदी दौलत के महज 10 सबसे अमीर भारतीयों के पास है। ये असमानताएं हैं, जो अपने देश में उत्पन्न हो रही हैं…अगर इसे ठीक नहीं किया जाता है तो सरकार चलाने वाले लोगों को बदला जाना चाहिए”, उन्होंने कहा।

येचुरी ने यह भी कहा कि संघवाद को नकारा जा रहा है और यह आरोप लगाया कि "न्यायपालिका जैसे अंग संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और चुनावी बांड जैसे मुद्दों पर सुस्त बैठे हुए हैं। चुनावी बांड ने तो राजनीतिक व्यवस्था में कई अनसुनी भ्रष्ट प्रथाओं की घुसपैठ करा दी है।"

किसान आंदोलन के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए येचुरी ने कहा: “किसानों को ऐतिहासिक संघर्ष ने सरकार को तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए मजबूर किया और यह निश्चित रूप से किसानों की एक बड़ी जीत है।" 

उन्होंने आगाह किया कि “ये टुकड़े-टुकड़े के संघर्ष नहीं हैं, कृषि क्षेत्र के संघर्षों को मजदूर आंदोलन के साथ मिला देना चाहिए। इन प्रतिरोधों को उन्हीं ताकतों द्वारा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के जरिए रोका जाएगा।”

येचुरी ने बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारी आंदोलन के दिवंगत नेता आशीष सेन को अपनी श्रद्धांजलि दी और उनके साथ 1980 के दशक के जुड़ाव के बारे में बताया। 

सेन 1944 में भारतीय रिजर्व बैंक के कोलकाता कार्यालय में शामिल हुए और 1949 में उन्हें आरबीआई कर्मचारी संघ का सचिव चुना गया।

बाद में वह देश में बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारी आंदोलन के सबसे बड़े नेताओं में से एक बन गए और बीईएफआई के संस्थापक सचिव भी थे। बाद में, वे राज्य सभा के सदस्य (1988-94) भी चुने गए। एक सांसद के रूप में वे हमेशा बैंक कर्मचारियों और मजदूर वर्ग के हित में मुखर रहते थे और उनसे संबंधित मुद्दों को उठाते थे। 

अंग्रेजी में मूल रूप से लिखे गए लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें 

Foil Sangh Parivar’s Plan to Undermine I-Day, Push Hindu Rashtra Narrative Anew: Yechury

Ashis Sen
Sitaram yechury
hindu rashtra
BEFI
Bank Nationalisation

Related Stories

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

क्यों मुसलमानों के घर-ज़मीन और सम्पत्तियों के पीछे पड़ी है भाजपा? 

महंत ने भगवानपुर में किया हनुमान चालीसा का पाठ, कहा ‘उत्तराखंड बन रहा कश्मीर’

अब भी संभलिए!, नफ़रत के सौदागर आपसे आपके राम को छीनना चाहते हैं

सीताराम येचुरी फिर से चुने गए माकपा के महासचिव

हिंदुत्व एजेंडे से उत्पन्न चुनौती का मुकाबला करने को तैयार है वाम: येचुरी

नफ़रत की क्रोनोलॉजी: वो धीरे-धीरे हमारी सांसों को बैन कर देंगे

बीजेपी का पाखंड: सेकुलर स्कूलों में हिजाब से दिक़्क़त, लेकिन गीता का स्वागत

पूंजीवाद के अंतर्गत वित्तीय बाज़ारों के लिए बैंक का निजीकरण हितकर नहीं

साल 2021: भारत के 'तालिबानीकरण' की परियोजना सरकारी शक्ल लेती दिखी!


बाकी खबरें

  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते
    29 May 2022
    उधर अमरीका में और इधर भारत में भी ऐसी घटनाएं होने का और बार बार होने का कारण एक ही है। वही कि लोगों का सिर फिरा दिया गया है। सिर फिरा दिया जाता है और फिर एक रंग, एक वर्ण या एक धर्म अपने को दूसरे से…
  • प्रेम कुमार
    बच्चे नहीं, शिक्षकों का मूल्यांकन करें तो पता चलेगा शिक्षा का स्तर
    29 May 2022
    शिक्षाविदों का यह भी मानना है कि आज शिक्षक और छात्र दोनों दबाव में हैं। दोनों पर पढ़ाने और पढ़ने का दबाव है। ऐसे में ज्ञान हासिल करने का मूल लक्ष्य भटकता नज़र आ रहा है और केवल अंक जुटाने की होड़ दिख…
  • राज कुमार
    कैसे पता लगाएं वेबसाइट भरोसेमंद है या फ़र्ज़ी?
    29 May 2022
    आप दिनभर अलग-अलग ज़रूरतों के लिए अनेक वेबसाइट पर जाते होंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि कैसे पता लगाएं कि वेबसाइट भरोसेमंद है या नहीं। यहां हम आपको कुछ तरीके बता रहें हैं जो इस मामले में आपकी मदद कर…
  • सोनिया यादव
    फ़िल्म: एक भारतीयता की पहचान वाले तथाकथित पैमानों पर ज़रूरी सवाल उठाती 'अनेक' 
    29 May 2022
    डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्टर आयुष्मान खुराना की लेटेस्ट फिल्म अनेक आज की राजनीति पर सवाल करने के साथ ही नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र के राजनीतिक संघर्ष और भारतीय होने के बावजूद ‘’भारतीय नहीं होने’’ के संकट…
  • राजेश कुमार
    किताब: यह कविता को बचाने का वक़्त है
    29 May 2022
    अजय सिंह की सारी कविताएं एक अलग मिज़ाज की हैं। फॉर्म से लेकर कंटेंट के स्तर पर कविता की पारंपरिक ज़मीन को जगह–जगह तोड़ती नज़र आती हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License