NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बीजेपी का पाखंड: सेकुलर स्कूलों में हिजाब से दिक़्क़त, लेकिन गीता का स्वागत
छात्रों को निश्चित तौर पर अलग-अलग विश्वासों का अध्ययन करना चाहिए, ताकि वे समझ पाएं कि कैसे तर्क करने वाला आज का स्वायत्त-स्वतंत्र मनुष्य अस्तित्व में आया। धार्मिक निर्देशों का दायरा यहां ख़त्म होता है।
सुभाष गाताडे
28 Mar 2022
hijab
Image Courtesy: AFP

स्कूली शिक्षा में केंद्र और राज्य सरकार की मदद करने के लिए गठित की गई राष्ट्रीय शोध एवम् प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने 2018 में एक निर्देश पुस्तिका साझा की, जो स्कूलों को अल्पसंख्यक बच्चों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए दिशा-निर्देश देती है। कर्नाटक सरकार ने स्कूल के पाठ्यक्रम में गीता को शामिल करने का जो फ़ैसला किया है, उसकी पृष्ठभूमि में इस निर्देश पुस्तिका को पढ़ने से पता चलता है कि लक्षित उद्देश्यों और मैदानी स्थिति में अभी काफ़ी अंतर है।

कर्नाटक सरकार का यह फ़ैसला, बीजेपी द्वारा ही शासित गुजरात में अगले अकादमिक सत्र से गीता पढ़ाने के ऐलान के एक दिन बाद आया है। यह साफ़ है कि इन फ़ैसलों से इतिहास की गलत समझ प्रदर्शित होती है, जिसके तहत माना जाता है कि अनंत काल से भारत एक हिंदू राज्य रहा है। यह ऐसा इतिहास है जिसमें जैन धर्म, बौद्ध धर्म, आजीवक संप्रदाय और इस धरती पर फलने-फूलने वाले दूसरे मतों को और समुदायों को नजरंदाज़ कर दिया जाता है। इस तरह के इतिहास के नज़रिए में यहूदी, पारसी, ईसाई और मुस्लिम समुदायों को भी किनारे कर दिया जाता है। 

बिना सलाह के लिया गया यह फ़ैसला कुछ चीजों के प्रति सरकार द्वारा आंख बंद करने की प्रवृत्ति को भी दर्शाता है। बीजेपी के कुछ सदस्य हिजाब पर प्रतिबंध को सही ठहराते हुए तर्क देते हैं कि स्कूलों में धार्मिक चिन्हों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। जब हिजाब पर प्रतिबंध का समर्थन किया जा रहा था, तब ना तो पार्टी और ना ही सरकार को यह ख्याल आया कि उनका धर्म को स्कूल से दूर करने का इस फ़ैसले में पाखंड की बू आती है। कट्टर हिंदू राष्ट्र समर्थकों का "धर्मनिरपेक्ष योद्धाओं" में यह बदलाव बेहद आश्चर्यजनक है, लेकिन कुछ दिन बाद इन लोगों ने ध्यान हिंदू धार्मिक किताबों पर ला दिया और अब यह लोग स्कूलों में धर्म की जगह को लेकर शांत हैं।   

राज्य सरकारों का यह दृष्टि दोष असीमित है। यह हिंदुत्व की मंशा को संवैधानिक प्रावधानों के ऊपर थोपता है, जो धर्म और शिक्षा को बदलने के सख्त खिलाफ़ हैं। वैधानिक तौर पर सरकार द्वारा मदद प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों को धर्म की शिक्षा नहीं देनी चाहिए। जब गीता की बात होती है, तो ऐसा लगता है कि कर्नाटक सरकार हाल में उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फ़ैसलों को भूल गई है, जिनमें अंतरात्मा की स्वतंत्रता के अधिकार को फिर से पुष्ट किया गया था। 

गीता को स्कूलों में नैतिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है, जिससे एक और बुनियादी सवाल खड़ा होता है। यहां विवाद नैसर्गिक तौर पर एक दूसरे की विरोधाभासी स्कूली शिक्षा और धार्मिक ग्रंथों का है। रबींद्र नाथ टैगोर ने कहा था कि शिक्षा, अज्ञान को दूर करती है और ज्ञान के प्रकाश में ले जाती है। शिक्षा, सीखने की व्यवस्था करती है, मतलब जानकारी, सूचना, मूल्य, विश्वास, आदतें और कौशल को व्यक्ति में समाहित करती है। शिशुकाल से ही सीखना शुरू हो जाता है, जिसमें औपचारिक और अनौपचारिक व्यवहार शामिल होते हैं, इसमें शुरुआत में हमारी देखभाल करने वालों द्वारा सिखाई जाने वाली बातें और बाद में औपचारिक संस्थानों द्वारा दिया जाने वाला ज्ञान शामिल है। इसलिए शिक्षा का कोई अंत नहीं है। इसका सिर्फ लक्ष्य है अज्ञान को दूर करना। धर्म जिन चीजों की वकालत करता है, वो इसकी विरोधाभासी हैं। धर्म अंतिम सत्य, भगवान के अधिनायकवाद की बात करता है, यह अपने माननों वालों से यकीन करने की अपील करता है, ना कि सवाल उठाने की। इसलिए जब शैक्षणिक संस्थानों में धार्मिक किताबें पहुंचेंगी, तो इससे शिक्षा का उद्देश्य खत्म होगा। 

दूसरी बात, एक औपचारिक पंथनिरपेक्ष और बहुधार्मिक देश में धार्मिक किताबों की पढ़ाई करवाना, ऐतिहासिक या समाजशास्त्रीय नज़रिए से धर्म की पढ़ाई करवाने से कहीं अलग है। किसी और वक़्त पर कोई पूछ सकता था कि क्या धार्मिक किताबों की स्कूलों में कोई जगह है, लेकिन आज यह अपमान माना जाएगा। लेकिन इससे इतर, धर्म और दर्शन और वक़्त के साथ उनकी धारा को समझना बेहद जरूरी है। अपने व्यक्तिगत धर्म या विश्वासों से परे, छात्रों को दूसरे विश्वासों का मर्म पता होना चाहिए, ताकि वे समझ सकें कि कैसे आज का तर्क करने वाला स्वतंत्र नागरिक अस्तित्व में आया। आज वैश्विक तौर पर यह मान्यता है कि धर्म व्यक्तिगत मामला है, जिसमें किसी भी बाहरी संस्था का कोई किरदार नहीं है। मानव सभ्यता यहां तक कैसें पहुंची, यह भी शिक्षा का एक जरूरी आयाम है।

तीसरी बात, गीता को स्कूलों में पढ़ाए जाने का फ़ैसला, इस गलत मान्यता को बल देता है कि धर्म लोगों को नैतिक बनाता है। नैतिक व्यवहार कुछ नहीं बस यह तय करना है कि क्या गलत है और क्या सही है, यह सही और गलत वे चीजें हैं, जो वक़्त और जगह के साथ बदलती रहती हैं। बल्कि धार्मिक दिशा-निर्देशों द्वाारा लोगों को नैतिक बनाए जाने पर उपलब्ध सीमित अध्ययन, किसी नतीजे पर नहीं पहुंचते। ऐसा देखा जाता है कि आस्तिक, नास्तिकों या सवाल उठाने वालों को संदेह की नज़रों से देखते हैं। अक्सर नास्तिकों को "दूसरा" माना जाता है, जो भगवान से नहीं डरता, मृत्यु के बाद जन्म में यकीन नहीं करता, बल्कि जिसे वह ज्ञान नहीं है, जो "रास्ता दिखाता" है। जो लोग पूरे दिल से इस विचार को मानते हैं कि धर्म एक सार्वभौमिक नैतिक संहिता को लागू करता है, और इसलिए धार्मिक दिशा-निर्देशों को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा होना चाहिए, वे आराम से यह भूल जाते हैं कि अनंत काल से धर्म के नाम पर लोगों को मारा जा रहा है। सूली पर जला देना, नृजातीय नरसंहार, धर्म युद्ध, फिर ऐसे वर्गों का उदय जो दूसरों का अंत करने का आह्वान करते हैं, यह सब दर्ज किए गए इतिहास का हिस्सा है। इतिहास धार्मिक विवादों से भरा पड़ा है। 

विद्वानों ने पाया है कि ज़्यादातर लोग अपने धर्म के लोगों के साथ ज़्यादा नैतिक व्यवहार करते हैं, लेकिन जब वे दूसरे विश्वास वाले लोगों के साथ व्यवहार करते हैं, तो उनकी नैतिकता कमज़ोर हो जाती है। इस मुद्दे पर एक वैचारिक विमर्श का गहन विश्लेषण कहता है, "धर्म का कुछ 'हिस्सा', एक खास हिस्से की 'नैतिकता' को प्रोत्साहित कर सकता है, वैसे ही जैसे यह दूसरे हिस्सों के लिए नैतिकता का दमन कर सकता है या उन्हें बाधित कर सकता है। कुल मिलाकर क्या धर्म अच्छाई की ताकत है, इस पर विमर्श करने के दौर में हमें यह इस पर बेहद साफ़गोई रखनी होगी कि 'धर्म' क्या है और 'भगवान' से हमारा क्या मतलब है।

चौथा, पाठ्यक्रम में धार्मिक किताबें इसलिए दिक्कत भरी हैं, क्योंकि वे स्तरीय कुलीनता में यकीन करती हैं, जिसमें भारत में प्रचलित जातिगत स्तर भी शामिल है, कुछ किताबें तो हिंसा को भी प्रोत्साहित कर सकती हैं। याद कीजिए 15वीं शताब्दी के धर्म सुधारक मार्टिन लूथर, जिन्होंने रोमन कैथोलिक चर्च से जंग लड़ी, वे अपने विचारों में एक संप्रदाय (यहूदी) के विरोधी (एंटीसेमेटिक) थे। कई शताब्दियों के बाद नाजी पार्टी ने उनके विचारों को यहूदियों के नरसंहार को न्यायोचित ठहराने के लिए उपयोग किया। शिक्षा को आलोचनात्मक विचार करना और शांति के साथ कैसे रहा जा सकता है, इसे सिखाना चाहिए। धार्मिक शिक्षाएं वहां तक पहुंचने का रास्ता नहीं हैं। याद कीजिए मिर्जा गालिब ने क्या लिखा है: 'इंसान सच की तलाश में निकला और जब वह अपने लक्ष्य में थक गया, तो उसने मंदिर, मस्ज़िद और चर्च बना दिए।"

लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं। यह उनके निजी विचार हैं।

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Hypocrisy of BJP: Hijab Intrudes in Secular Schools, but Gita is Welcome

Religion in schools
Gita in school
NCERT
Nazi party
reformation
Martin Luther
religious instruction
Hijab Row
Karnataka Government
hindu rashtra

Related Stories

क्यों मुसलमानों के घर-ज़मीन और सम्पत्तियों के पीछे पड़ी है भाजपा? 

महंत ने भगवानपुर में किया हनुमान चालीसा का पाठ, कहा ‘उत्तराखंड बन रहा कश्मीर’

अब भी संभलिए!, नफ़रत के सौदागर आपसे आपके राम को छीनना चाहते हैं

नफ़रत की क्रोनोलॉजी: वो धीरे-धीरे हमारी सांसों को बैन कर देंगे

धांधली जब लोगों के दिमाग़ के साथ हो जाती है, तभी उत्तर प्रदेश के नतीजे इस तरह आते हैं

स्वतंत्रता दिवस को कमज़ोर करने एवं हिंदू राष्ट्र को नए सिरे से आगे बढ़ाने की संघ परिवार की योजना को विफल करें: येचुरी 

कर्नाटक: बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार

मोदी जी, क्या आपने मुस्लिम महिलाओं से इसी सुरक्षा का वादा किया था?

हिजाब के विलुप्त होने और असहमति के प्रतीक के रूप में फिर से उभरने की कहानी

हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली उच्च न्यायालय ने क़ुतुब मीनार परिसर के पास मस्जिद में नमाज़ रोकने के ख़िलाफ़ याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार किया
    06 Jun 2022
    वक्फ की ओर से प्रस्तुत अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि यह एक जीवंत मस्जिद है, जो कि एक राजपत्रित वक्फ संपत्ति भी है, जहां लोग नियमित रूप से नमाज अदा कर रहे थे। हालांकि, अचानक 15 मई को भारतीय पुरातत्व…
  • भाषा
    उत्तरकाशी हादसा: मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत,  वायुसेना के विमान से पहुंचाए जाएंगे मृतकों के शव
    06 Jun 2022
    घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शिवराज ने कहा कि मृतकों के शव जल्दी उनके घर पहुंचाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायुसेना का विमान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जो स्वीकार कर लिया…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव
    06 Jun 2022
    23 जून को उपचुनाव होने हैं, ऐसे में तमाम नामों की अटकलों के बाद समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव पर फाइनल मुहर लगा दी है। वहीं धर्मेंद्र के सामने भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
  • भाषा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ‘पार्टीगेट’ मामले को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का करेंगे सामना
    06 Jun 2022
    समिति द्वारा प्राप्त अविश्वास संबंधी पत्रों के प्रभारी सर ग्राहम ब्रैडी ने बताया कि ‘टोरी’ संसदीय दल के 54 सांसद (15 प्रतिशत) इसकी मांग कर रहे हैं और सोमवार शाम ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में इसे रखा जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 
    06 Jun 2022
    देश में कोरोना के मामलों में आज क़रीब 6 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है और क़रीब ढाई महीने बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हज़ार से ज़्यादा 25,782 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License