NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
‘क्लब हाउस चैट’ मामले में एक और गिरफ़्तारी, ‘बिस्मिल्ला’ के नाम से आईडी चला रहा था आरोपी राहुल कपूर  
क्लब हाउस चैट मामले के तार देश के हर शहर से जुड़ते जा रहे हैं, हरियाणा के बाद अब लखनऊ से एक आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है, जो अपना नाम बदलकर महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणियां करता था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
22 Jan 2022
clubhouse
Image courtesy : Hindustan Times

सुल्ली और बुल्ली ऐप मामले के बाद अब क्लब हाउस चैट का मामला भी तूल पकड़ता जा रहा है, इस मामले में हर रोज़ नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बार दिल्ली पुलिस ने लखनऊ से एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसकी उम्र महज़ 18 साल बताई जा रही है।

हैरानी की बात ये है कि गिरफ्तार किए गए शख्स का असली नाम राहुल कपूर है जबकि ऐप पर इसने खुद को बिस्मिल्ला के नाम से रजिस्टर्ड किया था। और महिलाओं के खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था।

अब सवाल ये है कि राहुल कपूर की ही तरह कितने लोग अपना नाम बदलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और एक समुदाय विशेष को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि इन दिनों जिस तरह से कभी धर्म संसद तो सुल्ली और बुल्ली डील जैसे ऐप के जरिए घिनौना खेल खेला जा रहा है ये इस देश को धर्म युद्ध की ओर धकेल रहे है।

आपको बताते चलें कि इससे पहले क्लब हाउस चैट मामले में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इन तीनों आरोपियों पर भी महिलाओं के बारे में घिनौनी और क्रूर बातें करने का आरोप था। जिसमें बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों में से एक चैट का मॉडरेटर और स्टॉकर है। इससे पहले मुंबई की राजा अकादमी ने भी क्लब हाउस चैट में मुस्लिम महिलाओं की बदनामी का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने ‘क्लब हाउस ऐप’ और सर्च इंजन ‘गूगल’ को पत्र लिखकर कथित ऑडियो ग्रुप चैट के आयोजक के बारे में जानकारी मांगी थी,  जिसमें कथित तौर पर ‘मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की गई थीं।’ आधिकारिक सूत्रों की माने तो पुलिस ने जांच के तहत ‘ग्रुप ऑडियो चैट’ के कुछ सदस्यों की पहचान भी की,  जिसमें दोनों समुदायों के पुरुष और महिलाएं शामिल थे।

मामले में एक अधिकारी का कहना है कि मुंबई के एक संगठन ने ‘क्लब हाउस ऐप’ के संबंध में शहर की पुलिस से शिकायत की थी और उसे निष्क्रिय करने तथा मामला दर्ज करने की मांग की थी।

एक नज़र में जान लीजिए कि आख़िर क्या है ‘क्लब हाउस चैट’?

क्लब हाउस ऐप ऑडियो चैट पर आधारित एक सोशल नेटवर्किंग ऐप है। इस ऐप के जरिए उपयोगकर्ता अपनी रुचि के विभिन्न विषयों पर अपनी पसंद के लोगों से बातचीत, चर्चा या साक्षात्कार कर सकता है। यही नहीं कॉमन इंट्रेस्ट के लोगों के बीच आपसी सहमति के बाद एक-दूसरे की चर्चा सुन भी सकते हैं। इसमें पार्ट टॉक बैक, पार्ट कॉन्फ्रेंस कॉल, पार्ट हाउस पार्टी, क्लबहाउस ऑडियो-चैट जैसे कई फीचर्स हैं।

क्लब हाउस ऐप में चैट सेशंस होते हैं, जिनमें लोग समूह बनाकर चर्चाएं कर सकते और अपनी बात रख सकते हैं। इसके तहत ही एक खास समुदाय की महिलाओं को लेकर ग्रुप के सदस्यों ने आपस में चर्चा की। क्लब हाउस चैट की यह विवादित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे लेकर हल्ला मचा है। तमाम महिला संगठन इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कह रहे हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

इसे भी पढ़ें : बुल्ली और सुल्ली डील के बाद ‘क्लब हाउस चैट’ का मामला, हरियाणा से तीन आरोपी गिरफ़्तार

Clubhouse
Clubhouse app chat
Bulli Bai
Sulli Deals

Related Stories

मेरे मुसलमान होने की पीड़ा...!

नफ़रत का डिजिटलीकरण

सुल्ली डील्स और बुल्ली बाई: एप्स बने नफ़रत के नए हथियार

Clubhouse मामले में 3 गिरफ़्तार, इंडिया गेट से बुझ गई अमर जवान ज्योति और अन्य ख़बरें

बुल्ली और सुल्ली डील के बाद ‘क्लब हाउस चैट’ का मामला, हरियाणा से तीन आरोपी गिरफ़्तार

बुल्ली बाई और सुल्ली डील जैसे ऐप्स क्या दर्शाते हैं?

मुस्लिम महिलाओं की नीलामीः सिर्फ क़ानून से नहीं निकलेगा हल, बडे़ राजनीतिक संघर्ष की ज़रूरत हैं

महिलाओं पर निशाना पर PM-महिला आयोग खामोश क्यों ?

मुंबई पुलिस की सक्रियता के बाद दिल्ली पुलिस भी जागी, ‘सुल्ली डील्स’ ऐप मामले में पहली गिरफ़्तारी

विचार: शाहीन बाग़ से डरकर रचा गया सुल्लीडील... बुल्लीडील


बाकी खबरें

  • Gauri Lankesh pansare
    डॉ मेघा पानसरे
    वे दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी या गौरी लंकेश को ख़ामोश नहीं कर सकते
    17 Feb 2022
    दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी और गौरी को चाहे गोलियों से मार दिया गया हो, मगर उनके शब्द और उनके विचारों को कभी ख़ामोश नहीं किया जा सकता।
  • union budget
    टिकेंदर सिंह पंवार
    5,000 कस्बों और शहरों की समस्याओं का समाधान करने में केंद्रीय बजट फेल
    17 Feb 2022
    केंद्र सरकार लोगों को राहत देने की बजाय शहरीकरण के पिछले मॉडल को ही जारी रखना चाहती है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में आज फिर 30 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 541 मरीज़ों की मौत
    17 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 30,757 नए मामले सामने आए है | देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 27 लाख 54 हज़ार 315 हो गयी है।
  • yogi
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः बिजली बिल माफ़ करने की घोषणा करने वाली BJP का, 5 साल का रिपोर्ट कार्ड कुछ और ही कहता है
    17 Feb 2022
    "पूरे देश में सबसे ज्यादा महंगी बिजली उत्तर प्रदेश की है। पिछले महीने मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) ने 50 प्रतिशत बिजली बिल कम करने का वादा किया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया। ये बीजेपी के चुनावी वादे…
  • punjab
    रवि कौशल
    पंजाब चुनाव : पुलवामा के बाद भारत-पाक व्यापार के ठप हो जाने के संकट से जूझ रहे सीमावर्ती शहर  
    17 Feb 2022
    स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के साथ व्यापार के ठप पड़ जाने से अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जैसे उन शहरों में बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी पैदा हो गयी है, जहां पहले हज़ारों कामगार,बतौर ट्रक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License