NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
कैपिटल भवन दंगाः हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव द्वारा ट्रंप पर महाभियोग
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं जिन पर पद पर रहते हुए दो बार महाभियोग चलाया गया वह भी द्विदलीय महाभियोग वोट के आधार पर।
पीपल्स डिस्पैच
14 Jan 2021
कैपिटल भवन दंगा

दो घंटे चली बहस के बाद अमेरिका के हाउस रिप्रेजेंटेटिव ने दूसरी बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर महाभियोग चलाया है। ट्रम्प के कार्यालय को समाप्त होने में महज एक हफ्ते बाकी है लेकिन बुधवार 13 जनवरी को इस सदन ने डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा प्रस्तावित महाभियोग प्रस्ताव के पक्ष में 232-197 से मतदान किया। पिछले सप्ताह कैपिटल भवन दंगा मामले में उनके द्वारा निभाई गई भूमिका को लेकर इस प्रस्ताव में राष्ट्रपति पर महाभियोग के एक आर्टिकल "विद्रोह को उकसाने" का आरोप लगाया गया।

इसने ट्रम्प को अमेरिकी इतिहास में ऐसा पहला राष्ट्रपति बना दिया है जिन पर दो बार महाभियोग लाया गया। पिछली बार 18 दिसंबर 2019 को लाया गया था। पिछली बार महाभियोग वोट के विपरीत जहां वोट पार्टी लाइन के आधार पर बंट गए थे लेकिन इस बार अमेरिकी इतिहास में द्विदलीय महाभियोग वोट का इस्तेमाल करते हुए रिपब्लिकन पार्टी के 10 सदस्यों ने पक्ष में मतदान किया।

महाभियोग के आर्टिकल पर हस्ताक्षर करने के बाद सदन के स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कहा, "आज द्विदलीय तरीके से सदन ने प्रदर्शित किया कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, न ही संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति।"

राष्ट्रपति के चुनाव परिणाम को प्रमाणित करने के लिए कांग्रेस सत्र के दौरान 6 जनवरी को जब ट्रम्प समर्थक कैपिटल भवन में घुस गए थे तब देखा गया था कि ट्रम्प "स्टोलेन इलेक्शन" के अपने बयान को दोहरा रहे थे।

इमारत में घुसने से ठीक पहले ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के बाहर "स्टॉप द स्टील" रैली में इकट्ठे हुए हजारों समर्थकों को संबोधित किया जिसमें उन्होंने परिणामों को स्वीकार करने से इनकार करने और "कड़ी लड़ाई लड़ने" की बात को दोहराया। उन्होंने ऑन रिकॉर्ड प्रदर्शनकारियों को अमेरिकी कांग्रेस तक मार्च करने को कहा।

डेमोक्रेटिक बहुमत वाले सदन को सीनेट के लिए प्रक्रिया को लेकर पारित करने की समयसीमा पर निर्णय करना बाकी है। सीनेट को उद्घाटन दिवस से एक दिन पहले 19 जनवरी को अपना सत्र फिर से शुरू करने की उम्मीद है। लेकिन एक बार महाभियोग चलाने के बाद राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद भी सीनेट द्वारा मुकदमा चलाया जा सकता है।

America
Capitol Hill Attack
Donand Trump
trump administration

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बीच वार्ता का दांव और अफ़ग़ानिस्तान के बहाने शांति का दौर

क्या बंदूक़धारी हमारे ग्रह को साँस लेने देंगे


बाकी खबरें

  • cartoon
    भाषा
    अवैध रेत खनन मामला: ईडी ने पंजाब में कई स्थानों पर की छापेमारी
    18 Jan 2022
    संघीय एजेंसी के अधिकारी चंडीगढ़ तथा मोहाली में कम से कम 10 से 12 स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
  • covid
    भाषा
    देश में 230 दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक उपचाराधीन मरीज
    18 Jan 2022
    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में सोमवार से ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामलों में 8.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • covid
    डी रघुनंदन
    कोविड पर नियंत्रण के हालिया कदम कितने वैज्ञानिक हैं?
    18 Jan 2022
    सरकार के निर्णयों के पीछे संदिग्ध किस्म की मॉडलिंग का प्रयोग था, जिन्हें शीर्षस्थ सरकारी अधिकारियों व विज्ञान प्रशासकों का अनुमोदन हासिल था। इन प्रयोगों के आधार पर असंभव किस्म के पूर्वानुमान पेश किए…
  • Oxfam International report
    सत्यम श्रीवास्तव
    अमीरों के लिए आपदा में अवसर बनी कोरोना महामारी – ऑक्स्फ़ाम इन्टरनेशनल की रिपोर्ट
    18 Jan 2022
    दुनिया में मौजूद आर्थिक, सामाजिक, लैंगिक और नस्लीय असमानता हिंसक समाज ही रचेगी 
  • MGKVP
    कौशल चौधरी, गोविंद शर्मा
    यूपी चुनाव : छात्र संगठनों का आरोप, कॉलेज यूनियन चुनाव में देरी के पीछे योगी सरकार का 'दबाव'
    18 Jan 2022
    वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र संघ चुनाव कई बार स्थगित किए जा चुके हैं, जिसकी वजह से विरोध प्रदर्शन हुए हैं। छात्रों का आरोप है कि उन्हें नज़रबंद किया जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License