NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
फ़ेक न्यूज़ आपको कैसे काबू कर लेती है?
ग़लत सूचना, मतलब ग़लत निर्णय और ग़लत प्रतिक्रिया। ग़लत सूचना मात्र आपके लिए और आपके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि देश और लोकतंत्र के लिए भी ख़तरा है।
राज कुमार
14 Sep 2021
फ़ेक न्यूज़ आपको कैसे काबू कर लेती है?

फ़ेक न्यूज़ और ग़लत सूचनाएं किस प्रकार आपके व्यवहार को नियंत्रित कर लेती हैं? आप सूचनाओं को कैसे प्रोसेस करते हैं और ये सूचनाएं आपके साथ क्या करती हैं? इस लेख में हम इसे समझने की कोशिश करेंगे। इसे समझने के लिए हमें पहले सूचना को समझना पड़ेगा कि आख़िर सूचना क्या होती है और क्यों ज़रूरी है?

सूचना क्या है?

परस्पर अपने विचार और भावनाएं ज़ाहिर करना मनुष्य की बुनियादी फितरत है। हमारा जीवन परस्पर जुड़ा हुआ है। हमारा जीवन मात्र अपने परिवार से ही नहीं बल्कि, पड़ोसी, रिश्तेदार, समाज और विभिन्न संस्थाओं से भी सीधे तौर पर जुड़ा है। हम अपने दैनिक जीवन में ना जाने कितने अंजान लोगों से विभिन्न प्रकार की दैनिक ज़रूरतों के लिए संवाद करते हैं। इंसानों ने सामूहिक तौर पर रहने का एक सिस्टम बनाया है। स्कूल है, दफ्तर हैं, इंकम टैक्स है, ऑटो वाले हैं, सब्ज़ी बेचने वाले हैं, बढ़ई हैं, फोटोस्टेट वाला है, इंटरनेट वाला है, पुलिस है, डॉक्टर है मतलब असंख्य ऐसे विभाग हैं जहां अनेक लोगों से हमें संवाद करना होता है। ये वो संवाद है जो हमारी दिनचर्या के लिए ज़रूरी है।

स्मरण रहे कि हम संवाद में सूचनाओं का ही आदान-प्रदान कर रहे होते हैं। हम कोई सूचना सामने वाले को देते हैं और वो हमें जवाब में कोई सूचना देता है। इस प्रकार ये क्रम चलता रहता है और पूरा होता है। ये संप्रेषण ही हमें दुनिया और समाज से जोड़ता है और दैनिक जीवन को चलायमान बनाए रखता है। हालांकि संप्रेषण महज सूचना और ख़बर तक ही सीमित नहीं है। संप्रेषण और अभिव्यक्ति का स्वरूप काफी परिष्कृत है। हम संकेत, भाव-भंगिमाओं, गीत, संगीत, ध्वनि, मुद्रा, दृश्यों आदि के ज़रिये भी संप्रेषण करते हैं। लेकिन यहां हम इसका इस्तेमाल सिर्फ़ मीडिया के संदर्भ में कर रहे हैं।

मनुष्य की ये संप्रेषण की काबिलियत ही उसे जानवरों से अलग करती है। क्योंकि मनुष्य महज़ सरल संप्रेषण ही नहीं बल्कि काफी जटिल संप्रेषण करता है। उसने भाषा का अविष्कार किया है, कलाओं का अविष्कार किया है, प्रिंटिंग प्रेस का अविष्कार किया, संप्रेषण करने के हज़ारों तौर-तरीके और विधाएं विकसित हैं। मात्र इतना ही नहीं बल्कि संप्रेषण के काफी जटिल और प्रभावी माध्यमों की भी खोज की है। संप्रेषण के बड़े-बड़े विभाग हैं जैसे सूचना और प्रसारण मंत्रालय, जनसम्पर्क विभाग, डाकखाना, टेलीकॉम आदि आदि। मंत्री और मंत्रालय हैं, कानून हैं, गाइडलाइन हैं, अख़बार हैं, न्यूज़ चैनल हैं, रेडियो हैं, इंटरनेट है, सोशल मीडिया है मास कम्यनूकिशेन के और भी अनेक माध्यम हैं। संविधान है, सूचना का अधिकार है, सरकार है, फ्रीडम ऑफ स्पीच का अधिकार भी है और उसे कुचलने का इंतज़ाम भी।

मतलब समझ लीजिये कि कम्यूनिकेशन का एक जटिल सिस्टम हमारे चारों तरफ है। ये सब बातें बताती हैं कि संप्रेषण और सूचना हमारे लिए कितने ज़रूरी है। मनुष्य बिना कम्यूनिकेट किये रह ही नहीं सकता। उसे कहना भी है और सुनना भी है।

इस संप्रेषण की प्रक्रिया में सूचना सबसे महत्वपूर्ण है। जब एक व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति से संवाद करता है तो इन दोनों के बीच जो लेन-देन होता है वो सूचनाओं का ही लेन-देन हो रहा होता है। जिसे संदेश भी कहते है। संदेश के अंदर भी सूचना ही छिपी होती है। तो समझ लीजिये कि ये सूचना हमारे लिये बहुत ही ज़रूरी है और उससे भी ज़रूरी है सही सूचना। ग़लत सूचना अर्थ का अनर्थ कर सकती है। अर्थ का अनर्थ कैसे कर सकती हैं? इसे समझने के लिए आपको पहले ये समझना होगा कि आप जो सूचनाएं ग्रहण करते हैं वो आपके साथ क्या करती हैं?

सूचना आपके व्यवहार को कैसे नियंत्रित कर लेती है?

हमारा व्यवहार हमें मिलने वाली सूचनाओं से ही निर्देशित होता है। अगर हमें सही सूचना मिलेगी तो हमारा व्यवहार, निर्णय और प्रतिक्रिया सही होगी। अगर सूचना ग़लत होगी तो हमारे निर्णय, प्रतिक्रिया और व्यवहार भी ग़लत होंगे। जिससे हमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। हमें निर्णय करने के लिए कोई आधार चाहिये होता है अर्थात हम आधार के बिना निर्णय नहीं कर सकते। इस आधार का निर्माण हम अपने पास एकत्र जानाकरियों के जरिये करते हैं। और हमारे पास जानकारियों का संग्रह हमें मिली सूचनाओं के द्वारा होता है। सूचना और जानकारी में फर्क होता है। सूचना क्रम में पहले आती है उसके बाद जानकारी आती है। यानी अगर आपको सूचना नहीं मिलेगी तो आपको जानकारी भी नहीं होगी। आपके निर्णयों और प्रतिक्रियाओं की नींव सूचना होती है। हमारे निर्णय हमें मिली सूचनाओं से ही संचालित होते है और इन निर्णयों से ही हमारा व्यवहार नियंत्रित होता है।

उदाहरण के तौर पर मान लीजिये आपको कोलकाता जाना है तो आपके पास ये जानकारी होनी चाहिये कि आपकी ट्रेन प्लेटफार्म नंबर कितने पर आएगी। ये सूचना मिलने के बाद ही आप अपना सामान समेटकर उस प्लेटफार्म पर जाएंगे। अगर आपको ये सूचना नहीं मिल रही हैं कि आपकी ट्रेन किस प्लेटफार्म पर आएगी तो आप बेचैन हो जाएंगे और कोई निर्णय नहीं कर पाएंगे कि किस तरफ जाएं। आपको ये सूचना भी होनी चाहिये कि कितने बजे आएगी? उसी हिसाब से आप ये तय करेंगे कि आपको स्टेशन कितने बजे पहुंचना है। स्पष्ट है कि हमारे निर्णय, प्रतिक्रिया और व्यवहार सूचनाओं से निर्देशित होते हैं। अब मान लीजिये अगर आपको ग़लत सूचना मिल गई तो? मसलन आपको किसी ने कह दिया कि ट्रेन शाम को 5 बजे आएगी और ट्रेन सुबह दस बजे की हुई तो? तो, आपकी ट्रेन छूट जाएगी। इससे स्पष्ट होता है कि अगर हमारे पास सही सूचनाएं हैं तो हमारे निर्णय और प्रतिक्रियाएं सही होंगी अगर ग़लत सूचनाएं हैं तो हमारे निर्णय और प्रतिक्रियाएं ग़लत होंगी। जिससे हमें नुकसान उठाना पड़ेगा।

अब मान लीजिये कि आपके इलाके में वाट्सऐप पर बच्चा चोर गिरोह की अफवाह वायरल है। अगर आप इसे सही मान लेते हैं तो बेचैन हो जाएंगे और डर जाएंगे। अपने बच्चे को लेकर असुरक्षित महसूस करेंगे। आपकी कॉलोनी के बाकि लोग भी ऐसा महसूस करेंगे। फिर मिलकर कुछ करने की योजनाओं पर बात होगी ताकि बच्चों की रक्षा की जा सके। फिर मीटिंगें होगीं, लोग आपस में बात करेंगे। कोई रास्ता निकालेंगे, योजना बनाएंगे और रात को पहरा बिठा दिया जाएगा। और किसी अंजान व्यक्ति की लिंचिंग तक हो सकती है। बच्चा चोरी की ये अफवाह एक सूचना ही है जिसने बड़े पैमाने पर लोगों के निर्णय और व्यवहार को सामूहिक तौर पर निर्देशित कर दिया। उपरोक्त उदाहरण सत्य घटना पर आधारित है।

ग़लत सूचना, मतलब ग़लत निर्णय और ग़लत प्रतिक्रिया। ग़लत सूचना मात्र आपके लिए और आपके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि देश और लोकतंत्र के लिए भी ख़तरा है। क्योंकि अगर आपको आपकी सरकार, उसके कार्यकलाप, नीतियों और नेताओं के बारे सही सूचनाएं नहीं हैं और आप प्रोपेगेंडा और झूठी ख़बरों की गिरफ्त में हैं तो आपका वोट का निर्णय ग़लत हो सकता है। याद रखिये, आपके निर्णय आपकी जानकारी और सूचनाओं के आधार पर ही होते हैं। इसलिये आपके पास सही सूचना होना देश के लोकतंत्र के लिए भी बहुत ज़रूरी है।

इस बात को भी याद रखिये कि ग़लत सूचनाओं के सहारे कभी सही निर्णय नहीं लिये जा सकते। तो सुनिश्चित करें कि आपको फ़ेक न्यूज़ और प्रोपेगेंडा की बजाय सही सूचनाएं मिलें। इस दौर में इस बात पर अतिरिक्त तौर पर ध्यान देना इसलिये भी ज़रूरी है क्योंकि, जिस मीडिया का काम आपको सही सूचनाएं देना था वो खुद सरकारी प्रोपेगेंडा का मुख्य स्रोत बन चुका है और टीवी स्क्रीन पर वीडियो गेम की फुटेज़ चल रही है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया में ग़लत सूचनाएं बड़े पैमाने पर बेलगाम घूम रही हैं। हिंदू-मुस्लिम की सूचनाएं आपको कहां लेकर जाएंगी आपको गंभीरता से सोचना चाहिये। ये ग़लत सूचनाएं आपकी भावनाओं का कैसे दोहन करती हैं और आपकी धारणाओं को कैसे गढ़ती है? इस बारे फिर कभी।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। वे सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

इसे भी देखें: https://www.youtube.com/watch?v=UwrmzoUFW-0

https://www.youtube.com/watch?v=rNc3_YmJzN0

fake news
fake propaganda
Social Media
Viral post

Related Stories

रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया

यूपी चुनावः कॉरपोरेट मीडिया के वर्चस्व को तोड़ रहा है न्यू मीडिया!

चुनाव चक्र: यूपी की योगी सरकार का फ़ैक्ट चेक, क्या हैं दावे, क्या है सच्चाई

क्या सरकार की पीएम मोदी के जन्मदिन पर ढाई करोड़ लोगों के टीकाकरण की बात 'झूठ' थी?

मृतक को अपमानित करने वालों का गिरोह!

आज तक, APN न्यूज़ ने श्रीनगर में WC में पाकिस्तान की जीत का जश्न बताकर 2017 का वीडियो चलाया

प्रकाश जावड़ेकर ने कोयला ले जाती ट्रेन का जो वीडियो ट्वीट किया, वो 8 महीने पुराना है

पड़ताल: क्या टिकैत वाकई मीडिया को धमकी दे रहे हैं!

एनसीआरबी रिपोर्ट: ‘फ़ेक न्यूज़’ के मामलों में 214% की बढ़ोतरी

शराब बांटने का वीडियो किसान आंदोलन का नहीं बल्कि लुधियाना का है जहां शराब चढ़ायी जाती है


बाकी खबरें

  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,778 नए मामले, 62 मरीज़ों की मौत
    23 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.05 फ़ीसदी यानी 23 हज़ार 87 हो गयी है।
  • moon
    संदीपन तालुकदार
    चीनी मिशन में इकट्ठा किये गये चंद्रमा के चट्टानों से शोध और नये निष्कर्षों को मिल रही रफ़्तार
    23 Mar 2022
    इस परिष्कृत चीनी चंद्र मिशन ने चीन और उसके बाहर दोनों ही जगहों पर पृथ्वी या उसके वायुमंडल से बाहर के चट्टानों पर शोध किया है। जानकार उम्मीद जता रहे हैं कि इससे हमें सौर मंडल के बारे में नयी-नयी…
  • bhagat singh
    हर्षवर्धन
    जाति के सवाल पर भगत सिंह के विचार
    23 Mar 2022
    भगत सिंह के जाति व्यवस्था के आलोचना के केंद्र में पुनर्जन्म और कर्म का सिद्धांत है। उनके अनुसार इन दोनों सिद्धांतों का काम जाति व्यवस्था से हो रहे भीषण अत्याचार के कारण उत्पन्न होने वाले आक्रोश और…
  • bhagat singh
    लाल बहादुर सिंह
    भगत सिंह की फ़ोटो नहीं, उनके विचार और जीवन-मूल्यों पर ज़ोर देना ज़रूरी
    23 Mar 2022
    शहादत दिवस पर विशेष: भगत सिंह चाहते थे कि आज़ाद भारत में सत्ता किसानों-मजदूरों के हाथ में हो, पर आज देश को कम्पनियां चला रही हैं, यह बात समाज में सबसे पिछड़े माने जाने वाले किसान भी अपने आन्दोलन के…
  • भाषा
    साल 2021 में दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी थी : रिपोर्ट
    22 Mar 2022
    साल 2021 में वैश्विक स्तर पर वायु गुणवत्ता की स्थिति बयां करने वाली यह रिपोर्ट 117 देशों के 6,475 शहरों की आबोहवा में पीएम-2.5 सूक्ष्म कणों की मौजूदगी से जुड़े डेटा पर आधारित है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License