NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
मध्यप्रदेश: रीवा में बस हादसा ,नौ की मौत, 23 घायल
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को हर तरह की मदद देने की निर्देश दिये हैं।
भाषा
05 Dec 2019
madhya pradesh accident
Image courtesy: Prabhasakshi

 मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश में रीवा से लगभग 25 किलोमीटर दूर गुढ़ रोड पर बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के कारण एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस में सवार नौ लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गये।

हादसे में गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को हर तरह की मदद देने की निर्देश दिये हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने पीटीआई- भाषा को बताया कि यह हादसा रीवा से लगभग 25 किलोमीटर दूर गूढ़ रोड पर सुबह 6.30 बजे हुआ जब कोहरे के कारण बस ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच पुरुष, तीन महिलाएं और छह माह का एक बच्चा शामिल है।

उन्होंने बताया कि गंभीर रुप से घायलों को रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 रीवा पुलिस रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) चंचल शेखर ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता खराब होने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा निजी ट्रेवल्स की बस जबलपुर से सीधी जा रही थी।

 उन्होंने कहा कि घायलों के अनुसार बस चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था। घटना के बाद से वह फरार है।

आईजी ने बताया कि बस चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Madhya Pradesh
Rewa
Bus-truck collision
Accident in Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश
रीवा
बस-ट्रक की टक्कर
मध्य प्रदेश में एक्सीडेंट
kamalnath

Related Stories

मप्र : बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद दो छात्राओं ने ख़ुदकुशी की

मध्य प्रदेश: आख़िर ईद के जुलूस के दौरान भड़की हिंसा की वजह क्या है?

तिरंगा लगाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, ग्वालियर नगर निगम के तीन कर्मचारियों की क्रेन से गिरकर मौत 

मध्यप्रदेश बस हादसा: 'हादसे का शिकार हुई मासूम ज़िंदगियों को निजीकरण और मुनाफ़े की हवस ने निगला'

मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले में नहर में गिरी बस, 37 शव बरामद

फिर हादसा, फिर मौतें : यूपी के औरैया में 24 मज़दूरों की जान गई, एमपी के सागर में 5 की मौत

मप्र में रिलायंस के बिजली संयंत्र का राखड़ बांध टूटा, 6 लोग बहे, फसलों को नुकसान

मध्य प्रदेश: बस के नदी में गिरने से सात यात्रियों की मौत, 35 घायल

गणपति विसर्जन के दौरान महाराष्ट्र में 18 और मध्यप्रदेश में 11 लोगों की मौत

मप्र : लगातार मर रहे हैं पत्थर खदान के मज़दूर


बाकी खबरें

  • JK
    अनीस ज़रगर
    कश्मीरः जेल में बंद पत्रकारों की रिहाई के लिए मीडिया अधिकार समूहों ने एलजी को लिखी चिट्ठी 
    16 Feb 2022
    मीडिया निकायों ने फहद की पत्रकारिता कार्य के विरुद्ध शुरू की गई सभी पुलिसिया जांच को वापस लेने का भी आह्वान किया। 
  • modi ravidas mandir
    राज वाल्मीकि
    रैदास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात
    16 Feb 2022
    कई जगह दलितों का वोट प्राप्त करने के लिए भाजपा के नेता भी आज रैदास मंदिर में नमन कर रहे हैं। इसे देखकर एक अम्बेडकरवादी होने के नाते मैं असहज हुआ।
  • Greta Acosta Reyes
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वामपंथ के पास संस्कृति है, लेकिन दुनिया अभी भी बैंकों की है
    16 Feb 2022
    'जब हमारे समय की महान सांस्कृतिक बहसों की बात आती है, इतिहास की सुई लगभग पूरी तरह से वामपंथ की ओर झुक जाती है।लेकिन आर्थिक व्यवस्था के मामले में दुनिया बैंकों की है'।
  • UNEMPLOYMENT
    प्रभात पटनायक
    क्यों पूंजीवादी सरकारें बेरोज़गारी की कम और मुद्रास्फीति की ज़्यादा चिंता करती हैं?
    16 Feb 2022
    सचाई यह है कि पूंजीवादी सरकारों को बेरोजगारी के मुकाबले में मुद्रास्फीति की ही ज्यादा चिंता होना, समकालीन पूंजीवाद में वित्तीय पूंजी के वर्चस्व को ही प्रतिबिंबित करता है।
  • punjab
    न्यूज़क्लिक टीम
    अमृतसर: व्यापार ठप, नौकरियाँ ख़त्म पर चुनावों में ग़ायब मुद्दा
    16 Feb 2022
    भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार ख़त्म होने के बाद अमृतसर, तरन तारन और गुरदासपुर के हज़ारों लोग बेरोज़गार हो गए. इस व्यापार ने हज़ारों ट्रक ड्राइवरों, कुलियों, ढाबों को आबाद किया लेकिन अब सभी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License