NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
संस्कृति
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
प्रकाश पर्व : भारत-पाक के टूटे संबंधों को जोड़ती गुरुनानक देव जी की ज़िंदगी
अगर गुरुनानक देव जी के पूरे जीवन को देखें तो इसमें कुछ जगहों का खास महत्व नज़र आता है जो आज भारत-पाकिस्तान की सरहदों में बंट चुकी हैं।
सोनिया यादव
12 Nov 2019
kartarpur

राम और रहीम दोनों के ख़ास सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव जी की 550 वीं जयंती मंगलवार, 12 नवंबर 2019 को दुनियाभर में मनाई जा रही है। प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाले गुरुनानक देव जी के इस जयंती पर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के बीच भी एक नई पहल हुई है। एक लंबे अरसे के बाद करतारपुर गलियारा और ऐतिहासिक दरबार साहिब गुरुद्वारा (करतारपुर साहिब गुरुद्वारा) भारतीय सिख समुदाय के लोगों के लिए खोल दिया गया है।

लंबे समय से भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया भर के सिख संगठन पाकिस्तान सरकार से करतारपुर साहिब के पवित्र स्थल के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे थे। बीते शनिवार 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन हुआ। इसे दोनों तरफ के पंजाबी भारत और पाकिस्तान के बीच नए दौर के रिश्तों की शुरुआत मानते हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस कदम से दोनों देशों के संबंध सुधरेंगे और आपसी कड़वाहट दूर होगी।

इस संबंध में अगर गुरुनानक देव जी के पूरे जीवन को देखें तो इसमें कुछ जगहों का खास महत्व नज़र आता है जो आज भारत-पाकिस्तान की सरहदों में बंट चुकी हैं। गुरुनानक देव जी का जन्मस्थान ननकानासहिब अब पाकिस्तान में है, तो वहीं उनकी कर्मस्थली सुल्तानपुर लोधी भारत के पंजाब प्रांत में स्थित है। बाबा नानक ने अपना अंतिम समय करतारपुर में बिताया और वहीं अपने जीवन अंतिम सांस ली। यूं तो करतार साहिब अब पाकिस्तान में है मगर ये स्थान भारत के गुरदासपुर से केवल साढ़े चार घंटे की दूरी पर स्थित है।

प्रकाश पर्व के मौके पर हम आपको भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के बीच एक पुल का काम करती गुरुनानक देव जी की कहानी उनके अनुयायियों के माध्यम से अवगत करवा रहे हैं...

कई साल ननकाना सहिब में गुजार चुके डेरा बाबा नानक के खुशहाल सिंह बताते हैं, 'ननकाना साहिब में गुरुनानक देव जी का जन्म हुआ था। यह जगह आज पाकिस्तान में है और वहां हर साल प्रकाश पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। लेकिन इस बार इसकी रंगत अलग ही है। करतारपुर कॉरिडोर के खुलने से निश्चित ही संगत की संख्या में इज़ाफा होगा'।

खुशहाल सिंह के मुताबिक लाहौर से लगभग डेढ़ घंटे की दूरी पर स्थित इस जगह पर कई गुरुद्वारे स्थित है। गुरुद्वारे गुरुनानक देव जी के बचपन की खास यादों और संदेशों को याद करते हुए बनाए गए हैं।

गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के हरविंदर सिंह का कहना है, 'पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में बाबा गुरुनानक देव जी ने अपने जीवन का एक लंबा समय बिताया था। यहीं उन्होंने 'ना हिंदू-ना मुस्लिम' का संदेश दिया था। बेबे नानकी उनकी बहन थी, जो ब्याह कर तिलवंडी से सुल्तानपुर आईं थी। बाबा नानक की शादी के बाद वे भी काम की तलाश में यहीं आ गए थे। गुरुनानक देव ने यहां नवाब दौलत लोधी के यहां काम भी किया था और उनके एक बेटे का जन्म भी यहीं हुआ था। बाबा जी की यादों से जुड़ी यहां कई ख़ास जगहें हैं'।

हरविंदर सिंह का आगे कहना है कि यहां आज भी बेबे नानकी के घर की पहली मंजिल पर गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाशित है। यहां बाबा नानक से जुड़ी कई यादें हैं। कुआं, संग्रहालय और कई गुरुद्वारे हैं जो उनकी अलग-अलग महत्व है। जैसे सुल्तानपुर लोधी के जिस गुरुद्वारे में गुरु नानक देव जी को नियुक्त किया था उस स्थान पर आज गुरुद्वारा हट साहिब मौजूद है। इसी तरह जिस बेर के पेड़ के निचे बाबा नानक जी ध्यान लगाया करते थे, वहां गुरुद्वारा बेर साहिब स्थित है।

'गुरुनानक देव जी ने अपनी ज़िंदगी के आख़िरी 18 साल करतारपुर में गुज़ारे थे। जो आज पाकिस्तान के हिस्से में है। यहां जिस जगह बाबा गुरु नानक देव की मौत हुई थी वहां पर गुरुद्वारा बनाया गया था। अंदर बाबा जी का समाधी स्थल भी है और खास बात ये है कि यहां सेवा करने वालों में सिख और मुसलमान दोनों शामिल होते हैं'। ये शब्द हैं अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के सेवक हरप्रीत सिंह के।

हरप्रीत ने आगे प्रकाश पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि गुरुनानक देव जी ने उत्तम और सहज जीवन जीने की सीख दी और अंधकार से प्रकाश का मार्ग प्रशस्त किया। इसलिए उनका जन्मदिन प्रकाश पर्व के नाम से मनाया जाता है। बाबा नानक देव जी का कहना था कि ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको।’ इसका मतलब है की मेहनत करो, कर्म करो, परम शक्ति का नाम जपो और मिल-बांट कर भोजन ग्रहण करो। बाबा के सभी अनुयायी इसका पालन करते हैं।

संगत की सदस्य अर्शदीप कौर कहती हैं कि महिलाओं के साथ शोषण के सख्त खिलाफ थे बाबा नानक देव जी। उनका कहना था कि ‘सो क्यों मंदा आखिये जित जमहि राजान’। जिसका मतलब है कि उसे दुख क्यों देते हो, जिसने राजा-महाराजाओं तक को जन्म दिया। बाबा नानक जी महिलाओं अधिकारों के पुरजोर समर्थक थे।

Kartarpur Corridor
india-pakistan
प्रकाश पर्व
Prakash Parv
Sikhism
Guru gurunanak dev
Nankana Sahib
Kartarpur Sahib

Related Stories

चलो मैं हाथ बढ़ाता हूँ दोस्ती के लिए...


बाकी खबरें

  • उत्तर प्रदेश: फ़ीस जमा न कर पाने के लिए विद्यालय ने छात्रा को अपमानित किया, रोते-रोते हुई मौत
    असद रिज़वी
    उत्तर प्रदेश: फ़ीस जमा न कर पाने के लिए विद्यालय ने छात्रा को अपमानित किया, रोते-रोते हुई मौत
    12 Aug 2021
    फ़ीस माफ़ी का प्रार्थना-पत्र लेकर जब छात्रा स्कूल गई, तो प्रिंसिपल सत्येंद्र शुक्ला ने उसे अपमानित किया और तिमाही परीक्षा में बैठने से भी मना कर दिया। इस से आहत होकर छात्रा रोते हुए घर लौटी, जहां आकर…
  • देशभर में एसएफआई का प्रदर्शन, शिक्षण संस्थानों को दोबारा से चालू करने की मांग 
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    देशभर में एसएफआई का प्रदर्शन, शिक्षण संस्थानों को दोबारा से चालू करने की मांग 
    12 Aug 2021
    प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि लगभग 17 महीनों के लंबे समय से सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। जिसका सीधा प्रभाव प्राइमरी से लेकर विश्विद्यालय, कोचिंग सस्थानो में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर पड़ रहा है.…
  • क्या वेबसाइट पर 'आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों' का ब्यौरा दर्ज कर राजनीति का अपराधीकरण खत्म हो जाएगा?
    अजय कुमार
    क्या वेबसाइट पर 'आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों' का ब्यौरा दर्ज कर राजनीति का अपराधीकरण खत्म हो जाएगा?
    12 Aug 2021
    जस्टिस आर एस नरीमन और जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने निर्देश दिया है कि राजनीतिक दलों को अपनी वेबसाइट पर 'आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार' नाम से कॉलम बनाना होगा। कोर्ट ने चुनाव आयोग को एक ऐसे मोबाइल…
  • देश में दलितों पर हर चौथा अपराध उत्तर प्रदेश में होता है
    राज कुमार
    देश में दलितों पर हर चौथा अपराध उत्तर प्रदेश में होता है
    12 Aug 2021
    उत्तर प्रदेश में वर्ष 2019 में 6,28,578 आपराधिक मामले दर्ज़ किये गये। वर्ष 2017 में ये आंकड़ा 3,10,084 था। यानि अपराध के मामलों में कमी नहीं बल्कि दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। जबकि योगी सरकार दावा कर रही…
  • राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी दलों का बड़ा आरोप- संसद में चर्चा नहीं होने दे रही सरकार 
    न्यूज़क्लिक टीम
    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी दलों का बड़ा आरोप- संसद में चर्चा नहीं होने दे रही सरकार 
    12 Aug 2021
    विपक्ष ने सरकार पर चर्चा कराने की मांग नहीं मानने का आरोप लगाया है और कहा है कि वह पेगासस मामले पर चर्चा करने से भाग रही है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License