NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
मैक्सिको में महिलाओं की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन
कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय नारीवादी समूहों और मानवाधिकार संगठनों ने विक्टोरिया सालाज़ार की हत्या के साथ-साथ मैक्सिको में व्याप्त नस्लवाद, वर्गवाद, स्त्री-द्वेष और विदेशी लोगों से नफरत करने के मामले को लेकर की निंदा की है।
पीपल्स डिस्पैच
01 Apr 2021
मैक्सिको में महिलाओं की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन

30 मार्च को मैक्सिको के क्विंटाना रु प्रांत में विभिन्न नारीवादी समूह, महिला संगठनों के सदस्यों और टुलुम नगरपालिका के लोगों ने स्थानीय पुलिस द्वारा सल्वाडोर के प्रवासी विक्टोरिया एशपरंजा सालाज़ार की हत्या का विरोध करने के लिए नगरपालिका की सड़कों पर उतरे।

300 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने सेटलाइट और टुलुम मार्ग के चौराहे पर प्रदर्शन किया और फिर क्विंटाना रु प्रांत में विक्टोरिया और अन्य महिलाओं की हत्या को लेकर न्याय की मांग करते हुए सिटी हॉल तक मार्च किया। टुलुम फेमिनिस्ट कलेक्टिव ने पुलिस की बर्बरता और पुलिस हिंसा को रोकने की भी मांग की।

36 वर्षीय विक्टोरिया की हत्या चार पुलिस अधिकारियों ने 27 मार्च को की थी जिनमें एक महिला और तीन पुरुष अधिकारी शामिल थे। उसे हिरासत में लेते हुए महिला पुलिस की अधिकारी ने उसे घुटनों के बल नीचे झुकाए रखा और उसकी इस शिकायतों के बावजूद कि वह सांस नहीं ले पा रही है किसी भी सुरक्षा अधिकारी ने उसकी मदद नहीं की। जब उन्होंने देखा कि वह हरकत नहीं कर रही है तो उन्होंने एम्बुलेंस को फोन भी नहीं किया इसके बजाए वे एक पुलिस ट्रक के पीछे उसके बेजान शरीर को ले गए। 29 मार्च को जारी किए गए ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार विक्टोरिया की स्पाइन की पहली दो वर्टिब्रा में फ्रैक्चर था जिससे उसकी मौत हो गई।

विक्टोरिया के लिए न्याय मांगने को लेकर ये विरोध प्रदर्शन क्विंटाना रु प्रांत में कनकून, चेतूमल, होलबॉक्स, प्लाया डेल कारमेन, कोज़ुमेल और फेलिपे कैरिलो प्यूर्टो शहरों के साथ साथ राजधानी मेक्सिको सिटी तक फैल गया। इन सभी विरोध प्रदर्शनों में मैक्सिको की महिलाओं ने देश में महिलाओं की हत्या में वृद्धि और इस अपराध के मामले में इम्प्यूनिटी को लेकर निंदा की।

मैक्सिको दुनिया में सबसे अधिक महिलाओं की हत्या और इम्पयूनिटी देने वाले देशों में से एक है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, मैक्सिको में हर दिन औसतन 10 महिलाओं की मौत होती है और इनमें से 10% से भी कम मामलों का ही हल हो पाता हैं। जिस दिन विक्टोरिया की हत्या हुई थी उस दिन क्विंटाना रु में तीन अन्य महिलाओं की भी हत्या कर दी गई थी।

कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय नारीवादी समूहों और मानवाधिकार संगठनों ने माना है कि विक्टोरिया की हत्या नस्लवाद, वर्गवाद, स्त्री-द्वेष और विदेशी लोगों से नफरत करने का मामला है जो देश में व्याप्त है। संगठनों ने इसे उदाहरण के तौर पर बताया कि मैक्सिको में प्रवासियों और गरीबों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।

mexico
Mexico Protest
International feminist groups

Related Stories

मैक्सिको : एबॉर्शन के अधिकार की मांग के साथ महिलाओं की रैली


बाकी खबरें

  • शेरनी : दो मादाओं की एक-सी नियति की कहानी
    सत्यम श्रीवास्तव
    शेरनी : दो मादाओं की एक-सी नियति की कहानी
    22 Jun 2021
    फ़िल्म की मूल कथा भले ही एक शेरनी (टी-12) के इर्द-गिर्द बुनी गयी है लेकिन कब एक महिला के लिए हमारा समाज, हमारी राजनीति, हमारी नौकरशाही ठीक वही रवैया अपना लेती है जो एक शेरनी के लिए, यह बिना किसी…
  • kashmir
    न्यूज़क्लिक टीम
    कश्मीर : पर्यटन कम होने से ड्राइवर संकट में
    21 Jun 2021
    श्रीनगर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में टैक्सी और टेम्पो स्टैंड ख़ाली पड़े हैं; हर रोज़ आते हैं और पर्यटकों का इंतज़ार करते हैं, मगर कोई नहीं आता। अगस्त 2019 के बाद से कश्मीर के पर्यटन उद्योग में लगातार…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    देश भर में आज से सबको मुफ़्त टीका, पीएम की होगी कश्मीरी नेताओं से मुलाक़ात और अन्य ख़बरें
    21 Jun 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे देश भर में सबको मुफ़्त वैक्सीन, केंद्र सरकार की कश्मीरी नेताओं से बातचीत और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • हरियाणा: सांप्रदायिकता सौहार्द और न्याय के पक्ष में नागरिक सम्मलेन
    न्यूज़क्लिक टीम
    हरियाणा: सांप्रदायिकता सौहार्द और न्याय के पक्ष में नागरिक सम्मलेन
    21 Jun 2021
    देश के सबसे पिछड़े जिले में से एक हरियाणा के नूह में कुछ दिनों पहले एक मुस्लिम युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से ही दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिशों की जा…
  • झारखण्ड – बिहार : बेतहाशा महंगाई के ख़िलाफ़ वाम दलों का विरोध पखवाड़ा, मोदी सरकार के पुतले जले 
    अनिल अंशुमन
    झारखण्ड – बिहार : बेतहाशा महंगाई के ख़िलाफ़ वाम दलों का विरोध पखवाड़ा, मोदी सरकार के पुतले जले 
    21 Jun 2021
    वाम दलों ने सरकार से मांग की है कि आयकर के दायरे से बाहर परिवारों को 6 माह तक प्रति परिवार 7500 रु की आर्थिक सहायता देने तथा इन परिवारों के प्रति सदस्य 10 किलो अनाज के साथ साथ दाल, खाद्य तेल, चीनी व…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License