NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा चुनाव: ‘आप’ ने हरभजन सिंह, राघव चड्ढा सहित पांच लोगों को बनाया उम्मीदवार
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार है। राज्यसभा की छह राज्यों में 13 सीटों के लिए 31 मार्च को मतदान होना है। 
भाषा
21 Mar 2022
aap

‘आम आदमी पार्टी’ (आप) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, पार्टी के विधायक राघव चड्ढा, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के संकाय सदस्य संदीप पाठक, शिक्षाविद् अशोक कुमार मित्तल और व्यवसायी संजीव अरोड़ा को पंजाब से राज्यसभा के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी के सभी पांच उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए यहां पंजाब विधानसभा परिसर पहुंचे।

पंजाब से राज्यसभा के पांच सदस्यों .... सुखदेव सिंह ढींडसा (शिरोमणि अकाली दल), प्रताप सिंह बाजवा (कांग्रेस), श्वेत मलिक (भाजपा), नरेश गुजराल (शिरोमणि अकाली दल) और शमशेर सिंह दुल्लो (कांग्रेस) का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार है, जबकि नामांकन दस्तावेजों की जांच मंगलवार को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 मार्च है।

राज्यसभा की छह राज्यों में 13 सीटों के लिए 31 मार्च को मतदान होना है। मतगणना भी उसी दिन की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया दो अप्रैल से पहले पूर्ण की जानी है।

पंजाब विधानसभा के सचिव के पास नामांकन पत्र दाखिल किए जाने हैं, जो राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने हाल ही में सम्पन्न हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल की थी।

AAP
Rajya Sabha
Rajya Sabha elections
Harbhajan Singh
Raghav Chadha
Sandeep Pathak
Ashok Kumar Mittal
Sanjeev Arora

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

भारत में संसदीय लोकतंत्र का लगातार पतन

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव का समीकरण

हार्दिक पटेल का अगला राजनीतिक ठिकाना... भाजपा या AAP?

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?


बाकी खबरें

  • दिवालिया कंपनी देवू द्वारा अधिग्रहित ज़मीन को किसानों को वापस करे सरकार : छत्तीसगढ़ किसान सभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिवालिया कंपनी देवू द्वारा अधिग्रहित ज़मीन को किसानों को वापस करे सरकार : छत्तीसगढ़ किसान सभा
    17 May 2021
    भूमि अधिग्रहण कानून में प्रावधान है कि यदि कोई कंपनी भूमि अधिग्रहण के पांच सालों के अंदर अपना उद्योग लगाने में असफल रहती है, तो अधिग्रहित जमीन मूल खातेदार को लौटा दी जाएगी।
  • कोरोना अपडेट: देश में क़रीब एक महीने बाद 3 लाख से कम नए मामले दर्ज
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में क़रीब एक महीने बाद 3 लाख से कम नए मामले दर्ज
    17 May 2021
    देश में क़रीब एक महीने बाद कोरोना के 2,81,386 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 14.08 फ़ीसदी यानी 35 लाख 16 हज़ार 997 हो गयी है।
  • क्या जम्मू में कोविड के मामले कश्मीर से कम और मृत्यु दर अधिक है?
    सागरिका किस्सू
    क्या जम्मू में कोविड के मामले कश्मीर से कम और मृत्यु दर अधिक है?
    17 May 2021
    जबकि डॉक्टर वायरस के दोहरे स्वरूप (डबल म्यूटेंट) को दोष दे रहे हैं, लेकिन इस मामले में जम्मू के सरकारी अस्पतालों की दयनीय स्थिति को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है।
  • राजीव गाँधी का राजनीति में उतार चढ़ाव
    न्यूज़क्लिक टीम
    राजीव गाँधी का राजनीति में उतार चढ़ाव
    16 May 2021
    इतिहास के पन्ने के इस अंक में नीलांजन बात कर रहे हैं 80 और 90 के दशक में हुए राजनीतिक उथल पुथल की।
  • डाटा स्टोरी : बीजेपी की बंगाल में हार का श्रेय सिर्फ़ ममता नहीं, जनता को भी जाता है
    एजाज़ अशरफ़, ज़ाद महमूद, सोहम भट्टाचार्य
    डाटा स्टोरी : बीजेपी की बंगाल में हार का श्रेय सिर्फ़ ममता नहीं, जनता को भी जाता है
    16 May 2021
    पश्चिम बंगाल में हर धर्म के मतदाता अपने सभी जुड़ावों को किनारे रख कर बीजेपी को हराया है क्योंकि उन्हें अपने राज्य में विभाजनकारी हिंदुत्व की राजनीति मंज़ूर नहीं थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License