NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
ट्रंप दूसरी बार बरी, रिपब्लिकन का विभाजन बढ़ा
अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में कई रिपब्लिकन सांसदों ने राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को नज़रअंदाज़ करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति के प्रयासों की कड़ी निंदा की है।
पीपल्स डिस्पैच
15 Feb 2021
ट्रंप

6 जनवरी के कैपिटल दंगों में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भूमिका और जिम्मेदारी पर अमेरिकी सीनेट के फैसले के तुरंत बाद संसदीय जांच करने का आह्वान किया गया। शनिवार 13 फरवरी को सीनेट द्वारा दिए गए निर्णय में सीनेट ने महाभियोग के एकल अनुच्छेद से ट्रम्प को दोषी ठहराने के लिए 57-43 से वोट किया। लेकिन यह पूर्व राष्ट्रपति को दोषी ठहराने और उनके खिलाफ होने वाली कार्रवाइयों की ओर बढ़ने के लिए 100-सदस्यीय कांग्रेस के इस सदन में आवश्यक 67 वोटों से काफी दूर रहा।

बमुश्किल कुछ दिनों तक चलने वाले इस तीव्र सुनवाई में सीनेट के सामने केवल दलीलें पेश की गईं और किसी भी गवाह को पेश नहीं किया गया या न ही पूछताछ की गई। प्रतिनिधि सभा द्वारा नियुक्त महाभियोग प्रबंधकों वाली अभियोजन टीम ने गवाहों को सुनवाई के लिए पेश करने का प्रयास किया, लेकिन अंततः सीनेट को दिए गए रिकॉर्डेड गवाही द्वारा पिछले दरवाजे से डील को पूरा कर लिया।

ट्रम्प पर दूसरा महाभियोग अमेरिकी इतिहास के लिए कई मायनों में अभूतपूर्व था। ट्रम्प ऐसे राष्ट्रपति रहे जिन पर प्रतिनिधि सभा द्वारा दो बार महाभियोग लाया गया। वे एक ऐसा पहले व्यक्ति हैं जिन पर उनके कार्यकाल में सरकार की एक शाखा के खिलाफ भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया है। वह ऐसे पहले व्यक्ति भी हैं जिन्हें पद छोड़ने के बाद महाभियोग की सुनवाई का सामना करना पड़ा है और उनकी पार्टी के सांसदों ने उनके खिलाफ क्रॉस वोटिंग भी की है।

जबकि दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी के अधिकांश कांग्रेस सदस्यों ने महाभियोग प्रक्रिया के दौरान ट्रम्प का समर्थन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने चुनावी प्रक्रिया में उनकी कार्रवाई की निंदा करने के लिए रुख अपनाया। महाभियोग प्रक्रिया को अपनी तरह का द्विदलीय प्रक्रिया बनाते हुए सात रिपब्लिकन सीनेटरों और 10 रिपब्लिकन कांग्रेसियों ने ट्रम्प को दोषी ठहराने और महाभियोग चलाने के लिए मतदान किया है।

कई रिपब्लिकन नेताओं ने ट्रम्प पर अमेरिकी कांग्रेस के खिलाफ दक्षिणपंथी भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया है जब इसने दिसंबर 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को प्रमाणित किया था।

America
Donand Trump
republican party
US Congress
Capitol Hill Attack

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

गर्भपात प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के लीक हुए ड्राफ़्ट से अमेरिका में आया भूचाल

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बीच वार्ता का दांव और अफ़ग़ानिस्तान के बहाने शांति का दौर


बाकी खबरें

  • musahar
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: पूर्वी क्षेत्र में विकल्पों की तलाश में दलित
    02 Mar 2022
    दलित आम तौर पर ऐसे मूक मतदाता माने जाते हैं, जो अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं का आसानी से इज़हार नहीं करते। हालांकि, इस चुनाव को नज़दीक से देखने पर इस बात के साफ़ संकेत मिल जाते हैं कि उनका झुकाव बसपा…
  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    02 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.20 फ़ीसदी यानी 85 हज़ार 680 हो गयी है।
  • एम. के. भद्रकुमार
    यूक्रेन युद्ध ने यूरोपियन यूनियन और अमेरिका को ईरान सौदे पर सोचने को मजबूर किया
    02 Mar 2022
    क्या नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के विस्तार पर अमेरिका-रूस टकराव और यूक्रेन के आसपास बने हालात वियना में चल रही ईरान परमाणु वार्ता को पटरी से उतार देगी?
  • ukraine
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी; सोवियत संघ का हिस्सा रहे राष्ट्रों से दूर रहे पश्चिम, रूस की चेतावनी
    02 Mar 2022
    रूसी बलों ने मंगलवार को यूक्रेन के घनी आबादी वाले शहरी इलाकों पर हमले तेज करते हुए यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर के मध्य स्थित एक मुख्य चौराहे और कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी की। वहीं भारत ने…
  • बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    02 Mar 2022
    पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि वह सीटेट और बीटेटट उत्तीर्ण सभी अभ्यर्तियों के लिए सातवें चरण की बहाली के लिए 2014-21 तक सभी रिक्तियों को जोड़कर मार्च महीने में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License