NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
तुर्की : भूख हड़ताल ख़त्म करने के कुछ दिनों बाद वामपंथी लोक बैंड के दूसरे सदस्य की मौत
इब्राहिम गोकेक की हत्या के अलावा एक और बैंड सदस्य की एक समर्थक के साथ अप्रैल में मौत हो गई थी। यह दोनों भी सरकार द्वारा बैंड के शोषण के विरोध में भूख हड़ताल पर थे। यह शोषण 2016 के विफल तख़्तापलट के प्रयास के जवाब में तुर्की सरकार की व्यापक कार्रवाई का हिस्सा था।
पीपल्स डिस्पैच
08 May 2020
तुर्की

7 मई को तुर्की वामपंथी लोक बैंड Grup Yorum के सदस्य इब्राहिम गोकेक की मौत हो गई। उन्होंने 2 दिन पहले ही अपनी 323 दिन तक चली बैंड के शोषण के विरोध वाली भूख हड़ताल को ख़त्म किया था। 35 साल के गोकेक को 5 मई को भूख हड़ताल ख़त्म होने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया था, क्योंकि वह गंभीर हालत में थे। 

राष्ट्रपति एर्दोगन की सरकार ने 2016 जुलाई में हुए विफल तख़्तापलट के प्रयास के जवाब में बैंड को बंद करवा दिया था। Grup Yorum को बैन कर दिया गया था, और उसके सदस्यों को टेरर वॉच लिस्ट में डाल दिया था। अधिकारियों के बैंड के सांस्कृतिक केंद्र पर रेड भी की और उनकी संपत्ति को नष्ट कर दिया।

गोकेक ने क़रीब एक साल बाद अपनी भूख हड़ताल तब ख़त्म की जब वह इस्तांबुल के गवर्नर से शहर में एक कॉन्सर्ट करने की इजाज़त मांगने में कामयाब हो गए थे। मंगलवार को एक बयान में बैंड ने इसे 'राजनीतिक विजय' बताया था, और कहा था 'सारी दुनिया ने हमारे संघर्ष के बारे में सुना है। हमें उम्मीद है कि हमारी कॉन्सर्ट करने की अर्ज़ी का सकारात्मक जवाब आएगा।'

गोकेक से पहले एक और बैंड सदस्य हेलेन बोलेक की भी भूख हड़ताल की वजह से मौत हो गई थी। बोलेक की मौत 3 अप्रैल हो हुई थी, जो उनकी भूख हड़ताल का 288वां दिन था। एक और शख़्स, बैंड के समर्थक मुस्तफ़ा कोकक की भी मौत बैंड के समर्थन में उनकी भूख हड़ताल के 297वें दिन हो गई थी।

मार्क्सवादी-लेनिनवादी समूह रिवोल्यूशनरी पीपुल्स लिबरेशन पार्टी/फ्रंट (डीएचकेपी-सी) के साथ संबंध रखने के लिए बैंड को निशाना बनाया गया था और उसे सताया गया था। बैंड के सात सदस्यों को 2016 में अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था, बाद में तीन को छोड़ दिया गया, जिसमें बोलेक और गोकेक शामिल थे। बैंड के दो सदस्य, सेल्मा और इयान अल्टिन, जुलाई 2018 में तुर्की से भाग गए, और फ्रांस में शरण के लिए आवेदन किया। एक अन्य बैंड सदस्य, इहसन सिबेलिक, वर्तमान में जर्मनी में रह रहे हैं।

Grup Yorum की स्थापना 1985 में हुई थी, वह तुर्की में काफ़ी मशहूर है। इस बैंड के गाने कामकाजी वर्ग और किसानों के संघर्ष के बारे में होते हैं, जिनसे सुनने वालों को वामपंथी और समाजवादी सोच के साथ-साथ तुर्की और दुनिया भर के समाजवादी संघर्ष के बारे में पता चलता है। उनके गानों में पूंजीवाद और फ़ासीवाद का भी सच बताया गया है, जिसकी वजह से दशकों से विभिन्न तुर्की सरकारों ने उन्हें निशाना बनाया है। उदाहरण के तौर पर 1993 में, उनकी एल्बम 'Cesaret' की कैसेट से भरा एक ट्रक दियारबक़ीर का जा रहा था, जिस पर गोलियों से हमला कर दिया गया था।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Turkey
Turkey Government
left-wing
hunger strike
International news

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

क्या अमेरिका और यूरोप के करीब आ रहा है तुर्की?

दुनिया भर की: जर्मनी में ‘ट्रैफिक लाइट गठबंधन’ के हाथों में शासन की कमान

भीड़ ने तुर्की में सीरियाई शरणार्थियों पर हमला किया

तुर्की और ग्रीस में फैली विनाशकारी जंगल की आग


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर खीरी कांड: मंत्री पुत्र आशीष की ज़मानत को चुनौती देने वाली याचिका पर हुई सुनवाई, अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा
    04 Apr 2022
    सुप्रीम कोर्ट ने 30 मार्च को यूपी सरकार को आशीष की ज़मानत रद्द करने के मामले में एसआईटी जांच की निगरानी कर रहे सेवानिवृत्त न्यायाधीश की रिपोर्ट पर चार अप्रैल तक जवाब देने का निर्देश दिया था।
  • जॉन पी रुएल
    क्यों बाइडेन पश्चिम एशिया को अपनी तरफ़ नहीं कर पा रहे हैं?
    04 Apr 2022
    बाइडेन प्रशासन को रूस के ख़िलाफ़ पारंपरिक पश्चिम एशियाई देशों को लामबंद करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है, जिससे इस क्षेत्र में अमेरिकी प्रभाव पर सवाल उठ रहा है।
  • एना व्राचर
    क्या यूक्रेन युद्ध को लेकर ग़रीब देशों पर दबाव बनाने के लिए स्वास्थ्य का इस्तेमाल किया जायेगा?
    04 Apr 2022
    लिथुआनिया सरकार ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के दौरान बांग्लादेश को तक़रीबन आधा मिलियन कोविड-19 वैक्सीन खुराक को दान करने के अपने फ़ैसले को पलट दिया है। इससे एक ख़तरनाक़…
  • gandhi
    न्यूज़क्लिक टीम
    गाँधी पर देशद्रोह का मामला चलने के सौ साल, क़ानून का ग़लत इस्तेमाल जारी
    03 Apr 2022
    महात्मा गाँधी पर देशद्रोह का मुकदमा चलने के एक सदी बाद, आज अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने वालों पर यह क़ानून लगाने के मामलों में लगातार इज़ाफा हो रहा हैI तमाम शोध के ज़रिए यह ज़ाहिर किया गया कि कैसे…
  • HINDU MAHASABHA
    मुकुंद झा
    बुराड़ी हिंदू महापंचायत: धार्मिक उन्माद के पक्ष में और मुसलमानों के ख़िलाफ़, पत्रकारों पर भी हुआ हमला
    03 Apr 2022
    रविवार तीन अप्रैल को एकबार फिर दिल्ली में दक्षिणपंथी हिन्दू संगठनों का जमावड़ा हुआ जहां एकबार फिर मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए गए। इस हिन्दू महापंचायत का आयोजन भी पिछले साल 8 अगस्त को जंतर-मंतर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License