NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
सोशल मीडिया
भारत
राजनीति
50 जीबी फ्री इंटरनेट डाटा का व्हाट्सऐप मैसेज़ झूठा है
आपको भी ये मैसेज ज़रूर मिला होगा। जिसमें दावा किया जा रहा है कि “स्वास्थ्य और परिवार मंत्रालय के तरफ से एक-दूसरे से जुड़े रहने के लिये दिया जा रहा है मुफ्त इंटरनेट डाटा।”
राज कुमार
30 Mar 2020
fact check

इस कठिन समय में भी बहुत लोग आपके साथ धोखा करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। जिस समय हमारे देश समेत पूरा विश्व कोरोना महामारी से लड़ाई लड़ रहा है, उस समय में भी फर्जी मैसेज और ख़बरें वायरल कर आपको गुमराह करने और ठगने की कोशिश की जा रही है। इसलिए हर सूचना, हर ख़बर को लेकर बहुत सतर्क रहने की ज़रूरत है।   

आपको भी ये मैसेज ज़रूर मिला होगा। जिसमें दावा किया जा रहा है कि “स्वास्थ्य और परिवार मंत्रालय के तरफ से एक-दूसरे से जुड़े रहने के लिये दिया जा रहा है मुफ्त इंटरनेट डाटा।”

1_22.JPG

संदेश में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का हवाला दिया जा रहा है। इसे प्रामाणिक बनाने के लिये नेशनल हेल्थ मिशन का लोगो लगाया गया है। लेकिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की वेबसाइट पर ऐसी कोई अधिसूचना नहीं है। न ही प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो की वेबसाइट पर इस तरह की ब्रीफिंग है। ये सूचना फेक है।

जब आप लिंक पर क्लिक करते हैं तो स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय की वेबसाइट नहीं खुलती बल्कि एक आनलाइन स्कैम का पेज खुलता है। जिस पर प्रधानमंत्री की फोटो लगी है। जब आप 30 दिन 60 दिन में से किसी भी आइकन पर क्लिक करते हैं तो आपसे पूछा जाता है कि आप कितने जीबी इंटरनेट सेवा लेना चाहेंगे।

 50gb.JPG

आगे क्लिक करने पर पेज खुलता है, आपसे पूछा जाता है 3G या 4G? आगे क्लिक करने पर आपके सामने मैसेज आता है कि इसे एक्टिव करने के लिये 12 व्यक्तियों या ग्रुप में भेजो।

Screenshot_20200330_121834.jpg

Screenshot_20200330_121902.jpg

मतलब साफ है कि सूचना फर्जी है।

 इस लिंक पर क्लिक करने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

इस तरह के लिंक पर क्लिक करने से आपके मोबाइल में अनचाहे और नुकसानदायक एप्स/साफ्टवेयर इंस्टाल हो सकते हैं। आपकी निजी जानकारियां भी चोरी हो सकती हैं। आमतौर पर इस तरह के स्कैम को “क्लिक फ्रोड स्कैम” कहा जाता है। जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा क्लिक हासिल करना होता है। आपको झांसा दिया जाता है कि फ्री इंटरनेट प्लान एक्टिव करने के लिए इसे 30 या 50 लोगों को या ग्रुप में भेजो। ज्यादा क्लिक हासिल करके ही इस तरह के स्कैमर विज्ञापनदाताओं से कमाई करते हैं।

लेकिन ख़तरा बस यहां तक नहीं है ये “फिशिंग आपरेशन” भी हो सकता है और आपके खाते से पैसे भी निकाले जा सकते हैं।

 बचाव के लिये क्या करें?

ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

कई बार आपको ऐसे लिंक भी आते हैं जिनका यूआरएल कंपनी के नाम से ही होता है और आपको सच्चे लग सकते हैं। उदाहरण के तौर पर इस लिंक पर क्लिक करें और आल्ट न्यूज़ की ये पोस्ट देखें। इस लिंक पर क्लिक करें और देखें जिसमें व्हाट्सऐप के जरिये स्कैम किया गया और जिसके लिये व्हाट्सऐप को उपभोक्ताओं के लिये सूचना जारी करनी पड़ी थी।

(लेखक राज कुमार स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते रहते हैं।)

fact check
Free data
internet
WhatsApp
Fake message
Work From Home
Lockdown

Related Stories

उच्च न्यायालय ने फेसबुक, व्हाट्सऐप को दिए सीसीआई के नोटिस पर रोक लगाने से किया इंकार

विश्लेषण : मोदी सरकार और सोशल मीडिया कॉरपोरेट्स के बीच ‘जंग’ के मायने

कैसे बना सोशल मीडिया राजनीति का अभिन्न अंग?

नए आईटी कानून: सरकार की नीयत और नीति में फ़र्क़ क्यों लगता है?

जिसे कांग्रेस की ‘COVID टूलकिट’ बताया जा रहा है, वो जाली लेटरहेड पर बनाया गया डॉक्युमेंट है

भारत में प्राइवेसी लॉ नहीं होने का फ़ायदा उठा रहा है WhatsApp

महामारी की दूसरी लहर राष्ट्रीय संकट, इंटरनेट पर मदद मांगने पर रोक न लगाई जाए : उच्चतम न्यायालय

कपूर, लौंग, अजवाइन और नीलगिरी तेल ऑक्सीजन लेवल नहीं बढ़ाते, केन्द्रीय मंत्री ने शेयर किया ग़लत दावा

यदि आप नई नीति स्वीकार नहीं करना चाहते, तो वाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं करें: अदालत

आलोचनाओं के बीच वाट्सऐप ने नई नीति का क्रियान्वयन तीन महीने के लिए टाला


बाकी खबरें

  • kisan andolan
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन का एक साल: जश्न के साथ नई चुनौतियों के लिए तैयार
    26 Nov 2021
    दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन को आज एक साल पूरा हो गया। 26 नवंबर 2020 को शुरू हुआ यह आंदोलन आज अहम मोड़ पर है। पहली जीत के तौर पर यह आंदोलन तीनों कृषि क़ानूनों को वापस करा चुका है और अब दूसरी बड़ी…
  • kisan andolan
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट: किसानों ने Mr. PM को पढ़ाया संविधान का पाठ
    26 Nov 2021
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने दिल्ली की सरहद टिकरी बॉर्डर पर बैठीं किसान औरतों और मर्दों के साथ-साथ नेताओं से बात करके यह जानने की कोशिश की कि आखिर मोदी की घोषणा पर उन्हें क्यो नहीं…
  • sex ratio
    अजय कुमार
    1000 मर्दों पर 1020 औरतों से जुड़ी ख़ुशी की ख़बरें सच की पूंछ पकड़कर झूठ का प्रसार करने जैसी हैं!
    26 Nov 2021
    औरतों की संख्या मर्दों से ज़्यादा है - यह बात NFHS से नहीं बल्कि जनगणना से पता चलेगी।
  • up police
    विजय विनीत
    जंगलराज: प्रयागराज के गोहरी गांव में दलित परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या
    26 Nov 2021
    दलित उत्पीड़न में यूपी, देश में अव्वल होता जा रहा है और इस सरकार में दलितों व कमजोरों को न्याय मिलना दूर की कौड़ी हो गया है। यदि प्रयागराज पुलिस ने दलित परिवार की शिकायत पर कार्रवाई की होती और सवर्ण…
  • kisan andolan
    मुकुंद झा
    किसान आंदोलन के एक साल बाद भी नहीं थके किसान, वही ऊर्जा और हौसले बरक़रार 
    26 Nov 2021
    26 नवंबर 2020 को दिल्ली की सीमाओं से शुरू हुए किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर टिकरी, सिंघू और ग़ाज़ीपुर बॉर्डर हज़ारों की संख्या में किसान पहुंचे और आंदोलन को अन्य मांगों के साथ जारी रखने का अहम…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License