NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हिंदू संगठन के नेता का विवादित बयान, सेकुलर लेखकों से कहा- 'महामृत्युंजय हवन' करो नहीं तो गौरी लंकेश की तरह शिकार बनोगे
हिंदू संगठन के नेता ने वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर लेखकों के लिए विवादित बयान दिया है।
सबरंग इंडिया
11 Sep 2017
गौरी लंकेश
गौरी लंकेश

हिंदू संगठन के नेता ने वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर लेखकों के लिए विवादित बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केरल हिंदू ऐक्य वेदी के राज्य प्रमुख केपी शशिकला टीचर ने कहा है कि गौरी लंकेश जैसा हश्र न हो इसलिए सेकुलर लेखकों को 'महामृत्युंज हवन' करना चाहिए। ज्ञात हो कि ऐक्य वेदी आरएसएस समर्थक संगठनों का साझा मंच है।

बता दें कि वरिष्ठ कन्नड़़ पत्रकार गौरी लंकेश की छह सितंबर को बैंगलुरु में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरी लंकेश आरएसएस और बीजेपी समेत तमाम दक्षिणपंथी संगठनों की घोर आलोचक थीं। गौरी की हत्या के बाद आठ सितंबर को एर्नाकुलम में संगठन ऐक्य वेदी के एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए शशिकला ने कहा कि आरएसएस उन लोगों को मारना नहीं चाहते जो उसके विरोधी हैं क्योंकि वो प्रतिरोध से ऊर्जा लेकर ही आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मैं सेकुलर लेखकों से कहना चाहूंगी कि अगर वो लंबा जीवन चाहते हैं तो उन्हें 'महामत्युंजय हवन' करना चाहिए क्योंकि ये भावी के बारे में कोई नहीं जान सकता। नहीं तो आप भी गौरी लंकेश की तरह शिकार बनोगे।

शशिकला के इस बयान पर राज्य की सत्ताधारी पार्टी सीपीएम और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। केरल के सीएम पिनारायी विजयन ने शशिकला के बयान पर कहा कि इस तरह की प्रवृत्तियों से हमारा समाज परेशान होता है। वहीं कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने कहा कि उन्होंने सिर्फ सेकुलर लेखकों को नहीं बल्कि देश के सेकुलर मूल्यों को चुनौती दी है।
 

 

Courtesy: सबरंग इंडिया,
Original published date:
11 Sep 2017
गौरी लंकेश
केरला
भाजपा
लेखकों के कत्ल

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध

झारखण्ड भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल, 2017: आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार

यूपी: योगी सरकार में कई बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप

मोदी के एक आदर्श गाँव की कहानी

क्या भाजपा शासित असम में भारतीय नागरिकों से छीनी जा रही है उनकी नागरिकता?

बिहार: सामूहिक बलत्कार के मामले में पुलिस के रैवये पर गंभीर सवाल उठे!


बाकी खबरें

  • donkey
    शिरीष खरे
    हमारे लिए गधा आज भी 'गधा', जबकि विदेश में बढ़ रही कद्र!
    10 Feb 2022
    आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2012 की पशुधन गणना से वर्ष 2019 की नवीनतम पशुधन गणना तक, गधों की आबादी में सबसे तेज 61.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
  • Banaras
    विजय विनीत
    EXCLUSIVE: बनारस में गांजे से बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी, धर्म की आड़ में खुलेआम होता है नशा!
    10 Feb 2022
    बनारसियों के आदर्श राम-कृष्ण, गौतम बुद्ध, कणादि, जैमिनि, पाणिनी, पतंजलि से लेकर रविदास, कबीर, नानकदेव, पार्श्वनाथ में से कोई चिलम नहीं पीता था। इस शहर में अब तमाम ढोंगी साधु-संत परंपरा की आड़ में…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में फिर 1200 से ज़्यादा लोगों की मौत 
    10 Feb 2022
    देश में 24 घंटे में कोरोना से 1,241 लोगों की मौत हुई है। इस तरह अब तक कुल 5 लाख 6 हज़ार 520 लोग अपनी जान गँवा चुके है।
  • UP West
    प्रज्ञा सिंह
    यूपी चुनाव: क्यों हो रहा है भाजपा मतदाता का हृदय परिवर्तन
    10 Feb 2022
    उस किसान की कहानी, जो ग्रामीण मध्य वर्ग के बीच हिंदुत्व से प्रेरित आकांक्षाओं से उपजे संघर्षों का प्रतीक है।
  • Health budget
    डॉ. राजू पाण्डेय
    स्वास्थ्य बजट: कोरोना के भयानक दौर को क्या भूल गई सरकार?
    10 Feb 2022
    स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वर्ष 2021-22 का वास्तविक स्वास्थ्य बजट जीडीपी का .34 प्रतिशत था जो 2022-23 में .06 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के बाद .40 प्रतिशत हो गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License