NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
ट्रम्प के वरिष्ठ सहयोगी बैनन 'बॉर्डर वॉल फंड' धोखाधड़ी मामले में गिरफ़्तार
स्टीव बैनन यूएस-मैक्सिको बॉर्डर पर निजी तौर पर दीवार निर्माण करने के लिए "वी बिल्ड द वॉल" अभियान से एक मिलियन डॉलर का फंड हासिल करने के आरोपी है।
पीपल्स डिस्पैच
21 Aug 2020
sti

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पूर्व मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन को संघीय अभियोजन पक्ष ने गुरुवार 20 अगस्त को तीन अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी के आरोपों में गिरफ्तार किया है और न्यायलय के समक्ष उन्हें दोषी ठहराया है। ब्रायन कोल्फेज, एंड्रयू बैडोलाटो और टिमोथी शिया के साथ बैनन के ख़िलाफ़ ये आरोप लगाए गए हैं। इनके ख़िलाफ़ आरोप एक निजी बॉर्डर वाल बनाने के लिए कथित तौर पर दानदाताओं के लाखों डॉलर गबन करने के मामले से जुड़े हैं।

अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (डीओजे) का प्रतिनिधित्व करने वाले संघीय अभियोजकों के अनुसार, चारों अभियुक्तों ने अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए धन की हेराफेरी की है। दायर किए गए आरोपों के अनुसार, बैनन ने अकेले 1 मिलियन अमरीकी डॉलर के करीब हासिल किया जिसमें से अधिकांश राशि का इस्तेमाल उनके व्यक्तिगत ख़र्चों का भुगतान करने के लिए किया गया था। जारी किए गए डीओजे के बयान में कहा गया उन्होंने इस अभियान से फंड को निकालने के लिए अपने नियंत्रण वाले एक ग़ैर-लाभकारी संगठन का उपयोग किया।

दिसंबर 2018 में बैनन और अन्य लोगों के साथ कोल्फेज द्वारा "वी बिल्ड द वॉल" अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान ने अब तक 25 मिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक की राशि जुटाई है और दानदाताओं को यूएस-टेक्सास सीमा पर निजी तौर पर निर्मित बॉर्डर वाल को बढ़ाने का वादा किया है। ब्रेन कोल्फेज इस अभियान का मुख्य चेहरा हैं और उन पर 350,000 अमेरिकी डॉलर के क़रीब हेराफेरी करने का आरोप लगाया गया है।

साल 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में ट्रम्प के प्रचार अभियान के लिए बैनन मुख्य रणनीतिकार थे और उन्हें व्यापक रूप से "बिल्ड द वॉल" नारा तैयार करने वाले के रूप में देखा जाता है। गिरफ़्तारी की ख़बर सामने आने पर राष्ट्रपति ट्रम्प ने बैनन और वी बिल्ड द वॉल अभियान से दूरी बना ली थी।

इन चारों आरोपियों को ज़मानत पर रिहा कर दिया गया है।

donal trump
steve bainen
arresting of steve bainen

Related Stories

स्टीव बैनन और भ्रष्ट अधिकारियों को आख़िरी समय में ट्रंप ने माफ़ किया

ट्रंप ने किया अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की कमजोर कड़ी का खुलासा

अमेरिका-चीन व्यापार समझौता तो सुलझ गया; अब आगे क्या?

घटते आपसी विश्वास के चलते प्रभावित होता चीन-अमेरिकी व्यापार समझौता

विश्व मंच पर भारत के ‘रियलिटी शो’ कमज़ोर पड़ने लगे हैं

BlackLivesMatter: क्या यहाँ पर पुलिस भड़काऊ बयानों पर अंकुश लगाएगी?

कोविड-19 वैश्विक महामारी हमारे समाज के सभी तबक़ों के लिए बुनियादी चुनौती है

भोपाल के 35 साल, झारखण्ड चुनाव, डोनाल्ड ट्रम्प और अन्य

मोदी, गोदी और ट्रम्प

कोयला श्रमिकों की हड़ताल , ह्यूस्टन में मोदी का विरोध और अन्य ख़बरें


बाकी खबरें

  • Gauri Lankesh pansare
    डॉ मेघा पानसरे
    वे दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी या गौरी लंकेश को ख़ामोश नहीं कर सकते
    17 Feb 2022
    दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी और गौरी को चाहे गोलियों से मार दिया गया हो, मगर उनके शब्द और उनके विचारों को कभी ख़ामोश नहीं किया जा सकता।
  • union budget
    टिकेंदर सिंह पंवार
    5,000 कस्बों और शहरों की समस्याओं का समाधान करने में केंद्रीय बजट फेल
    17 Feb 2022
    केंद्र सरकार लोगों को राहत देने की बजाय शहरीकरण के पिछले मॉडल को ही जारी रखना चाहती है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में आज फिर 30 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 541 मरीज़ों की मौत
    17 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 30,757 नए मामले सामने आए है | देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 27 लाख 54 हज़ार 315 हो गयी है।
  • yogi
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः बिजली बिल माफ़ करने की घोषणा करने वाली BJP का, 5 साल का रिपोर्ट कार्ड कुछ और ही कहता है
    17 Feb 2022
    "पूरे देश में सबसे ज्यादा महंगी बिजली उत्तर प्रदेश की है। पिछले महीने मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) ने 50 प्रतिशत बिजली बिल कम करने का वादा किया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया। ये बीजेपी के चुनावी वादे…
  • punjab
    रवि कौशल
    पंजाब चुनाव : पुलवामा के बाद भारत-पाक व्यापार के ठप हो जाने के संकट से जूझ रहे सीमावर्ती शहर  
    17 Feb 2022
    स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के साथ व्यापार के ठप पड़ जाने से अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जैसे उन शहरों में बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी पैदा हो गयी है, जहां पहले हज़ारों कामगार,बतौर ट्रक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License