NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कई राज्यों में भारी बारिश : यूपी में अब तक 9 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण हुए हादसों में चंदौली में तीन, अमेठी और भदोही में दो दो तथा अयोध्या एवं वाराणसी में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
27 Sep 2019
UP rain
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो साभार: dtnext.in

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार तड़के से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हुए हादसों में कई लोगों की मौत हो गयी है। बिहार में भी बारिश है और शनिवार को 14 ज़िलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से तेज़ नम हवाएं पूर्वांचल में आ रही है जिस कारण कई जगह मूसलाधार तो कई जगह रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण प्रदेश के अलग अलग जिलों में नौ लोगों ने जान गंवायी है और विभिन्न जिलों में आम जनजीवन अस्त व्यवस्त हो गया है।

लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। भारी बारिश के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता की भी घोषणा की गई है। साथ ही घायलों के उपचार की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए हैं।

यूपी में अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण हुए हादसों में नौ लोगों ने जान गंवायी है। चंदौली में तीन, अमेठी और भदोही में दो दो तथा अयोध्या एवं वाराणसी में एक-एक व्यक्ति की मौत बारिश के कारण हुई ।

अमेठी से मिली खबर के मुताबिक, पीपरपुर थानाक्षेत्र में कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दंपति की मौत हो गयी।
अमेठी के पुलिस उपाधीक्षक पीयूष कांत राय ने बताया कि बीती रात जिले के थाना क्षेत्र पीपरपुर के गांव छीड़ा ब्लाक भादर में बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरने से धर्मराज वर्मा (35) और उनकी पत्नी गुड्डा देवी (40) की मलबे में दब कर मौत हो गयी।
अमेठी में ही थाना कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव में भारी बारिश के कारण कच्चे मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति मौत हो गयी ।

प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर यादव ने बताया कि शुक्रवार को सुबह जगतपुर गांव में भारी बारिश के चलते घर की छत गिरने से राम अंजोर यादव (55) की मौत हो गयी ।

बाराबंकी से मिली खबर के मुताबिक, जिले में दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की मौत हो गई है ।

पुलिस ने बताया कि थाना सुबेहा क्षेत्र के वदीपुर मजरे इस्माइलपुर में भारी बारिश के कारण दीवार ढहने से उमेर :8: की दबकर मौत हो गयी।

जैदपुर थाना क्षेत्र के परसोला गांव में मकान की छत गिरने से बृजरानी की मलबे में दबकर मौत हो गयी ।
राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला प्रशासन ने भारी बारिश के मद्देनजर स्कूलों को शुक्रवार को बंद रखने के आदेश दिये हैं।

भारी बारिश के कारण लखनऊ में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आम जनजीवन पटरी से उतर गया । पुराने लखनऊ के अधिकतर इलाकों में जलभराव हो गया ।

राजधानी के हजरतगंज, साउथ सिटी, आलमबाग, इको गार्डन, चौक, इंदिरा नगर, गोमती नगर, विकास नगर, अमीनाबाद, कैसरबाग, गोलागंज, राजाजीपुरम, जानकीपुरम, हुसैनगंज, चारबाग रेलवे स्टेशन, मवैया, ऐशबाग, ठाकुरगंज, निशातगंज, अलीगंज, तेलीबाग, आशियाना सहित विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया ।

जगह जगह यातायात जाम की समस्या रही और लोगों को जलभराव के कारण भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
हिमाचल प्रदेश का कुफरी सबसे ठंडा स्थान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और सिरमौर जिले में भारी बारिश हुई। वहीं कुफरी सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर चुका है।

शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य की राजधानी शिमला और अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है। कांगड़ा में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां बृहस्पतिवार की शाम से लेकर शुक्रवार की सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 102.4 मिमी बारिश हुई।

मौसम कार्यालय की ओर से मुहैया कराए गए आकंड़ों के अनुसार धर्मशाला में 80.4 मिमी बारिश, नाहन में 71.3 मिमी बारिश, पाओन्टा साहिब में 54.4 मिमी बारिश, सुंदरनगर में 30.4 मिमी, पालमपुर में 28.8 मिमी, ऊना में 26.2 मिमी और बिलासपुर में 24 मिमी बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि कुफरी में 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग और किन्नौर के कालपा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.3 डिग्री सेल्सियस और 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Utter pradesh
heavy rains
Heavy rain and storm
Rain alert in UP
UP Government
Himachal Pradesh
MANMOHAN SINGH

Related Stories

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 

इप्टा की सांस्कृतिक यात्रा यूपी में: कबीर और भारतेंदु से लेकर बिस्मिल्लाह तक के आंगन से इकट्ठा की मिट्टी

सरकार का दो तरफ़ा खेल... ‘’कोयले की कमी भी नहीं विदेशों से आयात भी करना है’’

यूपी: अब झांसी में अवैध खनन की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार पर हमला, कहां है कानून व्यवस्था? 

हिमाचल: प्राइवेट स्कूलों में फ़ीस वृद्धि के विरुद्ध अभिभावकों का ज़ोरदार प्रदर्शन, मिला आश्वासन 

यूपी: सफ़ाईकर्मियों की मौत का ज़िम्मेदार कौन? पिछले तीन साल में 54 मौतें

यूपी: योगी 2.0 में उच्च-जाति के मंत्रियों का दबदबा, दलितों-पिछड़ों और महिलाओं की जगह ख़ानापूर्ति..

लखीमपुर हिंसा:आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के लिए एसआईटी की रिपोर्ट पर न्यायालय ने उप्र सरकार से मांगा जवाब

यूपी चुनाव 2022: कई जगह जमकर लड़ीं महिला उम्मीदवार, कई सीटों पर विजयी

यूपी चुनाव: सोनभद्र और चंदौली जिलों में कोविड-19 की अनसुनी कहानियां हुईं उजागर 


बाकी खबरें

  • जितेन्द्र कुमार
    मुद्दा: बिखरती हुई सामाजिक न्याय की राजनीति
    11 Apr 2022
    कई टिप्पणीकारों के अनुसार राजनीति का यह ऐसा दौर है जिसमें राष्ट्रवाद, आर्थिकी और देश-समाज की बदहाली पर राज करेगा। लेकिन विभिन्न तरह की टिप्पणियों के बीच इतना तो तय है कि वर्तमान दौर की राजनीति ने…
  • एम.ओबैद
    नक्शे का पेचः भागलपुर कैंसर अस्पताल का सपना अब भी अधूरा, दूर जाने को मजबूर 13 ज़िलों के लोग
    11 Apr 2022
    बिहार के भागलपुर समेत पूर्वी बिहार और कोसी-सीमांचल के 13 ज़िलों के लोग आज भी कैंसर के इलाज के लिए मुज़फ़्फ़रपुर और प्रदेश की राजधानी पटना या देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों का चक्कर काट…
  • रवि शंकर दुबे
    दुर्भाग्य! रामनवमी और रमज़ान भी सियासत की ज़द में आ गए
    11 Apr 2022
    रामनवमी और रमज़ान जैसे पर्व को बदनाम करने के लिए अराजक तत्व अपनी पूरी ताक़त झोंक रहे हैं, सियासत के शह में पल रहे कुछ लोग गंगा-जमुनी तहज़ीब को पूरी तरह से ध्वस्त करने में लगे हैं।
  • सुबोध वर्मा
    अमृत काल: बेरोज़गारी और कम भत्ते से परेशान जनता
    11 Apr 2022
    सीएमआईए के मुताबिक़, श्रम भागीदारी में तेज़ गिरावट आई है, बेरोज़गारी दर भी 7 फ़ीसदी या इससे ज़्यादा ही बनी हुई है। साथ ही 2020-21 में औसत वार्षिक आय भी एक लाख सत्तर हजार रुपये के बेहद निचले स्तर पर…
  • JNU
    न्यूज़क्लिक टीम
    JNU: मांस परोसने को लेकर बवाल, ABVP कठघरे में !
    11 Apr 2022
    जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दो साल बाद फिर हिंसा देखने को मिली जब कथित तौर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से संबद्ध छात्रों ने राम नवमी के अवसर कैम्पस में मांसाहार परोसे जाने का विरोध किया. जब…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License