NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
लवासा बैंकरप्सी : NCLT ने देनदारों को ''संगठित औद्योगिक दिवाला प्रक्रिया'' अपनाने का आदेश दिया
जनवरी तक देनदारों का लवासा और इससे संबंधित कंपनियों पर करीब 7,700 करोड़ रुपये का बकाया था।
प्रुध्वीराज रूपावत
02 Mar 2020
Lavasa

26 फरवरी को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने लवासा कॉरपोरेशन लिमिटेड (LCL) और इससे संबंधित ''कंपनियों को कॉरपोरेट इंसॉल्वेंसी प्रोसेस (दिवालिया होने की स्थिति में चलाई जाने वाली प्रक्रिया- औद्योगिक दिवाला प्रक्रिया)'' चालू करने का आदेश दिया। 18 महीनों में कंपनी को अपनी बोली लगाने वाले पक्ष नहीं मिल सके हैं।

इस कंपनी को साल 2000 में अजित गुलाबचंद के नेतृत्व वाली ''हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड'' ने बनाया था। लवासा को महाराष्ट्र के पुणे जिले की मुल्शी और वेल्हे तहसील में एक हिल स्टेशन का निर्माण करना था। अब यह प्रोजेक्ट एक भूतिया शहर में बदल चुका है। प्रोजेक्ट पर आदिवासियों से जबरिया भूमि अधिग्रहण और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने जैसे कई आरोप लगे हैं।

इस बीच लवासा अपना उधार चुकाने में लेट-लतीफी करने लगी। जिसके चलते NCLT ने 2018 में LCL के खिलाफ़ ''इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्टसी कोड, 2016'' के तहत ''दिवाला प्रक्रिया'' चालू करने का आदेश दे दिया।जनवरी तक देनदारों का LCL और इसकी सहयोगी कंपनियों पर 7,700 करोड़ रुपये का बकाया है। NCLT के ताजा ऑर्डर के बाद, लवासा की कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स, प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी चीजों के लिए नई नीलामी करेगी। इसमें लवासा की सहयोगी ''वारसगांव पॉवर सप्लाई'' और ''दासवे रिटेल'' भी शामिल हैं। शुरू में यह दिवाला प्रक्रिया का हिस्सा नहीं थीं।

NCLT ऑर्डर में लवासा के बारे में कहा गया, ''किसी स्वतंत्र प्रस्ताव की गुंजाईश नज़र नहीं आ रही है। इससे इंसॉल्वेंसी कोड के अधिकतम लाभ का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा।''जब इंसॉल्वेंसी के लिए प्रस्ताव जारी किया जा रहा था, तब लवासा में HCC समूह की 68.7 फ़ीसदी, गौतम थापर के अवंथा समूह की 17.18 फ़ीसदी, वेंकटेश्वर हैचरीज़ की 7.81 फ़ीसदी और विट्ठल मनियार की 6.29 फ़ीसदी हिस्सेदारी थी।

लवासा प्रोजेक्ट करीब 12 हजार एकड़ में फैला है। मोस नदी पर बने वारसगांव बांध के किनारे, लवासा प्रोजेक्ट में 18 गांव शामिल हैं। यह प्रस्तावित किया गया था कि लवासा में रहवासी सुविधाएं और होटल बनाई जाएँगी। इसे एक टूरिस्ट प्लेस की तरह विकसित किया जाएगा।2001 में महाराष्ट्र सरकार ने लवासा को बनाने के लिए दस हजार एकड़ ज़मीन का आवंटन किया था। इसमें केवल पहले स्तर का काम ही पूरा किया गया और कई प्रोजेक्ट अब भी अधूरे हैं।

2017 में लवासा प्रोजेक्ट को गहरा धक्का लगा। उस वक्त देवेंद्र फडणवीस सरकार ने लवासा  का स्पेशल प्लानिंग अथॉरिटी का दर्जा छीन लिया और ''पुणे मेट्रोपॉलिटिन रीजन डिवेल्पमेंट अथॉरिटी'' को इसकी जिम्मेदारी दे दी।

2010 में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने लवासा के निर्माण कार्य पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया था। इसका आधार पर्यावरण उल्लंघन बताया गया था। नियामक चेतावनियों के साथा-साथ लवासा का स्थानीय आदिवासियों ने भी विरोध किया है। लवासा के इलाके में आने वाले गांवों के यह आदिवासी जंगल के नुकसान और भूमि अधिग्रहण का विरोध करते रहे हैं।  नेशनल अलायंस ऑफ पीपल्स मूवमेंट इन आदिवासियों को उनकी लड़ाई में मदद करता है।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Lavasa Bankruptcy: NCLT Orders Lenders to Opt for Consolidated Corporate Insolvency Process

Lavasa Construction Company
HCC
LCL
Pune hill town
BANKRUPTCY
NCLT
Ajit Gulabchand
Hindustan Construction Company
NAPM
Illegal Acquisition of Land
tribal land

Related Stories

असम: मिकिर बामुनी निवासियों के इंसाफ़ के लिए गुवाहाटी में लोगों का प्रदर्शन

क्यों IBC क़र्ज़ वसूली में बैंकों की मदद नहीं कर पाया है?

देश में एक साथ उठ खड़े हुए 500 से ज़्यादा महिला, LGBTQIA, छात्र-शिक्षक, किसान-मज़दूर संगठन

'हम अगर उट्ठे नहीं तो...': देशभर में 5 सिंतबर को 400 से अधिक महिला संगठनों का प्रदर्शन

एनएपीएम कार्यकारिणी : वक़्त की आवाज़ है, मिलकर चलो...

अंतरराष्ट्रीय आदिवासी भाषा वर्ष: हर दो हफ़्ते में एक भाषा पृथ्वी से हो रही है लुप्त

मध्य प्रदेश : आज भी जारी है नर्मदा की लड़ाई, बिना पुनर्वास हटने से इंकार

सोनभद्र आदिवासी जनसंहार : कौन है इसका ज़िम्मेदार?

झारखंड रिपोर्ट : बात निकली है... जंगल जंगल आग लगी है!

मीलॉर्ड ! क्या आदिवासियों के साथ आपने इंसाफ किया है ?


बाकी खबरें

  • Gujarat Riots
    बादल सरोज
    गुजरात दंगों की बीसवीं बरसी भूलने के ख़तरे अनेक
    05 Mar 2022
    इस चुनिन्दा विस्मृति के पीछे उन घपलों, घोटालों, साजिशों, चालबाजियों, न्याय प्रबंधन की तिकड़मों की याद दिलाने से बचना है जिनके जरिये इन दंगों के असली मुजरिमों को बचाया गया था।
  • US Army Invasion
    रॉजर वॉटर्स
    जंग से फ़ायदा लेने वाले गुंडों के ख़िलाफ़ एकजुट होने की ज़रूरत
    05 Mar 2022
    पश्चिमी मीडिया ने यूक्रेन विवाद को इस तरह से दिखाया है जो हमें बांटने वाले हैं। मगर क्यों न हम उन सब के ख़िलाफ़ एकजुट हो जाएं जो पूरी दुनिया में कहीं भी जंगों को अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं?
  • government schemes
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना के दौरान सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं ले पा रहें है जरूरतमंद परिवार - सर्वे
    05 Mar 2022
    कोरोना की तीसरी लहर के दौरान भारत के 5 राज्यों (दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, ओडिशा) में 488 प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना हेतु पात्र महिलाओं के साथ बातचीत करने के बाद निकले नतीजे।
  • UP Elections
    इविता दास, वी.आर.श्रेया
    यूपी चुनाव: सोनभद्र और चंदौली जिलों में कोविड-19 की अनसुनी कहानियां हुईं उजागर 
    05 Mar 2022
    ये कहानियां उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और चंदौली जिलों की हैं जिन्हे ऑल-इंडिया यूनियन ऑफ़ फ़ॉरेस्ट वर्किंग पीपल (AIUFWP) द्वारा आयोजित एक जन सुनवाई में सुनाया गया था। 
  • Modi
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव : क्या पूर्वांचल की धरती मोदी-योगी के लिए वाटरलू साबित होगी
    05 Mar 2022
    मोदी जी पिछले चुनाव के सारे नुस्खों को दुहराते हुए चुनाव नतीजों को दुहराना चाह रहे हैं, पर तब से गंगा में बहुत पानी बह चुका है और हालात बिल्कुल बदल चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License