NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
माणिक सरकार के भाषण पर रोक, राज्यों के अधिकार पर एक और हमला
दूरदर्शन ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार का स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाने वाले भाषण को प्रसारित करने से इनकार  कर दिया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Aug 2017
माणिक सरकार के भाषण पर रोक, राज्यों के अधिकार पर एक और हमला

दूरदर्शन ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार का स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाने वाले भाषण को प्रसारित करने से इनकार  कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि भाषण प्रसारित होने से पहले उन्हें भाषण में बदलाव करने को कहा गया जिसे मुख्यमंत्री ने नकार दिया। माणिक सरकार ने प्रसार भारती के इस रवैये को अलोकतांत्रिक, असहिष्णुता और निरंकुशता से प्रेरित बताया है ।

यह भाषण 12 अगस्त को रिकॉर्ड किया गया था और  इसे 15 अगस्त की सुबह प्रसारित किया जाना था। प्रसारण से पहले ही प्रसार भारती के डायरेक्टर जनरल ने चिट्ठी के माध्यम से कहा कि "मुख्यमंत्री के संदेश को उच्च अधिकारियों द्वारा करीब से देखा और समझा गया है, और इस अवसर की पवित्रता,  कोड ऑफ़ ब्रोडकास्टिंग  और ब्रोडकास्टिंग  की जिम्मेदारियों  की वजह से इसे मौजूदा फॉर्मेट में  प्रसारित  नहीं जा सकता। " साथ ही चिट्ठी में यह भी कहा गयाकि " दूरदर्शन /प्रसार भारती को ख़ुशी होगी ,अगर मुख्यमंत्री इस भाषण में कुछ बदलाव कर सकें और इसके कंटेंट को इस अवसर के और लोगों की भावनाओं के हिसाब से बदल सकें '' 
 

इस पुरे मसले की माणिक सरकार की पार्टी माकपा ने कड़े शब्दों में निंदा की है ।  माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि दूरदर्शन आरएसएस /बीजेपी की  निजी सम्पत्ति नहीं है और उनका त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के भाषण प्रसारित करने से मना  करना साफ़ तौर पर अलोकतांत्रिक और गैर कानूनी है।

 
इस भाषण में माणिक सरकार ने कहा है कि “भारत हमेशा से धर्म निरपेक्षता और उदारता के लिए जाना जाता रहा है पर हाल में इस एकता को तोड़ने की कोशिशें चल रही है ।“  गौ-रक्षा के नाम पर चल रही मुहिम और साम्प्रदायिता के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा है कि देश को एक धर्म  का राष्ट्र बनाने की कोशिश की जा रही हैं।  उन्होने कहा है कि साफ़ तौर पर दलित और मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने आरएसएस और बीजेपी पर तंज़ कसते हुए कहा कि जिन लोगों के नायक  न सिर्फ आज़ादी के आंदोलन से दूर रहे बल्कि जिन्होंने अंग्रेज़ों का साथ दिया ,वो आज खुद को विभिन्न नामों से सजा रहे हैं और देश की एकता को तोड़ने की कोशिश में हैं। 

ये कहा जा सकता है कि आरएसएस /बीजेपी द्वारा सेंसरशिप की ये कोशिश इमरजेंसी के समय की याद दिलाती है।  उनकी इस कोशिश को उनकी भारत  को विपक्ष मुक्त करने की मुहिम से अलग करके नहीं देखा जाना चाहिए। ये समझना भी ज़रूरी है की भाजपा की जन विरोधी नीतियों को चुनौती सिर्फ वामपंथी ही दे सकते हैं और इसी वजह से वामपंथी ताकतों को दबाये जाने की लगातार कोशिशें जारी हैं।

 

माणिक सरकार
भाजपा
त्रिपुरा
दूरदर्शन

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध

झारखण्ड भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल, 2017: आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार

यूपी: योगी सरकार में कई बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप

मोदी के एक आदर्श गाँव की कहानी

क्या भाजपा शासित असम में भारतीय नागरिकों से छीनी जा रही है उनकी नागरिकता?

बिहार: सामूहिक बलत्कार के मामले में पुलिस के रैवये पर गंभीर सवाल उठे!


बाकी खबरें

  • voting
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: न ध्रुवीकरण हो रहा, न लाभार्थी कार्ड चल रहा, न मोदी जी जनता से कनेक्ट कर पा रहे
    18 Feb 2022
    तीसरे चरण की तैयारियों के बीच मोदी जी की लखीमपुर रैली रद्द होना भाजपा के लिए बड़ा झटका।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 25,920 नए मामले, 492 मरीज़ों की मौत
    18 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.68 फ़ीसदी यानी 2 लाख 92 हज़ार 92 हो गयी है।
  • Punjab Assembly elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट; पटियाला: भाजपा का दामन थाम ग्राफ गिरा अमरिंदर का
    17 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची पंजाब के पटियाला। और बुद्धिजीवियों से लेकर किसान नेताओं के साथ-साथ बात की आम मतदाताओं से। जानने की कोशिश की कि आख़िर जो इलाका कैप्टन अमरिंदर सिंह…
  • debt and gdp
    पुलकित कुमार शर्मा
    देश पर लगातार बढ़ रहा कर्ज का बोझ, मोदी राज में कर्जे में 123 फ़ीसदी की बढ़ोतरी 
    17 Feb 2022
    आकड़े बताते हैं कि सितम्बर 2021 तक केंद्र सरकार पर 125.7 लाख करोड़ रुपए का कर्ज हो गया है | वही 2022-23 का बजट अनुमान बताता है कि 31 मार्च 2023 में यह कर्ज बढ़कर ( वर्तमान एक्सचेंज रेट पर) 155.3 लाख…
  • Abhisar Sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव जीतने के लिए ये कैसा प्रचार BJP?
    17 Feb 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे में आज वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे हैं बीजेपी द्वारा किये जा रहे चुनाव प्रचार की वह मोदी के रविदास जयंती के अवसर पर करोल बाग स्थित कीर्तन में शामिल होने से लेकर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License