NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
समाज
भारत
राजनीति
महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में बांध में दरार से छह की मौत, 19 लापता
रत्नागिरि के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशाल गायकवाड़ ने पूछे जाने पर कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) तथा राज्य पुलिस के जवान तलाश अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।’’
भाषा
03 Jul 2019
Ratnagiri

मुंबई: महाराष्ट्र के तटीय कोंकण क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद एक बांध में दरार आने से निचले इलाकों में पड़ने वाले गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 19 लोग लापता हैं।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भारी बारिश के बाद रत्नागिरि जिले के तिवारे बांध में मंगलवार रात दरार आ गई। 

स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक छह शव बरामद हुए हैं और 19 लोग अब भी लापता हैं।

बांध में दरार आने से निचले इलाके में पड़ने वाले सात गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और कम से कम 12 मकान बह गए हैं।

रत्नागिरि के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशाल गायकवाड़ ने पूछे जाने पर कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) तथा राज्य पुलिस के जवान तलाश अभियान चला रहे हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।’’

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंधेरा होने और पानी का बहाव अचानक तेज हो जाने के कारण बचाव काम शुरूआत में बाधित हुआ था। स्थानीय जन प्रतिनिधि का आरोप है कि सरकार ने बांध की मरम्मत के उनके अनुरोध की अनदेखा की। 

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने बांध की दीवार में दरारें आने के बारे में प्रशासन को लिखा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने स्वीकार किया कि तिवारे बांध के पास रहने वाले ग्रामीणों ने बांध में दरार होने की शिकायत की थी।

Ratnagiri
Maharashtra
Mumbai Rains
dam breach
mumbia floods

Related Stories

अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से कोविड के 10 मरीज़ों की मौत

पुणे रासायनिक संयंत्र अग्निकांड : कंपनी के मालिक के ख़िलाफ़ ग़ैर-इरादतन हत्या का मुक़दमा दर्ज

नासिक के अस्पताल में आंखों में आंसू लिए जवाब मांग रहे हैं परिजन, मामले में प्राथमिकी दर्ज

महाराष्ट्र: इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई

महाराष्ट्र: रासायनियक संयंत्र में विस्फोट में दो मज़दूरों की मौत

फैक्ट्री में विस्फोट और आग लगने से एक कर्मचारी की मौत, दो घायल

महाराष्ट्र में 13 वर्षीय किशोर की मौत के बाद सरकारी सहायता प्राप्त छात्रावास बंद

मूसलाधार बारिश से मुम्बई बेहाल, महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या 36 हुई

मुंबई में बारिश बनी आफ़त, 16 लोगों की मौत

15 मज़दूरों की मौत के बाद भी मंत्री जी कह रहे हैं- लोग शौक से करते हैं पलायन


बाकी खबरें

  • Gauri Lankesh pansare
    डॉ मेघा पानसरे
    वे दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी या गौरी लंकेश को ख़ामोश नहीं कर सकते
    17 Feb 2022
    दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी और गौरी को चाहे गोलियों से मार दिया गया हो, मगर उनके शब्द और उनके विचारों को कभी ख़ामोश नहीं किया जा सकता।
  • union budget
    टिकेंदर सिंह पंवार
    5,000 कस्बों और शहरों की समस्याओं का समाधान करने में केंद्रीय बजट फेल
    17 Feb 2022
    केंद्र सरकार लोगों को राहत देने की बजाय शहरीकरण के पिछले मॉडल को ही जारी रखना चाहती है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में आज फिर 30 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 541 मरीज़ों की मौत
    17 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 30,757 नए मामले सामने आए है | देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 27 लाख 54 हज़ार 315 हो गयी है।
  • yogi
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः बिजली बिल माफ़ करने की घोषणा करने वाली BJP का, 5 साल का रिपोर्ट कार्ड कुछ और ही कहता है
    17 Feb 2022
    "पूरे देश में सबसे ज्यादा महंगी बिजली उत्तर प्रदेश की है। पिछले महीने मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) ने 50 प्रतिशत बिजली बिल कम करने का वादा किया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया। ये बीजेपी के चुनावी वादे…
  • punjab
    रवि कौशल
    पंजाब चुनाव : पुलवामा के बाद भारत-पाक व्यापार के ठप हो जाने के संकट से जूझ रहे सीमावर्ती शहर  
    17 Feb 2022
    स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के साथ व्यापार के ठप पड़ जाने से अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जैसे उन शहरों में बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी पैदा हो गयी है, जहां पहले हज़ारों कामगार,बतौर ट्रक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License