NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
महात्मा का दूसरा पक्ष
अपने हर आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए गांधी जी एक तानाशाह नियुक्त करते थे और जब वह गिरफ्तार हो जाता था, तो उसकी जगह दूसरा तानाशाह ले लेता था।
सुभाषिनी सहगल अली
03 Sep 2018
Gandhi
Image Courtesy : Indian Express

अपने हर आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए गांधी जी एक तानाशाह नियुक्त करते थे और जब वह गिरफ्तार हो जाता था, तो उसकी जगह दूसरा तानाशाह ले लेता था। गांधी जी के चरित्र का यह तानाशाह पसंद पहलू नीलिमा डालमिया आधार की पुस्तक कस्तूरबा की गोपनीय डायरी पढ़ने के बाद कुछ हद तक समझ में आया। कस्तूर की शादी सात साल की उम्र में सात साल के मोहनदास से हुई थी और चौदह की उम्र में दोनों ने साथ रहना शुरू किया। दोनों का एक दूसरे के प्रति जबर्दस्त आकर्षण था।बुनियादी फर्क दोनों में यह था कि कस्तूरबा पतिव्रत धर्म के संस्कारों में पली थी और मोहनदास पुरुषप्रधानता की सोच में लिप्त थे। वह कस्तूर के शरीर, विचार, इच्छाओं और उसकी हर गतिविधि को अपने नियंत्रण में रखने पर तुले हुए थे। उन्हें कस्तूर का घर से बाहर निकलना इतना बुरा लगता था कि उसे मायके जाने की इजाजत मुश्किल से मिलती थी। एकाध बार बिना पूछे वह अपनी सास के साथ मंदिर चली गईं, तो मोहनदास को लगा कि वह आजाद होने की घोषणा कर रही है।

मोहनदास को घर से दूर जाना होता, तो इसकी चर्चा भी वह कस्तूर से करने की जरूरत महसूस नहीं करते थे। विलायत जाने के उनके फैसले की जानकारी कस्तूर को यात्रा की तैयारियां शुरू होने पर हुई। विलायत जाने के बाद मोहनदास बदल गए। अपनी इंद्रियों पर काबू पाने और अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए उन्होंने प्रयोगों की शुरुआत कर दी। प्रयोग करने का फैसला और दूसरों पर इन प्रयोगों को थोपना भी उनके जीवन की क्रिया बन गया।

मोहनदास ने अपनी शारीरिक इच्छाओं पर काबू पाने के कड़े संघर्ष के बारे में लिखा है। पर इसका जिक्र कम होता है कि उन्होंने बिल्कुल एकतरफा तरीके से अपने ब्रह्मचर्य के संकल्प में कस्तूर को बिना उसकी राय के शामिल कर लिया। शिक्षा के मामले में मोहनदास के लगातार प्रयोग का नतीजा यह हुआ कि उनके चारों बेटे काफी हद तक अशिक्षित ही बने रहे। इसका सबसे बुरा असर बड़े बेटे हरिलाल पर पड़ा। जब उसे पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेजने का मौका आया, तो गांधी जी ने उसकी जगह अपने भतीजे को भेज दिया। बाद में उन्होंने उसे अपनी संपत्ति से भी अलग कर दिया। हरिलाल की कुंठा इस हद तक बढ़ गई कि वह शराबी बन गया। मोहनदास को उसके व्यवहार से कष्ट तो हुआ, पर उनके पास बड़े कामों में अपनी व्यस्तता थी। जबकि कस्तूर हर पल अपने बेटे के गुनाहों और अपने अनाथ जैसे पोतों-पोतियों के बारे में सोचकर दुखी रहती थी। मोहनदास ने दूसरे बेटे मणिलाल को सत्तरह की उम्र में बारह साल तक ब्रह्मचारी रहने का फैसला सुना दिया। यह कठोर सजा भुगतने के बाद जब वह अपने पिता के मित्र की बेटी से शादी करना चाहता था, तो उस पर भी पिता ने रोक लगा दी, क्योंकि लड़की मुस्लिम थी।

तीसरा बेटा देवदास मद्रास में काम करता था। वहां सी राजगोपालाचारी की बेटी से उसके प्रेम संबंध हुए, पर मोहनदास को यह संबंध स्वीकार नहीं था। अंतरजातीय विवाह के वह विरोधी थे। उन्होंने कहा कि दोनों को पांच साल तक इंतजार करना होगा। मोहनदास को महात्मा बनाने में कस्तूर का बड़ा हाथ था, वहीं कस्तूर को पूरे राष्ट्रीय आंदोलन की बा बनाने में पति का।
 
भारत छोड़ो आंदोलन में गिरफ्तार बा पुणे के आगा खान महल में बीमार पड़ी। वह उनका अंतिम संघर्ष था, पर उनके तानाशाह पति ने उन्हें पेनिसिलिन की सुई लगाने की अनुमति नहीं दी। बा नहीं बच पाईं। बा अपने पतिव्रत धर्म के प्रति अडिग रहीं और महात्मा अपने हठ के प्रति।

Courtesy: अमर उजाला,
Original published date:
30 Aug 2018
महात्मा गाँधी

Related Stories

भारत को हिंदु राष्ट्र बनाने का एक और प्रयासः एनएसयूआई

सरोकारों से विमुख होती पत्रकारिता

शीर्ष राजनेताओं के दल से इतर विचार

गौमांस: इतिहास और राजनीति

स्वच्छ भारत अभियान - एक वास्तविक पहल या मात्र दिखावा?


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 15,786 नए मामले, 231 मरीज़ों की मौत
    22 Oct 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 41 लाख 43 हज़ार 236 हो गयी है।
  • coal energy
    नीलाबंरन ए
    नवीकरणीय ऊर्जा और बिजली ख़रीद पर निर्भर तमिलनाडु ने कोयले की कमी का किया मुक़ाबला 
    22 Oct 2021
    तमिलनाडु राज्य की थर्मल पावर स्टेशनों पर निर्भरता कम है, लेकिन निजी विक्रेताओं से महंगी बिजली ख़रीदने के कारण टैंजेडको 1.07 लाख करोड़ रुपये के क़र्ज़ में धस गई है।
  • Ashfaqulla Khan
    हर्षवर्धन
    विशेष: अशफ़ाक़उल्ला को याद करना उनके विचारों को भी याद करना है
    22 Oct 2021
    आज शहीद क्रांतिकारी अशफ़ाक़ का 121 जन्मदिन है। आइये, इस मौके पर हम उनकी वैचारिकी की थोड़ी चर्चा करते हैं। 
  • Adam Gondvi
    न्यूज़क्लिक टीम
    अदम गोंडवी : “धरती की सतह पर” खड़े होकर “समय से मुठभेड़” करने वाला शायर
    22 Oct 2021
    जनता के शायर अदम गोंडवी (22 अक्टूबर, 1947-18 दिसंबर, 2011) के जन्मदिन पर न्यूज़क्लिक विशेष। यह वीडियो पैकेज 2018 में तैयार किया गया था, जो आज भी प्रासंगिक है। क्योंकि आज अदम की ही तरह पुरज़ोर आवाज़…
  • ग्लोरिया ला रीवा
    आँखों देखी रिपोर्ट : क्यूबा के वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों ने कोविड के ख़िलाफ़ संघर्ष तेज़ किया
    21 Oct 2021
    ग्लोरिया ला रीवा क्यूबा में थीं। वहां उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से क्यूबा के प्रभावी टीकाकरण कार्यक्रम और डेल्टा वेरिएंट से निपटने के तरीकों पर बात की।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License