NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मुस्लिम महिलाओं को धमकाता रहा अज्ञात शख्स, मेरठ पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही
यहां मामूली विवाद को भी साम्प्रदायिक रंग दे दिया जाता है।
सबरंग इंडिया
25 Mar 2017
मुस्लिम महिलाओं को धमकाता रहा अज्ञात शख्स, मेरठ पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही

मेरठ को सम्प्रदायिक दंगों के लिए जाना जाता है। यहां मामूली विवाद को भी साम्प्रदायिक रंग दे दिया जाता है। इसी तरह की कोशिश करता एक शख्स महिलाओं के विवाद में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नाम को घसीट कर ले आया और मुस्लिम महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी के नाम पर न सिर्फ धमकाने लगा बल्कि गंदी-गंदी गालियां भी देता रहा। इस सबके बीच मेरठ पुलिस मूकदर्शक बनी सबकुछ देखती रही।

मुख्यमंत्री योगी की हिन्दुवादी छवि की आड़ लेकर कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए है। मंगलवार की शाम हाथरस में कुछ अज्ञात लोगों ने तीन मीट की दुकानों में आग लगा दी थी पुलिस पता नहीं कर पाई कि ये काम किसने किया है। इसी कड़ी में अब मेरठ के बच्चा पार्क का एक वीडियो सामने आया है जिसमें महिलाओं द्वारा पार्क में झूला झूलने के विवाद को लेकर मारपीट होते हुए दिखाया गया है।
 

(Our earlier version had wrongly said that the lady who thrashed Muslim women was the wife of the person who threatened them using the chief minister’s name.) - Janta Ka Reporter

 

मीडिया ने जब दोनों महिलाओं से जाकर इस मारपीट की बात की तो दोनों ने ही झूला झूलने को लेकर हुए विवाद की बात की और स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री योगी का इससे कोई लेना देना नहीं। जबकि जिस समय इन महिलाओं के बीच मारपीट हो रही थी तब पुलिस के सामने एक व्यक्ति सामने आता है और कहता है कि आ गया तुम्हारा बाप योगी। इसके बाद ये अज्ञात व्यक्ति मुस्लिम महिलाओं को गालियां देता है। पुलिस चुपचाप ये सब कारनामा देखती रहती है।

 

इस विवाद में दोनों की पक्षों की और से किसी तरह की कोई पुलिस तहरीर की बात सामने नहीं आई है केवल आरोप-प्रत्यारोप और झूले के विवाद की बात सामने है लेकिन कौन है जो मुख्यमंत्री योगी का नाम लेकर पुलिस के सामने ही खुलेआम धमकी देने का काम कर रहा है। पुलिस ने इस व्यक्ति पर अभी किसी भी प्रकार की कोई कारवाई नहीं कि है बल्कि वो अंजान है कि कोई वीडियो में एक मामूली विवाद को सम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहा है।

Courtesy: सबरंग इंडिया
उत्तर प्रदेश
भाजपा
आदित्यनाथ

Related Stories

उप्र बंधक संकट: सभी बच्चों को सुरक्षित बचाया गया, आरोपी और उसकी पत्नी की मौत

नागरिकता कानून: यूपी के मऊ अब तक 19 लोग गिरफ्तार, आरएएफ और पीएसी तैनात

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

यूपी-बिहार: 2019 की तैयारी, भाजपा और विपक्ष

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध

सोनभद्र में चलता है जंगल का कानून

यूपीः मेरठ के मुस्लिमों ने योगी की पुलिस पर भेदभाव का लगाया आरोप, पलायन की धमकी दी


बाकी खबरें

  • Modi
    अनिल जैन
    PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?
    01 Jun 2022
    प्रधानमंत्री ने तमाम विपक्षी दलों को अपने, अपनी पार्टी और देश के दुश्मन के तौर पर प्रचारित किया और उन्हें खत्म करने का खुला ऐलान किया है। वे हर जगह डबल इंजन की सरकार का ऐसा प्रचार करते हैं, जैसे…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत
    01 Jun 2022
    महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में आज तीन महीने बाद कोरोना के 700 से ज्यादा 711 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    चीन अपने स्पेस स्टेशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रहा है
    01 Jun 2022
    अप्रैल 2021 में पहला मिशन भेजे जाने के बाद, यह तीसरा मिशन होगा।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : मेरठ के 186 स्वास्थ्य कर्मचारियों की बिना नोटिस के छंटनी, दी व्यापक विरोध की चेतावनी
    01 Jun 2022
    प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बिना नोटिस के उन्हें निकाले जाने पर सरकार की निंदा की है।
  • EU
    पीपल्स डिस्पैच
    रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ
    01 Jun 2022
    ये प्रतिबंध जल्द ही उस दो-तिहाई रूसी कच्चे तेल के आयात को प्रभावित करेंगे, जो समुद्र के रास्ते ले जाये जाते हैं। हंगरी के विरोध के बाद, जो बाक़ी बचे एक तिहाई भाग ड्रुज़बा पाइपलाइन से आपूर्ति की जाती…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License