NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
निजीकरण के खिलाफ बीईएमएल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Aug 2017
निजीकरण के खिलाफ बीईएमएल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल लिमिटेड) के सैकड़ों कर्मचारियों ने 9 और 10 अगस्त 2017 को नई दिल्ली में जंतर मंतर पर रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम का निजीकरण करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ दो दिवसीय प्रदर्शन का आयोजन किया।

इस धरने का आयोजन बीईएमएल कर्मचारी संघ और ऑफिसर्स गिल्ड द्वारा किया गया था जो कंपनी के 9000 कर्मचारियों की संख्या का प्रतिनिधित्व करता है।

सरकार ने बीईएमएल के 26% शेयरों को रणनीतिक खरीदार को बेचने का अक्टूबर 2016 में कैबिनेट कमेटी की एक बैठक में निर्णय लिया कि रणनीतिक खरीदार को प्रबंधन नियंत्रण स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

बीईएमएल की संपत्ति करीब 50,000 करोड़ रुपए से ज्यादा है। ये एक मिनी रत्न कंपनी है जो रक्षा, खनन और रेलवे उपकरण बनाती है।  

कंपनी अपने शुरु से ही लाभकारी कंपनी रही है। पिछले दस वर्षों में अकेले 1141.36 करोड़ रुपए बीईएमएल मुनाफा कमाया।

1990 के दशक के आरम्भ से केंद्रीय सरकारें एक के बाद एक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) का निजीकरण करना शुरू कर दी थी।

बीईएमएल का निजीकरण करने का फैसला इसी क्रम में एक कदम आगे जाता है - यह पहली बार है कि रक्षा क्षेत्र के पीएसयू को निजी क्षेत्र के हाथों बेचा जा रहा है। यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए खतरों से भरा होने की आशंका है।

विरोध प्रदर्शनकर्ताओं द्वारा एक प्रेस वक्तव्य में कहा गया कि बीईएमएल मेट्रो और रेल डिब्बों के निर्माण में अग्रणी है, और इसके निजीकरण के साथ, बड़े पैमाने पर शहरी परिवहन क्षेत्र के उभरते बाजार में निजी कंपनियों के लिए लाभ का केंद्र हो जाएगा। इसमें कहा गया कि "विस्तारित खनन उद्योग में निजी कंपनियों के निहित स्वार्थ की जांच बीईएमएल की मौजूदगी से की जा रही है। रक्षा निविदाओं में निजी भागीदारी बढ़ने के साथ, बीईएमएल निजी कंपनियों के लिए रुकावट बन गया है। यही कारण है कि भारत सरकार के इस कदम के जरिए निजी लॉबी बीईएमएल के स्वामित्व पैटर्न को बदलने के लिए रातोंरात काम कर रही है।"

बैंगलोर, मैसूर, पलक्कड़ और कोलार गोल्ड फील्ड के बीईएमएल कर्मचारियों ने जंतर मंतर पर दो दिवसीय धरना में भाग लिया। उनमें से कई ने न्यूज़क्लिक को बताया कि बीईएमएल का निजीकरण भी पिछले कई निजीकरण सौदों की तर्ज में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लिए होगा।

सीआईटीयू के महासचिव तपन सेन, लोकसभा सांसद एमबी राजेश, पी.के.श्रीमथी, डॉ ए संपत, पी के बिजू (केरल से सभी सीपीएम सांसद), सीएस पुट्टाराजू (जेडीयू सांसद, मांड्या, कर्नाटक) जोयस जॉर्ज (स्वतंत्र सांसद, इडूक्की केरल)  ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के साथ एकजुटता में धरना को संबोधित किया। एमबी राजेश ने 4 अगस्त को लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया था।

 

बीइएम्एल
भाजपा

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध

झारखण्ड भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल, 2017: आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार

यूपी: योगी सरकार में कई बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप

मोदी के एक आदर्श गाँव की कहानी

क्या भाजपा शासित असम में भारतीय नागरिकों से छीनी जा रही है उनकी नागरिकता?

बिहार: सामूहिक बलत्कार के मामले में पुलिस के रैवये पर गंभीर सवाल उठे!


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान : दलितों पर बढ़ते अत्याचार के ख़िलाफ़ DSMM का राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन
    22 Mar 2022
    दलित शोषण मुक्ति मंच(DSMM) ने पूरे प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का इस्तीफ़ा माँगा है और कहा राजस्थान सरकार कमजोर तबके की सुरक्षा में विफल रही है। 
  • एपी
    रूस-यूक्रेन अपडेट: सुरक्षा गांरटी मिलने पर नाटो की सदस्यता पर चर्चा को तैयार यूक्रेन
    22 Mar 2022
    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार देर रात कहा कि वह संघर्ष-विराम, रूसी सैनिकों की वापसी और यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी के बदले में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सदस्यता नहीं…
  • उद्धव सेठ
    यहूदियों के नरसंहार को दर्शाता उपन्यास ‘माउस’ पर प्रतिबंध सिर्फ एक पाखंड है
    22 Mar 2022
    बच्चों के लिए चित्रकथा बनाने वाले भारतीय रचनाकारों और शिक्षाविदों के मुताबिक़, टेनेसी स्कूल की ओर से लगाया गया यह प्रतिबंध बच्चों को असली ज़िंदगी की नग्नता और नस्लवाद को देखने से नहीं रोक सकता।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,581 नए मामले, 33 मरीज़ों की मौत
    22 Mar 2022
    देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 24 लाख 70 हज़ार 515 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
  • सबरंग इंडिया
    कश्मीरी पंडितों ने द कश्मीर फाइल्स में किए गए सांप्रदायिक दावों का खंडन किया
    22 Mar 2022
    उस वक्त की हिंसा से बचे हुए लोग इस बात पर प्रकाश डालते हैं कि कैसे भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तान प्रायोजित विद्रोही समूहों के कार्यों के लिए दोषी ठहराया जा रहा है और उन्हें बदनाम किया जा रहा है
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License