NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
नवंबर में अनिश्चितकालीन आम हड़ताल की घोषणा
भारतीय केंद्रीय व्यापार संगठनों ने देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला किया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Aug 2017
नवंबर में अनिश्चितकालीन आम हड़ताल की घोषणा

भारतीय केंद्रीय व्यापार संगठनों ने देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला किया है। लाखों मजदूरों का तीन दिवसीय धरना पार्लियामेंट स्ट्रीट पर 9, 10 और 11 नवंबर को आयोजित करने की योजना है, जिसके बाद एनडीए सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन आम हड़ताल किया जाएगा।

ये फैसला नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में नेशनल कन्वेंशन ऑफ वर्कर्स के सम्मेलन में लिया गया। ये आयोजन संयुक्त रूप से केंद्रीय व्यापार संगठनों - सीआईटीयू, एआईटीयूसी, आएनटीयूसी, एचएमएस, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, एसईडब्ल्यूए, एआईसीसीटीयू, यूटीयूसी और एलपीएफ, और नेशलन फेडरेशन ऑफ स्टेट तथा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और बैंकिंग, टेलकम, कोल, स्टील, ट्रांसपोर्ट और विनिर्माण द्वारा आयोजित किया गया।

सम्मेलन में अपनाई गई घोषणा में निराशा जाहिर की गई कि सरकार ट्रेड यूनियनों द्वारा जारी किए गए 12 सूत्रीय मांगों के पूरी तरह अनदेखी कर रही है। इन मांगों में कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, श्रमिकों की स्थिति, वेतन और योजना जैसी सुविधाएं शामिल हैं, और निजीकरण और बड़े पैमाने पर ठेकेदारी को समाप्त करना शामिल है। इनमें से कई मुद्दों पर हाल के वर्षों में करोड़ों श्रमिकों ने कई हड़तालों का आयोजन किया है। घोषणा के अनुसार "केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार देश के कामकाजी लोगों के अधिकारों और आजीविका पर हमला तेज कर रही है।"

सम्मेलन में देश में बेरोजगारी की समस्या का बिगड़ती स्थिति को रेखांकित किया गया क्योंकि ज्यादातर क्षेत्रों में रोजगार श्रृजन नकारात्मक हो गया है। मजदूर विरोधी श्रम कानून सुधार और मौजूदा वैधानिक सामाजिक सुरक्षा ढांचे को खत्म करने के लिए नवीनतम कदम पर आलोचना की गई।

व्यापार संगठनों ने रक्षा उत्पादन, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, बीमा, रेलवे, तेल, बिजली और सार्वजनिक सड़क परिवहन सहित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के निजीकरण के लिए केंद्रीय सरकार द्वारा जल्दबाजी की आलोचना।

श्रमिक-किसान एकता के इस महत्वपूर्ण आयोजन में सभा ने भारत किसानों के साथ एकजुटता पेश की। ये किसान अपनी मांगों को लेकर देश भर में प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

सभा ने सांप्रदायिक और विभाजनकारी षड्यंत्रों की बढ़ती प्रवृत्ति की आलोचना की जो सरकार तंत्र के सक्रिय संरक्षण में समाज में फैल रही है।

इन संगठनों ने नवंबर में दिल्ली में लामबंदी के लिए तैयारी में ब्लॉक, जिलों, औद्योगिक केंद्रों और राज्यों के स्तर पर बड़े पैमाने पर अभियान, गतिशीलता और सम्मेलनों का आयोजन करने का निर्णय लिया है ताकि नवंबर महीने में दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन को सफल बनाया जा सके।

तपन सेन (सीआईटीयू), अमरजीत कौर (एआईटीयूसी), जी संजीव रेड्डी (आईएनटीयूसी) और हरभजन सिंह सिद्दू (एचएमएस) जैसे केंद्रीय व्यापार संगठनों के नेताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता करने वालों में सीआईटीयू के डॉ हेमालता, एआईटीयूसी के रमेंद्र कुमार, आईएनटीयूसी के अशोक सिंह और एचएमएस के हरभजन सिंह सिद्दू शामिल थें।

भाजपा
जनता विरोधी भाजपा
मजदूर विरोधी भाजपा

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध

झारखण्ड भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल, 2017: आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार

यूपी: योगी सरकार में कई बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप

मोदी के एक आदर्श गाँव की कहानी

क्या भाजपा शासित असम में भारतीय नागरिकों से छीनी जा रही है उनकी नागरिकता?

बिहार: सामूहिक बलत्कार के मामले में पुलिस के रैवये पर गंभीर सवाल उठे!


बाकी खबरें

  • Gujarat Riots
    बादल सरोज
    गुजरात दंगों की बीसवीं बरसी भूलने के ख़तरे अनेक
    05 Mar 2022
    इस चुनिन्दा विस्मृति के पीछे उन घपलों, घोटालों, साजिशों, चालबाजियों, न्याय प्रबंधन की तिकड़मों की याद दिलाने से बचना है जिनके जरिये इन दंगों के असली मुजरिमों को बचाया गया था।
  • US Army Invasion
    रॉजर वॉटर्स
    जंग से फ़ायदा लेने वाले गुंडों के ख़िलाफ़ एकजुट होने की ज़रूरत
    05 Mar 2022
    पश्चिमी मीडिया ने यूक्रेन विवाद को इस तरह से दिखाया है जो हमें बांटने वाले हैं। मगर क्यों न हम उन सब के ख़िलाफ़ एकजुट हो जाएं जो पूरी दुनिया में कहीं भी जंगों को अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं?
  • government schemes
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना के दौरान सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं ले पा रहें है जरूरतमंद परिवार - सर्वे
    05 Mar 2022
    कोरोना की तीसरी लहर के दौरान भारत के 5 राज्यों (दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, ओडिशा) में 488 प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना हेतु पात्र महिलाओं के साथ बातचीत करने के बाद निकले नतीजे।
  • UP Elections
    इविता दास, वी.आर.श्रेया
    यूपी चुनाव: सोनभद्र और चंदौली जिलों में कोविड-19 की अनसुनी कहानियां हुईं उजागर 
    05 Mar 2022
    ये कहानियां उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और चंदौली जिलों की हैं जिन्हे ऑल-इंडिया यूनियन ऑफ़ फ़ॉरेस्ट वर्किंग पीपल (AIUFWP) द्वारा आयोजित एक जन सुनवाई में सुनाया गया था। 
  • Modi
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव : क्या पूर्वांचल की धरती मोदी-योगी के लिए वाटरलू साबित होगी
    05 Mar 2022
    मोदी जी पिछले चुनाव के सारे नुस्खों को दुहराते हुए चुनाव नतीजों को दुहराना चाह रहे हैं, पर तब से गंगा में बहुत पानी बह चुका है और हालात बिल्कुल बदल चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License