NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
ओबीसी सूची निर्माण में क्या राज्य अपनी शक्तियां खो देगा?
राज्यसभा में 123वें संशोधन विधेयक-2017 के संबंध में चर्चा से पता चलता है कि सरकार या विपक्ष कौन पिछड़े वर्गों के लिए प्रतिबद्ध है।
पी.जी.अम्बेडकर
07 Aug 2017
ओबीसी सूची निर्माण में क्या राज्य अपनी शक्तियां खो देगा?

राज्यसभा में 123वें संशोधन विधेयक-2017 के संबंध में चर्चा से पता चलता है कि सरकार या विपक्ष कौन पिछड़े वर्गों के लिए प्रतिबद्ध है। ये विधेयक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान करता है। ये विधेयक लोकसभा में पारित कर दिया गया और राज्यसभा को भेज दिया गया। यह मुद्दा तब शुरू हुआ जब सभा की अध्यक्षता कर रहे पी.जे. कुरियन ने सदस्यों से पूछा कि क्या वे उन संशोधनों के लिए आगे बढ़ रहे हैं जो उन्होंने उक्त विधेयक पर मतदान के दौरान सुझाव दिया था। पांच सदस्यीय आयोग के लिए विधेयक में संशोधन को लेकर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, बीके हरिप्रसाद और हुसैन दलवाई ने आगे बढ़ाया था जिसमें इन पांच सदस्यों में सभी अन्य पिछड़ा वर्ग के हों और इसमें एक महिला और एक अल्प संख्यक भी हों जो वर्तमान के तीन सदस्यीय के खिलाफ था। इसको लेकर प्रभारी मंत्री थावर चंद गहलोत ने सदन को आश्वस्त किया था कि नियम निर्माण के समय इन नियमों को समाविष्ट किया जा सकता है। दिग्विजय सिंह ने इसे नकार दिया कि इस सरकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि वे "जुमला राजनीति" करते हैं। इस संशोधन के लिए वोट हुआ और सदन ने इसे 74 में से 52 मतों से पारित कर दिया।

मौजूदा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग संसद अधिनियम 1993 के तहत अस्तित्व में आया। आयोग केवल "सूचियों में पिछड़े वर्ग के रूप में नागरिकों के किसी भी वर्ग" को शामिल करने या बाहर करने की मांग का परीक्षण कर सकता था। पिछड़ा वर्ग आयोग को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोगों की तरह संवैधानिक समर्थन नहीं है। विधेयक जब पारित हो जाता है और इसे राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हो जाती है तो इसमें संवैधानिक समर्थन प्राप्त हो जाता है और इसे एक सिविल कोर्ट की शक्तियां मिल जाती है। अस्तित्व में आने के बाद आयोग अन्य पिछड़े वर्गों की शिकायतों का निपटारा कर सकता है। "सुरक्षा उपायों से संबंधित सभी मामलों की जांच और निगरानी करने के लिए जो इस संविधान के अंतर्गत सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए प्रदान किया गया है या किसी अन्य कानून के तहत लागू होने के समय के लिए या सरकार के किसी भी आदेश के तहत और ऐसे सुरक्षा उपायों के काम का मूल्यांकन करने के लिए" यह अनिवार्य है।

यह इस संवैधानिक संशोधन का एकमात्र जनादेश नहीं है, विपक्ष के अनुसार विधेयक का सबसे विवादास्पद हिस्सा यह है कि यह राज्य की विधायिकी शक्तियों को दूर करने के लिए निर्णय लिया गया है कि राज्य स्तर पर ओबीसी सूची में कौन शामिल होगा या बाहर रखा जाएगा।

एमवी राजीव गौड़ा (सांसद) ने कहा कि यह स्पष्ट है कि एक बार 123वां संशोधन विधेयक पारित होने के बाद सिर्फ केंद्र सरकार ही तय कर सकेगी कि कौन सी जाति सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ी है या नहीं। इस विधेयक में कोई भी ऐसी बात यह सुनिश्चित करने के लिए नहीं है कि राज्यपाल की राय लेने के लिए राष्ट्रपति बाध्य होंगे।

इस मुद्दे पर न्यूज क्लिक से बात करते हुए प्रोफेसर कंचलिया ने कहा कि केंद्र और मौजूदा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोगों को स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए और उनका जनादेश अलग है। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकारों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

क्या इसका मतलब यह है कि अगर कोई कोर्ट में जाकर कहता है कि राज्यों को 123 वें संवैधानिक संशोधन के तहत ओबीसी सूची बनाने शक्ति नहीं है तो वह अस्तित्व में नहीं आएगा?

आयोग की संरचना से संबंधित पहलू को भी देखा जाना चाहिए। 1993 के मौजूदा एनसीबीसी अधिनियम में स्पष्ट है कि 5 सदस्यों में से एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को अध्यक्ष होना चाहिए, एक सामाजिक विज्ञानी, दो सदस्य जिन्हें पिछड़ा वर्ग का विशेष ज्ञान और एक सदस्य सचिव होंगे। प्रस्तावित विधेयक में आयोग के सदस्यों के लिए कोई मानदंड का उल्लेख नहीं है।

 

ओबीसी बिल
भाजपा
राज्य सभा
कांग्रेस

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध

एमरजेंसी काल: लामबंदी की जगह हथियार डाल दिये आरएसएस ने

झारखण्ड भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल, 2017: आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार

यूपी: योगी सरकार में कई बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप

मोदी के एक आदर्श गाँव की कहानी

क्या भाजपा शासित असम में भारतीय नागरिकों से छीनी जा रही है उनकी नागरिकता?


बाकी खबरें

  • राज वाल्मीकि
    सीवर में मौतों (हत्याओं) का अंतहीन सिलसिला
    01 Apr 2022
    क्यों कोई नहीं ठहराया जाता इन हत्याओं का जिम्मेदार? दोषियों के खिलाफ दर्ज होना चाहिए आपराधिक मामला, लेकिन...
  • अजय कुमार
    अगर हिंदू अल्पसंख्यक हैं, मतलब मुस्लिमों को मिला अल्पसंख्यक दर्जा तुष्टिकरण की राजनीति नहीं
    01 Apr 2022
    भाजपा कहती थी कि मुस्लिमों को अल्पसंख्यक कहना तुष्टिकरण की राजनीति है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार के सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे ने इस आरोप को खुद ख़ारिज कर दिया।  
  • एजाज़ अशरफ़
    केजरीवाल का पाखंड: अनुच्छेद 370 हटाए जाने का समर्थन किया, अब एमसीडी चुनाव पर हायतौबा मचा रहे हैं
    01 Apr 2022
    जब आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी कहती हैं कि लोकतंत्र ख़तरे में है, तब भी इसमें पाखंड की बू आती है।
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: क्या कुछ चर्चा महंगाई और बेरोज़गारी पर भी हो जाए
    01 Apr 2022
    सच तो ये है कि परीक्षा पर चर्चा अध्यापकों का काम होना चाहिए। ख़ैर हमारे प्रधानमंत्री जी ने सबकी भूमिका खुद ही ले रखी है। रक्षा मंत्री की भी, विदेश मंत्री की और राज्यों के चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    श्रीलंका में भी संकट गहराया, स्टालिन ने श्रीलंकाई तमिलों की मानवीय सहायता के लिए केंद्र की अनुमति मांगी
    01 Apr 2022
    पाकिस्तान के अलावा भारत के एक और पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में भारी उथल-पुथल। आर्थिक संकट के ख़िलाफ़ जनता सड़कों पर उतरी। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का इस्तीफ़ा मांगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License