NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फिलिस्तीन
प्रधानमंत्री मोदी के वैचारिक बंधू नेतन्याहू का भारत में स्वागत नहीं : प्रकाश करात
वामपंथी पार्टियाँ जिनमें CPI(M) , CPI, CGPI,Forward Bloc और CPIML(Liberation) शामिल हैं इस दौरे का विरोध कर रहीं हैं I
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Jan 2018
Translated by ऋतांश आज़ाद
netanyahu visit

प्रधानमंत्री मोदी के वैचारिक बंधू बेंजमिन नेतन्याहू कल (14 जनवरी) इज़राइल से भारत दौरे पर आये हैं I आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक रूप से उनका देश में स्वागत किया गया I उनके इस भारत दौरे पर वामपंथी पार्टियों ने एतराज़ जताया है I आज (15 जनवरी) को इस यात्रा के खिलाफ वामपंथी पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन करने का फैसला कियाI इस प्रदर्शन में सीपीआई(एम), सीपीआई, सीजीपीआई, फॉरवर्ड ब्लॉक, आरएसपी, सीपीआई(एमएल) लिबरेशन, SUCI (C) और बाकि वामपंथी पार्टियाँ शामिल हैंI

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए CPI(M) के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रकाश करात ने कहा “जिस गठबंधन सरकार का नेतन्याहू नेतृत्व कर रहे हैं वो इज़राइल के इतिहास की सबसे दक्षिणपंथी सरकार है I इस गठबंधन में ऐसी यहूदी पार्टियाँ मौजूद हैं जो खुलेआम कब्ज़ा किये हुए इलाके से फिलिस्तीनियों के निष्कासन का समर्थन करते हैं और इज़राइल के भीतर रह रहे अरब लोगों को दोयम दर्ज़े का नागरिक मानने की वकालत करते हैं I जहाँ तक वामपंथी पार्टियों का सावल है तो हम इज़राइल सरकार द्वारा किये जा रहे फिलस्तीनियों के शोषण का विरोध करेंगेI”

नेतन्याहू ऐसे समय पर भारत आ रहे हैं जब दोनों देशों के रिश्तों में संयुक्त राष्ट्र में हुए मतदान के बाद से खटास है I भारत ने इजराइल और अमेरिका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के उस  प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया था जिसमें ट्रम्प द्वारा येरुसलम को इज़राइल की राजधानी मानने का निर्णय लिया गया था I इस प्रस्ताव के खिलाफ भारत के साथ तुर्की और यमन भी मौजूद थे I

नेतन्याहू सरकार ने फिलिस्तीनियों की निजी ज़मीन को ज़ब्त किये जाने को कानूनी वैध्यता दे दी है I मौजूदा बस्तियों का दायरा बढ़ाये जाने के साथ उसने दो दशक बाद नयी बस्तियों को पूर्वी तटों पर बनाये जाने की इजाज़त भी दे दी है I ये सब इसीलिए किया जा रहा है जिससे फिलिस्तीन एक आज़ाद देश बनकार न उभर सके I

प्रकाश करात ने कहा कि, “पिछले साल इज़राइल का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने पूर्वी तट पर फिलिस्तीनी अधिकारियों से न मिलकर इज़राइल के कब्ज़े का समर्थन के साफ़ संकेत दिए हैंI”

सीपीआई(एम) नेता ने आगे कहा कि, “बीजेपी सरकार के इज़राइल समर्थन के विपरीत भारत के लोग हमेशा से इज़राइल के आतंक के खिलाफ फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन में खड़े रहें हैं I नेतनयाहू को पता होना चाहिए कि उनकी फिलिस्तीन विरोधी नीतियों का भारत के धर्मनिरपेक्ष और जनवादी लोग पुरज़ोर विरोध करते हैं I”

Netanyahu
Modi
Israel
Palestine
Gaza strip

Related Stories

मोदी का ‘सिख प्रेम’, मुसलमानों के ख़िलाफ़ सिखों को उपयोग करने का पुराना एजेंडा है!

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

क्या पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर के लिए भारत की संप्रभुता को गिरवी रख दिया गया है?

टीकाकरण फ़र्जीवाड़ाः अब यूपी-झारखंड के सीएम को भी बिहार में लगाया गया टीका

कृषि क़ानूनों के वापस होने की यात्रा और MSP की लड़ाई

चुनावी मौसम में नये एक्सप्रेस-वे पर मिराज-सुखोई-जगुआर

महामारी का दर्द: साल 2020 में दिहाड़ी मज़दूरों ने  की सबसे ज़्यादा आत्महत्या

अबकी बार, मोदी जी के लिए ताली-थाली बजा मेरे यार!

पेगासस की जांच कराने से क्यों बच रही है सरकार, क्या इजराइल की NSO खुद ही कर देगी मामले का पर्दाफाश?

अल-अक़्सा हमले की बरसी पर इकट्ठा प्रदर्शनकारियों पर इज़रायली सेना का हमला


बाकी खबरें

  • Gauri Lankesh pansare
    डॉ मेघा पानसरे
    वे दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी या गौरी लंकेश को ख़ामोश नहीं कर सकते
    17 Feb 2022
    दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी और गौरी को चाहे गोलियों से मार दिया गया हो, मगर उनके शब्द और उनके विचारों को कभी ख़ामोश नहीं किया जा सकता।
  • union budget
    टिकेंदर सिंह पंवार
    5,000 कस्बों और शहरों की समस्याओं का समाधान करने में केंद्रीय बजट फेल
    17 Feb 2022
    केंद्र सरकार लोगों को राहत देने की बजाय शहरीकरण के पिछले मॉडल को ही जारी रखना चाहती है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में आज फिर 30 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 541 मरीज़ों की मौत
    17 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 30,757 नए मामले सामने आए है | देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 27 लाख 54 हज़ार 315 हो गयी है।
  • yogi
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः बिजली बिल माफ़ करने की घोषणा करने वाली BJP का, 5 साल का रिपोर्ट कार्ड कुछ और ही कहता है
    17 Feb 2022
    "पूरे देश में सबसे ज्यादा महंगी बिजली उत्तर प्रदेश की है। पिछले महीने मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) ने 50 प्रतिशत बिजली बिल कम करने का वादा किया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया। ये बीजेपी के चुनावी वादे…
  • punjab
    रवि कौशल
    पंजाब चुनाव : पुलवामा के बाद भारत-पाक व्यापार के ठप हो जाने के संकट से जूझ रहे सीमावर्ती शहर  
    17 Feb 2022
    स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के साथ व्यापार के ठप पड़ जाने से अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जैसे उन शहरों में बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी पैदा हो गयी है, जहां पहले हज़ारों कामगार,बतौर ट्रक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License