NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
श्री लंका
एशिया के बाकी
श्रीलंका में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई में छह बच्चों समेत 15 की मौत
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कुल 15 शव बरामद हुए हैं जिसमें छह पुरुष, तीन महिलाएं और छह बच्चे हैं। कम से कम चार संदिग्ध आत्मघाती हमलावर मारे गए और तीन अन्य घायल अस्पताल में हैं।’’
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
27 Apr 2019
Police officers work at the explosion site in Pugoda on the east outskirts of Sri Lankan capital Colombo
PHOTO : IANS

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया जिसमें छह बच्चों और तीन महिलाओं समेत कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सुरक्षा बल ईस्टर पर हुए धमाकों के लिए जिम्मेदार स्थानीय आतंकवादी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के सदस्यों की तलाश कर रहे हैं। इन धमाकों में 253 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक घायल हो गए थे।

समाचार एजेंसी भाषा ने एएफपी के हवाले से बताया कि पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के कर्मी और सेना के जवानों की कोलंबो से करीब 360 किलोमीटर दूर स्थित कलमुनई शहर में सैन्दामरुडु में एक मकान में एक सशस्त्र समूह से मुठभेड़ हुई।

सशस्त्र लोगों ने जवानों पर गोलियां चलाई जिसके बाद शुक्रवार रात को मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ की चपेट में आए एक नागरिक की भी मौत हो गई।

हिंसक झड़पों के दौरान तीन लोगों ने विस्फोटकों से खुद को उड़ा लिया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कुल 15 शव बरामद हुए हैं जिसमें छह पुरुष, तीन महिलाएं और छह बच्चे हैं। कम से कम चार संदिग्ध आत्मघाती हमलावर मारे गए और तीन अन्य घायल अस्पताल में हैं।’’

पुलिस ने बताया कि कलमुनई, चावलकडे और सम्मंथुरई के मुस्लिम बहुल इलाकों में लागू कर्फ्यू अगली नोटिस आने तक जारी रहेगा।

पुलिस के एक प्रवक्ता रुवन गुनशेखर ने कहा, ‘‘जब पुलिस सैंदामरुडु  में संयुक्त खोज अभियान चला रही थी तो उन पर गोलियां चलाई गई।’’

घटनास्थल पर एक आत्मघाती धमाका हुआ और टी56 असॉल्ट राइफल के साथ एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि 21 अप्रैल को हुए धमाकों के संबंध में 20 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने दक्षिण कोलंबो के उपनगर वेल्लावट्टा में एक रेलवे स्टेशन के समीप एक किलोग्राम विस्फोटक भी बरामद किया।

शनिवार सुबह चार बजे अन्य इलाकों के लिए कर्फ्यू हटा दिया गया।

गत रात सुरक्षा परिषद की बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया कि आतंकवादियों पर कार्रवाई के लिए तलाश अभियान तब तक जारी रहना चाहिए जब तक उसका पूरी तरह से खात्मा ना हो जाए।

होटलों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा में सुधार किया गया है।

गौरतलब है कि ईस्टर पर रविवार को नौ आत्मघाती हमलावरों ने तीन गिरजाघरों और तीन लग्जरी होटलों पर सिलसिलेवार बम धमाके किए जिसमें 253 लोगों की मौत हो गई।

इस्लामिक स्टेट ने हमलों की जिम्मेदारी ली है लेकिन सरकार ने हमलों के लिए स्थानीय इस्लामिक चरमपंथी समूह एनटीजे को जिम्मेदार ठहराया है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस ने ख़बर दी है कि सेना के एक अधिकारी ने बताया, बट्टिकालोआ के अंपारा सैंथामारुथु (सैंदामरुडु) में एक अन्य छापेमारी में पुलिस ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के झंडे, 150 जेलिग्नाईट (विस्फोटक) की छड़ें, हजारों स्टील की गोलियां और एक ड्रोन कैमरा बरामद किया।

शुक्रवार को देशभर से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। नई गिरफ्तारियों समेत रविवार को ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों के बाद अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Sri Lanka
sri lanka crisis
blasts in Sri Lanka
terrorist attack
Easter Sunday
bomb blast

Related Stories

क्या श्रीलंका जैसे आर्थिक संकट की तरफ़ बढ़ रहा है बांग्लादेश?

श्रीलंकाई संकट के समय, क्या कूटनीतिक भूल कर रहा है भारत?

आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का इस्तीफ़ा, बुधवार तक कर्फ्यू लगाया गया

श्रीलंका में कर्फ्यू, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफ़ा दिया

श्रीलंका का आर्थिक संकट : असली दोषी कौन?

श्रीलंका के नए वित्त मंत्री ने नियुक्ति के एक दिन बाद इस्तीफ़ा दिया

श्रीलंका में सत्ता पर राजपक्षे की पकड़ कमज़ोर हुई

श्रीलंकाई संकट : राजनीति, नीतियों और समस्याओं की अराजकता

श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया

श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच इमरजेंसी की घोषणा


बाकी खबरें

  • Gauri Lankesh pansare
    डॉ मेघा पानसरे
    वे दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी या गौरी लंकेश को ख़ामोश नहीं कर सकते
    17 Feb 2022
    दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी और गौरी को चाहे गोलियों से मार दिया गया हो, मगर उनके शब्द और उनके विचारों को कभी ख़ामोश नहीं किया जा सकता।
  • union budget
    टिकेंदर सिंह पंवार
    5,000 कस्बों और शहरों की समस्याओं का समाधान करने में केंद्रीय बजट फेल
    17 Feb 2022
    केंद्र सरकार लोगों को राहत देने की बजाय शहरीकरण के पिछले मॉडल को ही जारी रखना चाहती है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में आज फिर 30 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 541 मरीज़ों की मौत
    17 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 30,757 नए मामले सामने आए है | देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 27 लाख 54 हज़ार 315 हो गयी है।
  • yogi
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः बिजली बिल माफ़ करने की घोषणा करने वाली BJP का, 5 साल का रिपोर्ट कार्ड कुछ और ही कहता है
    17 Feb 2022
    "पूरे देश में सबसे ज्यादा महंगी बिजली उत्तर प्रदेश की है। पिछले महीने मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) ने 50 प्रतिशत बिजली बिल कम करने का वादा किया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया। ये बीजेपी के चुनावी वादे…
  • punjab
    रवि कौशल
    पंजाब चुनाव : पुलवामा के बाद भारत-पाक व्यापार के ठप हो जाने के संकट से जूझ रहे सीमावर्ती शहर  
    17 Feb 2022
    स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के साथ व्यापार के ठप पड़ जाने से अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जैसे उन शहरों में बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी पैदा हो गयी है, जहां पहले हज़ारों कामगार,बतौर ट्रक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License