NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी (पीओए) कानून में किया परिवर्तन लेकिन, केंद्र इस पर चुप क्यों?
सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों (अत्याचार निवारण) अधिनियम में अग्रिम जमानत की व्यवस्था की है जो अधिनियम की धारा 18 के खिलाफ है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार से इस संबंध में अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
23 Mar 2018
Translated by महेश कुमार
sc/st act.

सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों (अत्याचार निवारण) अधिनियम में अग्रिम जमानत की व्यवस्था की है जो अधिनियम की धारा 18 के खिलाफ है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार से इस संबंध में अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है।

न्यायमूर्ति ए.के. गोयल और जस्टिस यु.यु. ललित की एक पीठ ने डॉ. सुभाष काशीनाथ महाजन  राज्य के एक मामलें में टिपण्णी करते हुए कहा गया है कि, "जब तक अग्रिम जमानत इस्तेमाल वास्तविक मामलों तक सीमित नहीं होगा और ऐसे मामलों में जहां पहले से कोई भी प्रथम द्रष्टयता सबूत मौजूद नहीं है अगर उन्हें जेल में डाला जाता है तो, वहां निर्दोष नागरिकों के लिए कोई सुरक्षा उपलब्ध नहीं होगी।"

सर्वोच्च न्यायालय ने अत्याचार अधिनियम के तहत दायर किए गए मामलों के संबंध में निर्देश दिए कि – अब एक सरकारी नौकर 'नियुक्ति प्राधिकारी' द्वारा स्वीकृत 'अनुमोदन' के बाद ही गिरफ्तार किया जा सकता है जबकि 'गैर-सरकारी नौकर की गिरफ्तारी' के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा अनुमोदन की आवश्यक होगी। इसके अलावा, निर्णय में कहा गया कि 'निर्दोष' आरोपी के किसी भी गलत निहितार्थ से बचने के लिए, एक प्रारंभिक जांच संबंधित पुलिस उपायुक्त (डीएसपी) द्वारा की जा सकती है।

कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि कानून को कमजोर करने में सरकार की भूमिका है। "अदालत ने केंद्र को नोटिस जारी कर दिया था। हालांकि, अटॉर्नी जनरल अदालत में पेश नहीं हुए, और न ही सॉलिसिटर जनरल। केवल अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल औपचारिकता के तौर पर अदालत में गए थे, "सुरजेवाला को यह कहते हुए उद्धृत किया गया।

हालांकि अधिनियम 1989 में लागू हुआ था, लेकिन वास्तविक रूप से यह केवल मार्च 1 995 में देश में छह साल के बाद शुरू हुआ था। इस अधिनियम के बावजूद, सभी राज्यों में दलितों और आदिवासियों के खिलाफ अपराध की घटनाओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। हालांकि, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में अनुसूचित जातियों के खिलाफ अपराध और अत्याचार 2015 में 38,670 से बढ़कर 2016 में 40,801 हो गयी, जबकि अनुसूचित जनजातियों के खिलाफ अत्याचार 2015  में 6,276 से बढ़कर 2016 में 6,568 हो गयी है।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अपराधों की भारी संख्या में बढ़ोतरी के बावजूद, ज्यादातर मामले या तो पुलिस स्टेशनों या अदालतों में लंबित हैं।

अकेले 2016 में, एससी समुदाय के खिलाफ अपराध के 56,299 मामलों में जो जांच की जा रही थी (पिछले वर्षों से लंबित मामलों सहित) पुलिस ने केवल 31,042 मामलों में चार्जशीट दर्ज की थी। एसटी समुदाय के खिलाफ अपराध के मामले में, 9,096 मामलों में से, केवल 5,277 मामलों में चार्जशीट उस वर्ष दायर की गई थी। इस प्रकार, जबकि इस अधिनियम का उद्देश्य, एक त्वरित और प्रभावशाली जांच के सख्त कार्यान्वयन से बचा हुआ है और उसे ठीक से धरातल पर लागू नहीं किया जा रहा है, तो ऐसी स्थिति में कानून में संसोधन वंचित तबकों को न्याय नहीं दिला पायेगा।

अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
न्यायालय
भाजपा
दलित उत्पीड़न

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध

झारखण्ड भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल, 2017: आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार

यूपी: योगी सरकार में कई बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप

मोदी के एक आदर्श गाँव की कहानी

क्या भाजपा शासित असम में भारतीय नागरिकों से छीनी जा रही है उनकी नागरिकता?

आज़मगढ़ : रिहाई मंच का रासुका के खिलाफ दौरा


बाकी खबरें

  • सबरंग इंडिया
    सद्भाव बनाए रखना मुसलमानों की जिम्मेदारी: असम CM
    17 Mar 2022
    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्य में मुस्लिम आबादी का 35 प्रतिशत हैं, वे अब अल्पसंख्यक नहीं, बल्कि बहुसंख्यक हैं।
  • सौरव कुमार
    कर्नाटक : देवदासियों ने सामाजिक सुरक्षा और आजीविका की मांगों को लेकर दिया धरना
    17 Mar 2022
    कलबुर्गी, विजयपुरा, विजयनगर, रायचूर, दवेंगेरे, बागलकोट, बल्लारी, यादगीर और कोप्पल ज़िलों की लगभग 1500 देवदासियों ने पुनर्वास की मांग को लेकर बेंगलुरु शहर में धरना दिया।
  • UKRAIN
    क्लाउस उलरिच
    गेहूं के निर्यात से कहीं बड़ी है यूक्रेन की अर्थव्यवस्था 
    17 Mar 2022
    1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिलने के बाद, यूक्रेन का आर्थिक विकास भ्रष्टाचार, कैपिटल फ्लाइट और सुधारों की कमी से बाधित हुआ। हाल ही में हुए सुधारों से अब देश में रूस के युद्ध की धमकी दी जा रही…
  • भाषा
    दिल्ली हिंसा में पुलिस की भूमिका निराशाजनक, पुलिस सुधार लागू हों : पूर्व आईपीएस प्रकाश सिंह
    17 Mar 2022
    ‘पुलिस के लिये सबसे सशक्त हथियार नागरिकों का भरोसा एवं विश्वास होता है । नागरिक आपके ऊपर भरोसा तभी करेंगे जब आप उचित तरीके से काम करेंगे । ऐसे में लोगों को साथ लें । सामान्य जनता के प्रति संवेदनशील…
  • तान्या वाधवा
    कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के दौड़ में गुस्तावो पेट्रो
    17 Mar 2022
    अलग-अलग जनमत सर्वेक्षणों के मुताबिक़ कोलंबिया में आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए प्रगतिशील नेता गुस्तावो पेट्रो पसंदीदा उम्मीदवार हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License