NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
विपक्षमुक्त देश की तरफ बढ़ते भाजपा के कदम को गुजरात में झटका
अहमद पटेल ने चुने जाने के बाद अपने ट्वीट में  कहा "ये सिर्फ उनकी जीत नहीं है , बल्कि स्टेट मशीनरी और पैसे की ताक़त का इस्तेमाल करने वालों की हार भी है
रितांश आज़ाद
11 Aug 2017
विपक्षमुक्त देश की तरफ बढ़ते भाजपा के कदम को गुजरात में झटका

गुरुवार को गुजरात के राज्यसभा चुनावों  के नतीजे आये, जिसमें बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह और स्मृति ईरानी की जीत हुई और साथ ही साथ कांग्रेस के बड़े नेता अहमद पटेल  भी अपनी राज्यसभा सीट पर पांचवी बार काबिज़ हुए। अहमद पटेल ने चुने जाने के बाद अपने ट्वीट में  कहा "ये सिर्फ उनकी जीत नहीं है , बल्कि स्टेट मशीनरी और पैसे की ताक़त का इस्तेमाल करने वालों की हार भी है , साथ ही उन्होंने कहा कि  बीजेपी के द्वारा  बदले में की गयी कार्यवाहियां  और भय का माहौल पैदा करने की कोशिशें अब खुलकर सबके सामने आ गयीं है, गुजरात की जनता इसका जवाब इस साल होने वाले गुजरात के चुनावों में देगी।" 

गुजरात के राज्यसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।  यहाँ तक कि अहमद पटेल की सीट जीतने के लिए भी खासी  मशक्कत करनी पड़ी है।  कांग्रेस की मुश्किलें २ हफ्ते पहले से शुरू हुईं जब उनके ६ विधायकों ने इस्तीफा दिया और उनमें से ३ जाकर बीजेपी में जुड़ गए। साथ ही उन तीन  पूर्व विधायकों में से एक बलवंतसिंह राजपूत  को बीजेपी ने अपना राज्यसभा का उमीदवार भी घोषित कर दिया। इस सारे  प्रकरण के दौरान कांग्रेस के विधायकों ने राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा उनपर कांग्रेस छोड़ने के लिए ८ से १० करोड़ रूपए लेने के आरोप लगाये है।

विधायकों के पाला बदल लेने के डर  से कांग्रेस ने अपने सभी  विधायकों को बंगलुरु  भेज दिया।  ये सब होने के बावजूद भी कांग्रेस के २ और विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में डाले अपने वोट दिखाए , इसी वजह से उन्हें इलेक्शन कमीशन ने  बर्खास्त कर दिया। विधायकों के कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में मिल जाने के बाद से ही कांग्रेस बीजेपी पर उनके विधायकों के खरीद फरोख्त  के आरोप लगा रही है।  जानकारों का मानना है कि  ये सब बीजेपी की भारत को विपक्ष मुक्त करने की मुहिम का हिस्सा है , जिसके तहत बीजेपी सारे हथकंडे अपनाती दिख रही है। 

इससे पहले भी गोवा और मणिपुर चुनावों में  बीजेपी ने चुनावों में बहुमत न पाने के बावजूद  भी सरकारें बना ली थीं । गोवा और मणिपुर दोनों में बीजेपी पर विधायकों के खरीद-फरोख्त  और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे थे।      

केरल में जारी आरएसएस और माकपा के कार्यकर्ताओं के बीच जारी मुठभेड़ों  को आरएसएस के खिलाफ हिंसा के तौर पर मीडिया में दिखाया जाना भी इसी  मुहिम का हिस्सा दिखाई जान पड़ता है ।  बिहार में नितीश के पाला बदलने के प्रक्रिया को भी ध्यान से देखा जाये , तो वो भी इसी  ओर  इशारा करती है।  इस सबसे ये साफ़ हो जाता है कि बीजेपी किसी भी तरह से देश भर में विपक्ष को ख़त्म करने के प्रयास में है। 

बीजेपी की ये कोशिशें भारतीय राजनीति को निरंकुशवाद की तरफ  धकेलने कि कोशिश नज़र आ रही है।  ये कहा जा सकता है की रुसी क्रांति के बाद वज़ूद में आये वेलफेयर स्टेट को ये ख़त्म करने का प्रयास है। मेहनतकश जनता की बढती बेचैनी और फासीवादियों के बढ़ते कदम एक खतरनाक परिस्थिति बना रहें  है।  पर इसी के साथ ये देश की राजनीति को पूरी तरह बदलने  का अवसर भी हो सकता है।

 

भाजपा
कांग्रेस
गुजरात
अहमद पटेल
अमित शाह

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

''सिलिकोसिस बीमारी की वजह से हज़ारो भारतीय मजदूर हो रहे मौत के शिकार''

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

यूपी-बिहार: 2019 की तैयारी, भाजपा और विपक्ष

बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ गोदरेज ने की हाई कोर्ट में अपील

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध

एमरजेंसी काल: लामबंदी की जगह हथियार डाल दिये आरएसएस ने

झारखण्ड भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल, 2017: आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार


बाकी खबरें

  • poonam
    सरोजिनी बिष्ट
    यूपी पुलिस की पिटाई की शिकार ‘आशा’ पूनम पांडे की कहानी
    16 Nov 2021
    आख़िर पूनम ने ऐसा क्या अपराध कर दिया था कि पुलिस ने न केवल उन्हें इतनी बेहरमी से पीटा, बल्कि उनपर मुकदमा भी दर्ज कर दिया।
  • UP
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी : जनता बदलाव का मन बना चुकी, बनावटी भीड़ और मेगा-इवेंट अब उसे बदल नहीं पाएंगे
    16 Nov 2021
    उत्तर-प्रदेश में चुनाव की हलचल तेज होती जा रही है। पिछले 15 दिन के अंदर यूपी में मोदी-शाह के आधे दर्जन कार्यक्रम हो चुके हैं। आज 16 नवम्बर को प्रधानमंत्री पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने…
  • Ramraj government's indifference towards farmers
    ओंकार सिंह
    लड़ाई अंधेरे से, लेकिन उजाला से वास्ता नहीं: रामराज वाली सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता
    16 Nov 2021
    इस रामराज में अंधियारे और उजाले के मायने बहुत साफ हैं। उजाला मतलब हुक्मरानों और रईसों के हिस्से की चीज। अंधेरा मतलब महंगे तेल, राशन-सब्जी और ईंधन के लिए बिलबिलाते आम किसान-मजदूर के हिस्से की चीज।   
  • दित्सा भट्टाचार्य
    एबीवीपी सदस्यों के कथित हमले के ख़िलाफ़ जेएनयू छात्रों ने निकाली विरोध रैली
    16 Nov 2021
    जेएनयूएसयू सदस्यों का कहना है कि एक संगठन द्वारा रीडिंग सत्र आयोजित करने के लिए बुक किए गए यूनियन रूम पर एबीवीपी के सदस्यों ने क़ब्ज़ा कर लिया था। एबीवीपी सदस्यों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने कार्यक्रम…
  • Amid rising tide of labor actions, Starbucks workers set to vote on unionizing
    मोनिका क्रूज़
    श्रमिकों के तीव्र होते संघर्ष के बीच स्टारबक्स के कर्मचारी यूनियन बनाने को लेकर मतदान करेंगे
    16 Nov 2021
    न्यूयॉर्क में स्टारबक्स के कामगार इस कंपनी के कॉर्पोरेट-स्वामित्व वाले स्टोर में संभावित रूप से  बनने वाले पहले यूनियन के लिए वोट करेंगे। कामगारों ने न्यूयॉर्क के ऊपर के तीन और स्टोरों में यूनियन का…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License