NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कर्नाटक के हैंडलूम बुनकरों ने 7 अगस्त को सत्याग्रह का आह्वान किया
राज्य में बुरे दौर से गुज़र रहे हैंडलूम बुनकर निगम के प्रबंधन को बुनकरों को सौंपने की माँग कर रहे हैं।
योगेश एस.
03 Aug 2018
Karnataka Handloom

कर्नाटक हैंडलूम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (केएचडीसी) भारी घाटे में चल रही है, और पतन के कगार पर है। राज्य में बुरे दौर से गुज़र रहे हैंडलूम बुनकर निगम के प्रबंधन को बुनकरों को सौंपने की माँग कर रहे हैं। बुनकरों ने 7 अगस्त 2018 को सत्याग्रह का आह्वान किया है। ग्राम सेवा संघ "श्रम की गरिमा" को कायम रखने के लिए काम कर रहे एक सामाजिक संगठन ने 28 जुलाई 2018 को बेंगलुरू में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया था। प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया की "लाखों कर्नाटक के हैंडलूम बुनकर परेशान हैं। केएचडीसी, जिसने चालीस हज़ार से अधिक परिवारों के लिए रोजगार दिया है, अब अपने किसी भी कर्मचारी की देखभाल करने की स्थिति में नहीं है।"


तीसरी हैंडलूम जनगणना (2009 -10) के अनुसार राज्य में 40,488 हैंडलूम थे जो 89,256 श्रमिकों को रोज़गार देते थे। सामाजिक और थियेटर कार्यकर्त्ता प्रसन्ना ने उद्योग द्वारा नियोजित परिवारों की संख्या में गिरावट की ओर इशारा किया। राज्य में हैंडलूम उद्योगों को राष्ट्रीय हैंडलूम विकास कार्यक्रम (एनएचडीपी) का एक घटक, व्यापक हैंडलूम विकास योजना (सीएचडीएस) के तहत धन मिलना था। लेकिन यह केवल एक कागज़ी वायदा बनकर रह गया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों के धन के आवंटन में भारी गिरावट आई है ।

इसे भी पढ़े : बुनकरों की पीड़ा: भारत में हथकरघा क्षेत्र की चुनौतियां


कर्नाटक के आर्थिक सर्वेक्षण 2015-2016  में  देखा गया है कि कर्नाटक राज्य कपड़ा नीति लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य था जिसे 'नुथाना जावली नेठी 2013-18' कहा जाता है। नीति का लक्ष्य 2018 तक 8000 करोड़ रुपये का निवेश और लगभग चार लाख श्रमिकों के लिए रोजगार पैदा करना था। सर्वेक्षण में कहा गया है कि 2015-16 में कर्नाटक में 38.68 मिलियन मीटर हैंडलूम वस्त्रों का उत्पादन हुआ और इसने 1.06 लाख तक रोज़गार दिया गया था, जबकि 2014-15 के दौरान कर्नाटक में 41.2 9 मिलियन मीटर हैंडलूम वस्त्रों का उत्पादन हुआ और इससे 0.84 लाख लोगों को रोज़गार मिला।

ऑल कर्नाटक हैंडलूम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रसन्ना और विट्टप्पा गोरंतली ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राज्य सरकार का ध्यान बुनकरों के कल्याण पर नही हैं, केवल निवेश पर है। प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि सरकार प्रभारी अधिकारियों के वेतन में अधिक रुचि रखती है, लेकिन बुनकरों की मज़दूरी में नहीं। गोरांतिली ने सरकार से 30 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज जारी करने की भी माँग की है। ग्राम सेवा संघ ने 7 अगस्त 2018 को सत्याग्रह का आह्वान किया हैं क्योंकि 7 अगस्त राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस होता है। 8 अगस्त को धारवाड़ में एक सत्याग्रह भी आयोजित किया जाएगा, और 9 अगस्त को हुब्बाल्ली में बुनकरों द्वारा भूख हड़ताल होगी।


अंत में, प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि, "राज्य सरकार इस निगम को चलाने में असफल दिख रही है। हम माँग करते हैं कि वे  इसे बुनकरों को सौंप दें। हम बुनकर, देश के करोड़ों ग्वालों का ख़याल रखने वाले, अमूल की तर्ज़ पर एक संस्था विकसित करने का विश्वास दिलाते हैं।“

 

Karnataka Handloom
KHDC
karnataka
Karnataka Government
Traditional Industries in India
Handloom Industry
Handloom Workers

Related Stories

कर्नाटक पाठ्यपुस्तक संशोधन और कुवेम्पु के अपमान के विरोध में लेखकों का इस्तीफ़ा

अलविदा शहीद ए आज़म भगतसिंह! स्वागत डॉ हेडगेवार !

कर्नाटक: स्कूली किताबों में जोड़ा गया हेडगेवार का भाषण, भाजपा पर लगा शिक्षा के भगवाकरण का आरोप

नफ़रती Tool-Kit : ज्ञानवापी विवाद से लेकर कर्नाटक में बजरंगी हथियार ट्रेनिंग तक

कर्नाटक में बदनाम हुई भाजपा की बोम्मई सरकार, क्या दक्षिण भारत होगा- “भाजपा मुक्त”

आज़म खान-शिवपाल का साथ छोड़ना! क्या उबर पाएंगे अखिलेश यादव?

मंत्री पर 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाला ठेकेदार होटल में मृत मिला

गुजरात दंगे और मोदी के कट्टर आलोचक होने के कारण देवगौड़ा की पत्नी को आयकर का नोटिस?

मुसलमानों के ख़िलाफ़ नहीं, देश के ख़िलाफ़ है ये षडयंत्र

बीजेपी का पाखंड: सेकुलर स्कूलों में हिजाब से दिक़्क़त, लेकिन गीता का स्वागत


बाकी खबरें

  • जितेन्द्र कुमार
    बहस: क्यों यादवों को मुसलमानों के पक्ष में डटा रहना चाहिए!
    04 Apr 2022
    आरएसएस-बीजेपी की मौजूदा राजनीतिक तैयारी को देखकर के अखिलेश यादव को मुसलमानों के साथ-साथ दलितों की सुरक्षा की जिम्मेदारी यादवों के कंधे पर डालनी चाहिए।
  • एम.ओबैद
    बिहारः बड़े-बड़े दावों के बावजूद भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम नीतीश सरकार
    04 Apr 2022
    समय-समय पर नीतीश सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलेरेंस नीति की बात करती रही है, लेकिन इसके उलट राज्य में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होती जा रही हैं।
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक:  ‘रोज़गार अभियान’ कब शुरू होगा सरकार जी!
    04 Apr 2022
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा की थी। लेकिन बेरोज़गारी पर कोई बात नहीं कर रहा है।…
  • जगन्नाथ कुमार यादव
    नई शिक्षा नीति, सीयूसीईटी के ख़िलाफ़ छात्र-शिक्षकों ने खोला मोर्चा 
    04 Apr 2022
    बीते शुक्रवार को नई शिक्षा नीति (एनईपी ), हायर एजुकेशन फंडिंग एजेंसी (हेफ़ा), फोर ईयर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP),  सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीयूसीईटी) आदि के खिलाफ दिल्ली…
  • अनिल सिन्हा
    नेहरू म्यूज़ियम का नाम बदलनाः राष्ट्र की स्मृतियों के ख़िलाफ़ संघ परिवार का युद्ध
    04 Apr 2022
    सवाल उठता है कि क्या संघ परिवार की लड़ाई सिर्फ़ नेहरू से है? गहराई से देखें तो संघ परिवार देश के इतिहास की उन तमाम स्मृतियों से लड़ रहा है जो संस्कृति या विचारधारा की विविधता तथा लोकतंत्र के पक्ष में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License