NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी: मुस्लिम समुदाय को लाउडस्पीकर पर नमाज अदा न करने की मिली नसीहत, FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बने अभी कुछ ही दिन हुए है और सरकार को लेकर विवाद भी शुरू होने लगा है।
सबरंग इंडिया
25 Mar 2017
यूपी: मुस्लिम समुदाय को लाउडस्पीकर पर नमाज अदा न करने की मिली नसीहत, FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बने अभी कुछ ही दिन हुए है और सरकार को लेकर विवाद भी शुरू होने लगा है। कुछ दिनों पहले बरेली के पास एक गांव में मुस्लिम विरोधी पोस्टर लगाने का मामला सामने आया था। इन पोस्टरों में मुस्लिम लोगों को तुरंत गांव छोड़ने का आदेश दिया गया था। इसके कुछ दिनों के बाद ही अब जियानगला गांव की दो मस्जिदों में पर्चे मिले हैं जिसमें मुस्लिम निवासियों को लाउडस्पीकर पर नमाज अदा न करने की नसीहत दी गई है।

मुस्लिम

 

नवभारत टाइम्स कि ख़बर के मुताबिक, सुभाषनगर क्षेत्र में गुरुवार रात को एक मस्जिद के पास पैम्फ्लट नजर आए। जिस पैम्फ्लट में लिखा गया है कि या तो मुस्लिम लाउडस्पीकर पर नमाज करना छोड़ दें या फिर मस्जिदों में नमाज अदा करने नहीं जाने दिया जाएगा। इतना ही नही इस पैम्फ्लट के अंत में ‘सभी हिंदू’ लिखा गया है। इस घटना की जानकारी अगली सुबह को पता चला।

पैम्फ्लट में लिखा गया है,’मुस्लिमों को स्वयं व्यवहार करना सीखना चाहिए, अब हमारी सरकार सत्ता में आ गई है। नमाज के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करना बंद करो नहीं तो हम दोनों मस्जिदों में नमाज होने नहीं देंगे। यह मात्र धमकी नहीं है।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने कहा, ‘हमें शिकायत मिली थी कि दोनों मस्जिदों के अंदर भड़काऊ पर्चे डाले गए हैं। इसी आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Courtesy: सबरंग इंडिया
उत्तर प्रदेश
आदित्यनाथ
मुस्लिम
भाजपा

Related Stories

उप्र बंधक संकट: सभी बच्चों को सुरक्षित बचाया गया, आरोपी और उसकी पत्नी की मौत

नागरिकता कानून: यूपी के मऊ अब तक 19 लोग गिरफ्तार, आरएएफ और पीएसी तैनात

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

यूपी-बिहार: 2019 की तैयारी, भाजपा और विपक्ष

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध

सोनभद्र में चलता है जंगल का कानून

यूपीः मेरठ के मुस्लिमों ने योगी की पुलिस पर भेदभाव का लगाया आरोप, पलायन की धमकी दी


बाकी खबरें

  • भाषा
    गाजीपुर भराव क्षेत्र पर आग : दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने ईडीएमसी अधिकारियों को समन भेजा
    21 Apr 2022
    गाजीपुर भराव क्षेत्र 70 एकड़ में फैला है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 28 मार्च को गाजीपुर भराव क्षेत्र में आग लगने के बाद ईडीएमसी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
  • एम. के. भद्रकुमार
    रूस ने पश्चिम के आर्थिक प्रतिबंधों का दिया करारा जवाब 
    21 Apr 2022
    पश्चिम की धमकियों से बेपरवाह पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन ऑपरेशन को फिर से शुरू कर दिया है क्योंकि रूबल वापस दौड़ में आ गया है और मास्को को 'मज़बूत व्यापार विकल्प' आता दिख रहा है।
  • तान्या वाधवा
    इक्वाडोर के नारीवादी आंदोलनों का अप्रतिबंधित गर्भपात अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प
    21 Apr 2022
    16 अप्रैल को इक्वाडोर में  वह विधेयक, जो बलात्कार के कारण हुई प्रेग्नन्सी के दौरान गर्भपात कराने की अनुमति देता है,  बतौर क़ानून बन गया। महिला अधिकार आंदोलनों के मुताबिक़, यह क़ानून दरअस्ल इस अधिकार…
  • न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,380 नए मामले, 42 फ़ीसदी (1,009)नए मामले दिल्ली से सामने आए 
    21 Apr 2022
    देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है और मास्क नहीं पहनने वालो पर 500 का जुर्माना लगाया जाएगा |
  • urmilesh
    न्यूज़क्लिक टीम
    जनाधार और नेतृत्व के बगैर कांग्रेस को सिर्फ तरकीब से कैसे जितायेंगे पीके
    21 Apr 2022
    चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कांग्रेस नेतृत्व से कई चक्र की मुलाकात और उनके प्रस्तुतीकरण के बाद यह चर्चा जोरो पर है कि वह अगले महीने तक कांग्रेस में शामिल हो जायेंगे. उनका एक सूत्री…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License