NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
जम्मू-कश्मीर : प्रदर्शन के दौरान घायल हुए कश्मीरी युवक की अस्पताल में मौत
प्रदर्शन के दौरान पिछले महीने घायल हुए कश्मीरी युवक ने बुधवार तड़के श्रीनगर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिसके बाद अधिकारियों ने शहर के कुछ हिस्सों में फिर से प्रतिबंध लगा दिए।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Sep 2019
जम्मू-कश्मीर
Image Courtesy: Huffpost

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाये हुए एक महीना गुज़र चुका है। इस दौरान अब तक हुए प्रदर्शनों में कई लोगों को चोटें आई हैं। इसी कड़ी में सौरा में छह अगस्त को भीड़ द्वारा किए प्रदर्शन में घायल असरार अहमद ख़ान की आज बुधवार को मौत हो गई। 

जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के अगले ही दिन यह प्रदर्शन किया गया था। आपको बता दें कि श्रीनगर के व्यवसायिक इलाकों और सिविल लाइन्स के कुछ इलाकों में एहतियाती तौर पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि खान को सौरा के ‘शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ में भर्ती कराया गया था और उनकी बुधवार तड़के मौत हो गई।

ऐसी ख़बरें है कि असरार पैलेट गन से घायल हुए थे। हालांकि पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे कोई गोली नहीं लगी थी।’'

आपको बता दें कि 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से अभी तक भी कश्मीर के हालात सामान्य नहीं हो सके हैं और राज्य का एक बड़ा तबक़ा इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ सरकार का विरोध करता रहता है। हालांकि सरकार का दावा है कि हालात सामान्य हैं और उसके खिलाफ कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं हुआ है और न ही पुलिस या सुरक्षा बलों की गोली से किसी नागरिक की मौत हुई है। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Article 370
kashmir deaths
deaths in kashmir
article 370 protests
jammu kashmir 370

Related Stories

कुलगाम रेप-मर्डर: कश्मीरी महिलाओं के लिए अनवरत संकट

धारा 370, अर्थव्यस्था या उन्नाव रेप केस, सवाल क्यों न करें 


बाकी खबरें

  • aicctu
    मधुलिका
    इंडियन टेलिफ़ोन इंडस्ट्री : सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के ख़राब नियोक्ताओं की चिर-परिचित कहानी
    22 Feb 2022
    महामारी ने इन कर्मचारियों की दिक़्क़तों को कई गुना तक बढ़ा दिया है।
  • hum bharat ke log
    डॉ. लेनिन रघुवंशी
    एक व्यापक बहुपक्षी और बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता
    22 Feb 2022
    सभी 'टूटे हुए लोगों' और प्रगतिशील लोगों, की एकता दण्डहीनता की संस्कृति व वंचितिकरण के ख़िलाफ़ लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है, क्योंकि यह परिवर्तन उन लोगों से ही नहीं आएगा, जो इस प्रणाली से लाभ उठाते…
  • MGNREGA
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    ग्रामीण संकट को देखते हुए भारतीय कॉरपोरेट का मनरेगा में भारी धन आवंटन का आह्वान 
    22 Feb 2022
    ऐसा करते हुए कॉरपोरेट क्षेत्र ने सरकार को औद्योगिक गतिविधियों के तेजी से पटरी पर आने की उसकी उम्मीद के खिलाफ आगाह किया है क्योंकि खपत की मांग में कमी से उद्योग की क्षमता निष्क्रिय पड़ी हुई है। 
  • Ethiopia
    मारिया गर्थ
    इथियोपिया 30 साल में सबसे ख़राब सूखे से जूझ रहा है
    22 Feb 2022
    इथियोपिया के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 70 लाख लोगों को तत्काल मदद की ज़रूरत है क्योंकि लगातार तीसरी बार बरसात न होने की वजह से देहाती समुदाय तबाही झेल रहे हैं।
  • Pinarayi Vijayan
    भाषा
    किसी मुख्यमंत्री के लिए दो राज्यों की तुलना करना उचित नहीं है : विजयन
    22 Feb 2022
    विजयन ने राज्य विधानसभा में कहा, ‘‘केरल विभिन्न क्षेत्रों में कहीं आगे है और राज्य ने जो वृद्धि हासिल की है वह अद्वितीय है। उनकी टिप्पणियों को राजनीतिक हितों के साथ की गयी अनुचित टिप्पणियों के तौर पर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License